बिहार की जनता ने सबसे ज्यादा नोटा का बदन दबाने का रिकॉर्ड बनाया
2019 के लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा नोटा का बदन दबाने का बिहार की जनता ने रिकॉर्ड बनाया. बिहार के 8.17 लाख मतदाताओं ने नोटा के जरिए अपने उम्मीदवारों को खारिज कर दिया. वहीं राजस्थान में 3.27 लाख मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना.
राजस्थान में तो नोटा का बटन इतना दबा कि उसका आंकड़ा भाकपा, माकपा, और बसपा के उम्मीदवारों को मिले कुल वोटों से भी ज्यादा रहा. पिछले लोकसभा चुनावों में भी करीब इतने ही 327902 वोटर्स ने नोटा का प्रयोग किया था. इस बार राज्य के 3 लाख 27 हजार 559 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया. वोटों का यह आंकड़ा राज्य की 25 लोकसभा सीटों में डाले गए कुल मतों के 1.01 प्रतिशत के बराबर है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर हुए कुल पोलिंग में 2 प्रतिशत लोगों ने नोटा का चयन किया. दमन और दीव में 1.7 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 1.49 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 1.44 फीसदी मतदाताओं ने नोटा को चुना. पंजाब के 1.54 लाख से अधिक वोटर्स ने नोटा का बटन दबाया. राज्य में कांग्रेस ने आम चुनाव में 13 लोकसभा सीटों में से 8 जीतकर शानदार जीत दर्ज की है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 1,54,423 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया. यह कुल पड़े मतों का 1.12 प्रतिशत है.13 लोकसभा सीटों में से फरीदकोट सीट पर सबसे ज्यादा वोटर्स ने कैंडीडेट को खारिज किया. फरीदकोट में कुल 19,246 वोटर्स ने नोटा का प्रयोग किया. दिल्ली में 45,000 से अधिक वोटर्स ने नोटा का इस्तेमाल कर उम्मीदवारों को खारिज किया, यह आंकड़ा 2014 में नोटा के मतों से 6,200 अधिक है. उत्तरी पश्चिम सीट पर सर्वाधिक 10,210 लोगों ने नोटा वाली बटन दबाई.हरियाणा के लोकसभा चुनाव में 41,000 से अधिक लोगों ने नोटा का विकल्प चुना, जहां भाजपा ने सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसी तरह हरियाणा में हुई कुल पोलिंग में से 0.68 प्रतिशत लोगों ने इस विकल्प को चुना. अंबाला में सर्वाधिक 7,943 और भिवानी-महेन्दरगढ़ में सबसे कम 2041 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया. हिमाचल प्रदेश में 33 हजार से अधिक वोटर्स ने नोटा का इस्तेमाल किया.चुनाव अधिकारी ने बताया कि राज्य में कम से कम 33,008 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना. इस लिहाज से राज्य में कुल पड़े 38,01,793 मतों का 0.87 प्रतिशत नोटा के हिस्से में गया है. उत्तर कश्मीर की बारामूला संसदीय सीट पर कुल 7999 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना. इस सीट पर कुल मतदान के 1.79 फीसदी मत नोटा को मिले हैं. उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने वाले नौ में से चार उम्मीदवारों को नोटा से कम वोट मिले हैं. मध्य प्रदेश में 3,40,984 वोटर्स ने नोटा का इस्तेमाल किया. वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में 3,91,837 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था. मध्य प्रदेश में नोटा चौथे नंबर पर रहा. इससे अधिक प्रतिशत मत केवल बीजेपी, कांग्रेस और बसपा को मिले. सपा एवं अन्य छोटे-छोटे दलों को नोटा से भी कम वोट प्रतिशत हासिल हुए. सपा को एमपी में कुल 82,662 मत मिले. छत्तीसगढ़ में 2 लाख मतदाताओं ने सभी उम्मीदवारों को खारिज करते हुए नोटा को वोट दिया है. राज्य में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित बस्तर लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाताओं ने नोटा को वोट दिया है.इसी तरह महाराष्ट्र में भी नोटा का वोट बढ़ा है. राज्य में 4,86,902 वोटरों ने नोटा दबाया, वहीं 2014 के चुनावों में 4,83,459 मतदाताओं ने इसका इस्तेमाल किया था.देश में उम्मीदवारों की सूची में 2013 से नोटा का विकल्प दिया गया. यह पहल सुप्रीम कोर्ट की पहल पर हुई. इससे वोटर्स को सभी उम्मीदवारों को खारिज करने का विकल्प मिला. 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बारृनोटा की शुरुआत हुई. करीब 60 लाख मतदाताओं ने नोटा के विकल्प को चुना था. जो कि चुनाव में हुई कुल पोलिंग का 1.1 प्रतिशत था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Election 2019 का आखिरी चरण आज, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव परLok Sabha Election 2019: सातवें चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान होगा. इस चरण में 10.01 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और वे 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. निर्वाचन आयोग ने मतदान सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए 1.12 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं.
