इसरो आज लॉन्च करेगा CMS-03 उपग्रह

अंतरिक्ष News

इसरो आज लॉन्च करेगा CMS-03 उपग्रह
इसरोCMS-03उपग्रह
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 62 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज 4410 किलो वजनी उपग्रह CMS-03 को लॉन्च करेगा। लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शाम 5:26 बजे होगी। यह मिशन इसलिए खास है क्योंकि यह अब तक का सबसे भारी उपग्रह है जिसे 'बाहुबली' रॉकेट से भेजा जाएगा। उपग्रह से भारत और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में संचार सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसरो ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के उपग्रह CMS-03 की लॉन्च िंग आज होनी है। शनिवार शाम इसका काउंटडाउन शुरू हुआ। इसरो इस 4410 किलो वजनी उपग्रह को रविवार शाम 5.26 बजे प्रक्षेपित करेगा। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से संचार उपग्रह सीएमएस-03 की लॉन्च िंग होगी। 'बाहुबली' रॉकेट से होगी लॉन्च िंग इसरो का यह मिशन इसलिए भी खास है क्योंकि यह अब तक का सबसे भारी उपग्रह है। वैज्ञानिकों ने इसे बेहद ताकतवर 'बाहुबली' रॉकेट- LVM3-M5 से भेजने की योजना बनाई है। प्रक्षेपण के बाद उपग्रह को पृथ्वी के जियो सिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में भेजा जाएगा। इस उपग्रह से भारत और आसपास के विस्तृत समुद्री क्षेत्रों में संचार सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसरो के मुताबिक सभी अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई है और सिस्टम प्रक्षेपण के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसरो ने पोस्ट कर दी जानकारी बंगलूरू स्थित अंतरिक्ष एजेंसी का मुख्यालय ने शनिवार को बताया कि प्रक्षेपण यान को पूरी तरह से असेंबल और अंतरिक्ष यान के साथ एकीकृत कर दिया गया है और इसे प्रक्षेपण-पूर्व कार्यों के लिए यहां दूसरे प्रक्षेपण स्थल पर ले जाया गया है। बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसरो ने कहा, "उलटी गिनती शुरू!! अंतिम तैयारियां पूरी हो गई हैं और LVM3-M5 के लिए उल्टी गिनती आधिकारिक तौर पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में शुरू हो गई है।" Countdown Commences! Final preparations complete and the countdown for #LVM3M5 has officially begun at SDSC-SHAR.

All systems are GO as we move closer to liftoff! ✨ For more Information Visithttps://t.co/yfpU5OTEc5 pic.twitter.com/6pPYS5rl9d — ISRO November 1, 2025 भारी वजन क्षमता के कारण रॉकेट को 'बाहुबली' नाम दिया गया अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने अपडेट में कहा कि जैसे-जैसे हम प्रक्षेपण के करीब पहुंच रहे हैं, सभी प्रणालियाँ तैयार हैं।" बता दें कि 43.5 मीटर ऊंचा यह रॉकेट 2 नवंबर को शाम 5.26 बजे प्रक्षेपित होगा। इसरो ने बताया कि LVM3 इसरो का नया भारी भार वहन करने वाला प्रक्षेपण यान है और इसका उपयोग 4,000 किलोग्राम के अंतरिक्ष यान को लागत-प्रभावी तरीके से भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा में स्थापित करने के लिए किया जाता है। LVM3-M5 रॉकेट को इसकी भारी भारोत्तोलन क्षमता के लिए 'बाहुबली' नाम दिया गया है। ये भी पढ़ें: ISRO: भारत से अपने सबसे भारी उपग्रह को लॉन्च करेगा इसरो, जानिए क्यों खास है कम्युनिकेशन सैटेलाइट CMS-03 क्यों खास है ये सैटेलाइट? सीएमएस-03 सैटेलाइट की मदद से देश में डिजिटल संचार, सैटेलाइट इंटरनेट, समुद्री कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। यह उपग्रह भारत की राष्ट्रीय संचार अवसंरचना में एक बड़ा कदम है, जिससे टीवी प्रसारण, टेलीमेडिसिन, ऑनलाइन शिक्षा, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन संचार सेवाओं तक पहुंच और भी प्रभावी होगी। यह मिशन भारत को भविष्य में सैटेलाइट नक्षत्र और गहरे समुद्र में संचार की दिशा में आगे बढ़ाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

