ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद दुनिया में आगे क्या होगा, यह सवाल उठ रहा है. ईरान ने अमेरिका के हमले को अपनी संप्रभुता के खिलाफ बताया है और इजरायल पर मिसाइल हमले किए हैं. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि उनके पास बहुत सारे विकल्प हैं, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को ब्लॉक करने की धमकी भी शामिल है.
ईरान की संसद ने अपने तीन परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की मंजूरी दे दी है. ईरान की सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी. ईरानी संसद की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सदस्य मेजर जनरल कोवसारी ने कहा कि ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्राधिकरण, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल को इस निर्णय को अंतिम रूप देना आवश्यक है.
Advertisementईरान अगर होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर देता है, तो इससे वैश्विक व्यापार बाधित होगा, तेल की कीमतें बढ़ेंगी और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता पैदा हो सकती है. वैश्विक तेल खपत का 20 प्रतिशत होर्मुज स्ट्रेट के माध्यम से ही होकर गुजरता है. इस तरह के कदम से मध्य पूर्व में और अधिक अस्थिरता पैदा हो सकती है, जहां पिछले 20 महीनों में तनाव बढ़ रहा है. गाजा और लेबनान में हमास और हिजबुल्लाह के साथ इजरायल का युद्ध, ईरान के साथ संघर्ष और सीरिया में राजनीतिक अस्थिरता के चलते पहले से ही यह क्षेत्र अशांति के दौर से गुजर रहा है. यह भी पढ़ें: 'अमेरिका पर आतंकी हमला कर सकते हैं ईरान समर्थित गुट', होमलैंड सिक्योरिटी ने जारी किया अलर्टहोर्मुज स्ट्रेट क्या है और क्यों है यह इतना महत्वपूर्ण? Advertisement होर्मुज स्ट्रेट एक संकरा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण जलमार्ग है जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है. यह उत्तरी तट पर ईरान और दक्षिण में मुसन्दम प्रायद्वीप - जो ओमान और संयुक्त अरब अमीरात का हिस्सा है - के बीच स्थित है. यह जलमार्ग लगभग 167 किमी लंबा है, जो अपने सबसे संकरे बिंदु पर लगभग 33 किमी तक सिमट जाता है, तथा इसमें आने-जाने वाले समुद्री यातायात के लिए तीन किमी चौड़ी शिपिंग लेन निर्धारित हैं. होर्मुज स्ट्रेट फारस की खाड़ी से कच्चे तेल का परिवहन करने वाले तेल टैंकरों के लिए एकमात्र समुद्री मार्ग के रूप में कार्य करता है, जिससे यह वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण क्रूड ऑयल इम्पोर्ट कॉरिडोर में से एक बन गया है. प्रतिदिन लगभग 17 मिलियन बैरल तेल- या विश्व की कुल तेल खपत का लगभग 20 से 30 प्रतिशत- होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है. दरअसल, फारस की खाड़ी से होने वाले सभी तेल निर्यातों में से लगभग 88 प्रतिशत को इस संकरे जलमार्ग से होकर गुजरना पड़ता है, क्योंकि वैकल्पिक पाइपलाइन और मार्ग सीमित हैं. तेल के अलावा, दुनिया की लगभग एक तिहाई लिक्विड पेट्रोलियम गैस भी इसी गलियारे से होकर गुजरती है. Advertisement यह भी पढ़ें: ओपिनियन: अमेरिका से सीधी लड़ाई मोल लेना फायदे का सौदा नहीं, क्या होगा ईरान का अगला कदम?यदि होर्मुज ऑयल कॉरिडोर बंद हो गया तो क्या होगा?यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद या अवरूद्ध कर देता है, तो इससे वैश्विक तेल निर्यात के एक महत्वपूर्ण हिस्से का प्रवाह बाधित हो जाएगा, जिससे आपूर्ति में भारी कमी आएगी और तेल की कीमतों में तीव्र वृद्धि होगी. ओपेक के सदस्य सऊदी अरब, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और इराक अपने क्रूड ऑयल का ज्यादातर निर्यात इसी जलमार्ग से करते हैं, मुख्य रूप से एशिया में. यूएई और सऊदी अरब ने स्ट्रेट को बायपास करने के लिए दूसरे रास्ते तलाशने की कोशिश की है.अमेरिका के एनर्जी इन्फॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन ने पिछले वर्ष जून में कहा था कि संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की मौजूदा पाइपलाइनों से लगभग 2.6 मिलियन बैरल प्रतिदिन की अप्रयुक्त क्षमता होर्मुज को बायपास करने के लिए उपलब्ध हो सकती है. चूंकि यह जलमार्ग बहुत संकरा और सैन्य दृष्टि से संवेदनशील है, इसलिए इसे अवरुद्ध करने के प्रयास क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकते हैं. ईरान अगर होर्मुज स्ट्रेट को बंद करता है तो इसके आर्थिक और भू-राजनीतिक प्रभाव होंगे. Advertisement यह भी पढ़ें: ईरान में फंसे बलिया के 5 लोग, धार्मिक यात्रा पर गए थे, परिवार ने सरकार से की सुरक्षित वापसी की अपीलहोर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा?