अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। रिपोर्टों के अनुसार, सऊदी अरब ने अमेरिकी सेना को किंग फहद एयर बेस तक पहुंच दी है, जबकि यूएई ने ईरान से जुड़ी संपत्तियों पर कार्रवाई की है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल की जंग के बाद से मिडिल ईस्ट में पिछले 25-26 दिनों से भीषड़ तनाव की स्थिति बनी हुई है। अब कुछ रिपोर्ट ऐसी आई हैं कि इस जंग में शामिल होने के सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात कुछ कदम उठाए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने अमेरिकी सेना को किंग फहद एयर बेस तक पहुंच देने पर सहमति जताई है। यह एक अहम बदलाव है, क्योंकि इससे पहले उसने कहा था कि उसकी जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमलों के लिए नहीं किया जाएगा। यूएई ने भी उठाए कदम रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यूएई ने ईरान से जुड़ी संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसके तहत ईरान के मालिकाना हक वाले एक अस्पताल और एक क्लब को बंद कर दिया गया है। इस कदम को तेहरान से जुड़े समर्थन नेटवर्क पर लगाम कसने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। इसके अलावा, अखबार द्वारा दिखाए गए वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि ईरान पर हुए हमलों में इस्तेमाल की गई मिसाइलें बहरीन से दागी गई थीं, जिससे यह संकेत मिलता है कि इस संघर्ष में क्षेत्रीय स्तर पर और भी व्यापक भागीदारी हो सकती है। अमेरिका ने टिप्पणी करने से किया इनकार हालांकि, अमेरिकी सेना ने इस बात पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या उसे क्षेत्रीय सहयोगियों से मदद मिल रही है। वहीं, बाजारों ने इसको लेकर तुरंत प्रतिक्रिया दी और कच्चे तेल की कीमतें थोड़ी बढ़ गईं, जबकि अमेरिकी स्टॉक-इंडेक्स फ्यूचर्स ने अपनी पिछली बढ़त गंवा दी। दरअसल, ईरान ने पड़ोसी देशों में मौजूद ठिकानों को निशाना बनाकर अमेरिका और इजरायल के हमलों का बदला लिया है। इजरायल के हालिया हमले में ईरान के एक गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया था, जिसके जवाब में तेहरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचों पर जवाबी हमले किए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इसके बाद इजरायल की आलोचना की। इजरायल ने बाद में कहा कि वह ऊर्जा से जुड़ी सुविधाओं को निशाना बनाने से बचेगा। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि वह तेहरान के साथ समझौते के अहम बिंदुओं का हवाला देते हुए ईरान के ऊर्जा क्षेत्र पर हमला करने से पांच दिनों के लिए पीछे हट रहे हैं। यह भी पढ़ें: कौन शुरू करना चाहता था ईरान के साथ जंग? ट्रंप ने पीट हेगसेथ को बना दिया बलि का बकरा.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल की जंग के बाद से मिडिल ईस्ट में पिछले 25-26 दिनों से भीषड़ तनाव की स्थिति बनी हुई है। अब कुछ रिपोर्ट ऐसी आई हैं कि इस जंग में शामिल होने के सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात कुछ कदम उठाए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने अमेरिकी सेना को किंग फहद एयर बेस तक पहुंच देने पर सहमति जताई है। यह एक अहम बदलाव है, क्योंकि इससे पहले उसने कहा था कि उसकी जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमलों के लिए नहीं किया जाएगा। यूएई ने भी उठाए कदम रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यूएई ने ईरान से जुड़ी संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसके तहत ईरान के मालिकाना हक वाले एक अस्पताल और एक क्लब को बंद कर दिया गया है। इस कदम को तेहरान से जुड़े समर्थन नेटवर्क पर लगाम कसने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। इसके अलावा, अखबार द्वारा दिखाए गए वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि ईरान पर हुए हमलों में इस्तेमाल की गई मिसाइलें बहरीन से दागी गई थीं, जिससे यह संकेत मिलता है कि इस संघर्ष में क्षेत्रीय स्तर पर