Read more »
Exit Pol 2019: नॉर्थ में पताका, लेकिन साउथ में क्षत्रपों ने रोका मोदी का विजय रथआजतक और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को 339 से 365 सीटें मिलती दिख रही है, जबकि यूपीए को इसी एग्जिट पोल में 77 से 108 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य को 69 से 95 सीटें मिलने का अनुमान है.
Read more »
विवेक ने ऐश्वर्या, सलमान, अभिषेक का मजाक उड़ाया, राकांपा ने गिरफ्तारी की मांग कीअपनी फिल्म का नया पोस्टर जारी होने के बाद ट्रोल हुए विवेक ओबेरॉय लोगों ने कहा- इससे दिखता है कि उनके मन में औरतों के प्रति कितना सम्मान है | Actor Vivek Oberoi receives backlash for sharing \'exit poll\' meme involving Aishwarya Rai, Salman Khan, Abhishek Bachchan
Read more »
कमलनाथ का आरोप- भाजपा ने हमारे 10 विधायकों को पैसे और पद का लालच दियाकहा- भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए इस तरह की मांग कर रही 'अगर अभी भी भाजपा ये चाहती है तो हम एक बार फिर बहुमत साबित कर देंगे' | elections results 2019 mp cm kamalnath says exit polls are source of entertainment bjp celebrating
Read more »
क्या ममता-पटनायक का किला बरकरार रहेगा या भाजपा बंगाल-ओडिशा में सेंध लगाएगी?2014 में तृणमूल ने बंगाल की 42 में से 34 और बीजद ने ओडिशा की 21 में से 20 सीटें जीती थीं भाजपा 2014 में बंगाल में 2 और ओडिशा में 1 सीट जीत पाई थी, इस बार मोदी ने दोनों राज्यों में 25 रैलियां कीं एग्जिट पोल्स सही साबित हुए तो भाजपा ओडिशा और बंगाल में पहली बार दहाई का आंकड़ा छुएगी | West Bengal, Odisha Lok Sabha Election Results 2019 Live Updates, Lok Sabha Chunav Results leads, trails of all 63 seats
Read more »
हिमाचल की चारों सीटों पर इतने हजार लोगों ने दबाया नोटाहिमाचल के चार लोकसभा क्षेत्रों में इतने मतदाताओं में इस बार नोटा का बटन दबाया HimachalPradesh Himachal NOTA LokSabhaElectionResults2019 ResultsWithAmarUjala Results2019 ElectionResults2019
Read more »
नतीजों का असर: कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी, कुछ ने दे दिया, कुछ कतार में हैंकांग्रेस 55 के आंकड़े के भी नीचे ठहर गई है जिसके बाद अब सिलसिला शुरू हो गया है इस्तीफों का ResultsWithAmarUjala Mahasangram LokSabhaElections2019
Read more »
NOTA दबाने में सबसे आगे रहा बिहार, पढ़ें कौन सा क्षेत्र रहा अव्वल– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में राष्ट्रीय औसत से बिहार एक बार फिर पीछे रहा, लेकिन नोटा के इस्तेमाल में पूरे देश सबसे अव्वल आया है. देश में सबसे ज्यादा बिहार की जनता ने नोटा का बटन दबाकर अपने उम्मीदवारों को खारिज किया. बिहार के 8.17 लाख मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया.
Read more »