हालांकि, भारत रूस और कुछ अरब देशों सहित कई अन्य स्रोतों से अपनी तेल और ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति करता है, लेकिन इसकी आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा ईरान से भी आता है. विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज जलमार्ग के बंद होने से भारतीय आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिससे तेल की कीमतों में वृद्धि हो सकती है, जिसका असर वस्तुओं के मूल्य निर्धारण पर भी पड़ेगा. आजतक के सहयोगी चैनल इंडिया टुडे टीवी साथ बातचीत में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की चिंताओं को दूर करते हुए कहा कि भारत ने विपरीत परिस्थितियों के लिए तैयारी कर रखी है और ऊर्जा दरें नियंत्रण में हैं. ईरान सचमुच होर्मुज जलमार्ग को अवरुद्ध कर सकता है?आम तौर पर ईरान के पास तेल और गैस आयात के इस मुख्य अवरोधक बिंदु से होकर गुजरने वाले मालवाहक जहाजों को रोकने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है. ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान होर्मुज स्ट्रेट को बलपूर्वक ही बंद कर सकता है. यदि ईरानी नौसेना ने इस जलमार्ग को अवरूद्ध करने की कोशिश करती है, तो उसे अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े और क्षेत्र में गश्त कर रही अन्य पश्चिमी देशों की नौसेनाओं से कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ सकता है. होर्मुज को बंद करने से ईरान पर आर्थिक रूप से भी प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि इससे तेहरान भी अपना पेट्रोलियम उत्पाद का एक्सपोर्ट नहीं कर सकेगा. Advertisement यह भी पढ़ें: US के हमले के बाद भड़के ईरान के विदेश मंत्री, कहा- अमेरिका ने रेड लाइन क्रॉस की, कल पुतिन से मिलूंगाब्लूमबर्ग न्यूज के अनुसार, ईरान स्वयं अपने तेल निर्यात के लिए ट्रांजिट पर निर्भर है, तथा होर्मुज जलमार्ग के पूर्वी छोर पर स्थित जस्क में उसका एक एक्सपोर्ट टर्मिनल मौजूद है. होर्मुज स्ट्रेट के अवरूद्ध होने से चीन भी परेशान हो जाएगा, क्योंकि वह ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है और एक प्रमुख साझेदार है. चीन ने ईरान को पश्चिमी देशों के नेतृत्व वाले प्रतिबंधों या प्रस्तावों का सामना करने से बचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल किया था. ये भी देखें
What Is Strait Of Hormuz Israel-Iran War Israel-Iran Conflict Iran Shuts Strait Of Hormuz Significance Of Strait Of Hormuz Hormuz Global Oil Choke Point Strait Of Hormuz Tehran Washington US Strikes Iran US Bombs Iran होर्मुज जलडमरूमध्य होर्मुज जलडमरूमध्य क्या है इजराइल-ईरान युद्ध इजराइल-ईरान संघर्ष ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य का महत्व होर्मुज वैश्विक तेल अवरोध बिंदु होर्मुज जलडमरूमध्य तेहरान वाशिंगटन अमेरिका ने ईरान पर हमला किया अमेरिका ने ईरान पर बमबारी की
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Israel Iran Conflict: इजरायल-ईरान के साथ भारत के अच्छे संबंध... दोनों देशों में तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयानइजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद, इजरायल ने ईरान की परमाणु साइट्स पर हमला किया है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
Read more »
भीषण संघर्ष, ईरान के न्यूक्लियर प्रोजेक्ट-गैस फील्ड पर हमले का इजरायल का दावा, ईरान ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, मची तबाहीईरान भी इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग रहा है। रविवार तड़के ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की बौछार कर दी। ईरान इजरायल पर 50 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।
Read more »
अमेरिका में प्रलय के विमान ने भरी उड़ान, परमाणु हमले के समय होता है इस्तेमाल, ईरान-इजरायल युद्ध में क्या होने जा रहा?इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के तेज होने के बाद अमेरिका पर दुनिया की नजर है। अभी ये तय नहीं है कि अमेरिका इसमें सीधी दखल देगा या नहीं।
Read more »
ईरान-इजरायल युद्ध से अडानी को बड़ा नुकसान, एक दिन में डूब गए 100000000000 रुपये, शेयर में बड़ी गिरावटIran Israel War impact on Adani Net Worth: ईरान और इजरायल के युद्ध का असर गौतम अडानी के कारोबार पर दिखाई दे रहा है। उनकी संपत्ति में भी बड़ी गिरावट आई है।
Read more »
भारत बनाए इजरायल पर दबाव... ईरान की ओर से क्या की गई अपील, पाकिस्तान का भी आया जिक्रईरान ने भारत से आग्रह किया है कि वह इजरायल पर दबाव बनाए। ईरान के उप-राजदूत मोहम्मद जवाद हुसैनी ने भारत से इजरायल की निंदा करने का आह्वान किया है।
Read more »
'ईरान में शांति होगी या फिर विनाश...', परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी अटैक के बाद ट्रंप का देश को संबोधन; बताई हमले की वजहईरान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने ईरान और इजरायल के युद्ध पर खुलकर बात की है।
Read more »