और भी व्यापक भागीदारी हो सकती है। अमेरिका ने टिप्पणी करने से किया इनकार हालांकि, अमेरिकी सेना ने इस बात पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या उसे क्षेत्रीय सहयोगियों से मदद मिल रही है। वहीं, बाजारों ने इसको लेकर तुरंत प्रतिक्रिया दी और कच्चे तेल की कीमतें थोड़ी बढ़ गईं, जबकि अमेरिकी स्टॉक-इंडेक्स फ्यूचर्स ने अपनी पिछली बढ़त गंवा दी। दरअसल, ईरान ने पड़ोसी देशों में मौजूद ठिकानों को निशाना बनाकर अमेरिका और इजरायल के हमलों का बदला लिया है। इजरायल के हालिया हमले में ईरान के एक गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया था, जिसके जवाब में तेहरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचों पर जवाबी हमले किए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इसके बाद इजरायल की आलोचना की। इजरायल ने बाद में कहा कि वह ऊर्जा से जुड़ी सुविधाओं को निशाना बनाने से बचेगा। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि वह तेहरान के साथ समझौते के अहम बिंदुओं का हवाला देते हुए ईरान के ऊर्जा क्षेत्र पर हमला करने से पांच दिनों के लिए पीछे हट रहे हैं। यह भी पढ़ें: कौन शुरू करना चाहता था ईरान के साथ जंग? ट्रंप ने पीट हेगसेथ को बना दिया बलि का बकरा
Iran-US Tensions Saudi Arabia US Military Base UAE Iran Assets Israel Iran Conflict King Fahd Air Base Oil Prices Geopolitical Tensions Bahrain Missiles Donald Trump
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UAE में कंटेंट बनाना अब आसान नहीं, इंफ्लूएंसर्स को 31 जनवरी तक लेना होगा ये परमिट; वरना मिलेगी सजाUAE Advertiser Permit Deadline: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कंटेंट क्रिएटर्स और एडवरटाइजर्स को किसी भी तरह का प्रोमोशनल कंटेंट पोस्ट करने पर एक नियम का पालन करना होगा.
Read more »
ईरान के खिलाफ बदला खाड़ी के मुस्लिम देशों का रुख, इजरायल-अमेरिका के साथ युद्ध में शामिल होंगे UAE-सऊदी अरब?ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने से पहले खाड़ी देशों ने अमेरिका को ऐसा न करने की चेतावनी थी, लेकिन अब अधिकांश इस अभियान को आगे भी जारी देखना चाहते हैं। वे इसमें शामिल होने पर भी विचार कर रहे हैं।
Read more »
सऊदी-UAE-कतर ने ले लिया ये एक्शन तो रुक जाएगी जंग? क्या है 'न्यूक्लियर ऑप्शन' जो ट्रंप को करेगा मजबूरईरान-इजरायल युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से खाड़ी देशों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है. इस नुकसान के बीच अगर खाड़ी देश चाहें तो युद्ध बहुत जल्द खत्म हो सकता है. वो फोर्स मेज्योर घोषित शक्ति संतुलन अपने पक्ष में झुकाकर इजरायल अमेरिका को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर कर सकते हैं.
Read more »
मध्य पूर्व संकट: भारत के लिए राहत, UAE और सऊदी अरब से रवाना हुए ऊर्जा आपूर्ति जहाजअमेरिका-ईरान युद्ध के बीच, भारत के लिए राहत की खबर है। UAE से दो LPG जहाज और सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक जहाज भारत के लिए रवाना हुआ। नौसेना प्रमुख ने यात्रा रद्द की, सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित।
Read more »
Iran War: पश्चिम एशिया के संघर्ष में सऊदी-UAE भी कूदेंगे! IRGC ने कहा- ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस का 78वां दौर शुरूIran War: पश्चिम एशिया के संघर्ष में सऊदी-UAE भी कूदेंगे! IRGC ने कहा- ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस का 78वां दौर शुरू (खबर अपेडट की जा रही है)
Read more »
ईरान के खिलाफ युद्ध में सऊदी अरब की एंट्री तय, UAE भी ऐक्शन में, मुस्लिम उम्मा नहीं इजरायल का देंगे साथ!Saudi Arabia Iran War: अमेरिकी अखबार ने यह भी बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के स्वामित्व वाले एक अस्पताल और एक क्लब को बंद कर दिया है। यह कदम तेहरान के लिए समर्थन के एक प्रमुख स्रोत को कमजोर करने वाला माना जा रहा है।
Read more »