इसरो CMS-03 उपग्रह लॉन्च बाहुबली रॉकेट संचार श्रीहरिकोटा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ISRO: भारत से अपने सबसे भारी उपग्रह को लॉन्च करेगा इसरो, जानिए क्यों खास है कम्युनिकेशन सैटेलाइट CMS-03ISRO: भारत से अपने सबसे भारी उपग्रह को लॉन्च करेगा इसरो, जानिए क्यों खास है कम्युनिकेशन सैटेलाइट CMS-03भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो अपने 4410 किलो वजनी उपग्रह CMS-03 को रविवार को लॉन्च करेगी। यह भारत से लॉन्च होने वाला इसरो का सबसे भारी उपग्रह है। इसरो के ताकतवर रॉकेट LVM3-M5 से इस
Read more »

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 होगा और घातक और खुफिया... भारत कल लॉन्च करेगा 'समुद्र की आंख'ऑपरेशन सिंदूर 2.0 होगा और घातक और खुफिया... भारत कल लॉन्च करेगा 'समुद्र की आंख'2 नवंबर 2025 को ISRO का LVM3 रॉकेट 4400 किलो का CMS-03 संचार उपग्रह लॉन्च करेगा. यह भारत का सबसे भारी संचार सैटेलाइट है, जो नौसेना को समुद्री इलाकों में सुरक्षित संचार देगा. ऑपरेशन सिंदूर के सबक से सीख कर यह वायुसेना-नौसेना समन्वय मजबूत करेगा, हिंद महासागर की निगरानी बढ़ाएगा. सफलता से भारत की सैन्य क्षमता नई ऊंचाई छुएगी.
Read more »

इसरो 2 नवंबर को लॉन्च करेगा सबसे भारी उपग्रह CMS-03इसरो 2 नवंबर को लॉन्च करेगा सबसे भारी उपग्रह CMS-03भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 2 नवंबर को 4410 किलो वजनी उपग्रह CMS-03 लॉन्च करेगा। यह भारत से लॉन्च होने वाला इसरो का सबसे भारी उपग्रह होगा। LVM3-M5 रॉकेट से इसे पृथ्वी की जियो सिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। CMS-03 से डिजिटल संचार, समुद्री कनेक्टिविटी और आपातकालीन सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से होगा।
Read more »

CMS-03: सबसे भारी संचार उपग्रह प्रक्षेपण का काउंटडाउन शुरू, इसरो बाहुबली एलवीएम3-एम5 रॉकेट से करेगा लॉन्चCMS-03: सबसे भारी संचार उपग्रह प्रक्षेपण का काउंटडाउन शुरू, इसरो बाहुबली एलवीएम3-एम5 रॉकेट से करेगा लॉन्चभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के CMS-03 उपग्रह मिशन की लॉन्चिंग का काउंटडाउन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। इसरो अपने 4410 किलो वजनी उपग्रह CMS-03 को रविवार (02 नवंबर) को लॉन्च करेगा।
Read more »

इसरो रविवार को लॉन्च करेगा भारत का सबसे भारी संचार उपग्रह CMS-03इसरो रविवार को लॉन्च करेगा भारत का सबसे भारी संचार उपग्रह CMS-03भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) रविवार को श्रीहरिकोटा से अब तक का सबसे भारी संचार उपग्रह CMS-03 (GSAT-7R) लॉन्च करेगा, जो भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा को मजबूती देगा। यह उपग्रह 'बाहुबली' रॉकेट LVM3-M5 के जरिए प्रक्षेपित किया जाएगा।
Read more »

इसरो के CMS-03 उपग्रह मिशन की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू, 'बाहुबली' रॉकेट से होगी लॉन्चिंगइसरो के CMS-03 उपग्रह मिशन की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू, 'बाहुबली' रॉकेट से होगी लॉन्चिंगभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने CMS-03 उपग्रह को 2 नवंबर को लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से होगी और 'बाहुबली' रॉकेट का इस्तेमाल किया जाएगा। CMS-03 भारत की संचार क्षमताओं को बढ़ावा देगा, जिससे डिजिटल संचार, सैटेलाइट इंटरनेट और समुद्री कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:33:08