ISRO: भारत से अपने सबसे भारी उपग्रह को लॉन्च करेगा इसरो, जानिए क्यों खास है कम्युनिकेशन सैटेलाइट CMS-03

Isro News

ISRO: भारत से अपने सबसे भारी उपग्रह को लॉन्च करेगा इसरो, जानिए क्यों खास है कम्युनिकेशन सैटेलाइट CMS-03
Isro Heaviest SatelliteCms-03Isro Heaviest Communication Satellite
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 50 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 51%

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो अपने 4410 किलो वजनी उपग्रह CMS-03 को रविवार को लॉन्च करेगी। यह भारत से लॉन्च होने वाला इसरो का सबसे भारी उपग्रह है। इसरो के ताकतवर रॉकेट LVM3-M5 से इस

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो अपने 4410 किलो वजनी उपग्रह CMS-03 को रविवार को लॉन्च करेगी। यह भारत से लॉन्च होने वाला इसरो का सबसे भारी उपग्रह है। इसरो के ताकतवर रॉकेट LVM3-M5 से इस सैटेलाइट को पृथ्वी के जियो सिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में भेजा जाएगा। संचार उपग्रह सीएमएस-03 से भारत की उच्च क्षमता वाले अंतरिक्ष संचार को नई दिशा मिलेगी और समुद्री क्षेत्रों में डिजिटल कवरेज और संचार सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी। इसरो के शक्तिशाली रॉकेट एलएमवी3-एम5 से होगी लॉन्चिंग इस सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा। इसरो ने बताया कि सैटेलाइट को लॉन्च रॉकेट के साथ एकीकृत कर दिया गया है और लॉन्च पैड पर तैनात कर लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लॉन्चिंग 2 नवंबर को शाम करीब 5.

26 बजे होनी है। जिस रॉकेट एलएमवी3 से लॉन्चिंग होगी, वह इसरो का सबसे ताकतवर रॉकेट है। इस रॉकेट की मदद से 4000 किलो तक वजनी पेलोड को स्पेस में लॉन्च किया जा सकता है। इसरो ने इससे पहले 5 दिसंबर 2018 को अपने सबसे भारी उपग्रह जीसैट-11 को लॉन्च किया था, लेकिन वह लॉन्चिंग भारत से नहीं बल्कि फ्रेंच गुयाना के कोरोउ लॉन्च बेस से हुई थी। जीसैट-11 का कुल वजन 5854 किलो था। अब इसरो भारत की धरती से अपने सबसे भारी उपग्रह सीएमएस-03 को लॉन्च करने जा रही है। ये भी पढ़ें- Ayni Airbase: क्या पुतिन के खेल के चलते भारत के हाथ से निकला अयनी एयरबेस? कांग्रेस ने बताया- बड़ा रणनीतिक झटका क्यों खास है ये सैटेलाइट सीएमएस-03 सैटेलाइट की मदद से देश में डिजिटल संचार, सैटेलाइट इंटरनेट, समुद्री कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। यह उपग्रह भारत की राष्ट्रीय संचार अवसंरचना में एक बड़ा कदम है, जिससे टीवी प्रसारण, टेलीमेडिसिन, ऑनलाइन शिक्षा, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन संचार सेवाओं तक पहुंच और भी प्रभावी होगी। यह मिशन भारत को भविष्य में सैटेलाइट नक्षत्र और गहरे समुद्र में संचार की दिशा में आगे बढ़ाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Isro Heaviest Satellite Cms-03 Isro Heaviest Communication Satellite India News In Hindi Latest India News Updates इसरो

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हिंद महासागर में खामोशी तोड़ेगा ISRO का महाबली CMS-03, बनेगा Indian NAVY के लिए गेमचेंजरहिंद महासागर में खामोशी तोड़ेगा ISRO का महाबली CMS-03, बनेगा Indian NAVY के लिए गेमचेंजरISRO new Satellite Launch: ISRO जल्द ही एक सैटेलाइट लॉन्च करने वाला है जिसका नाम CMS-03 है. यह पूरे देश में बेहतर फोन और इंटरनेट कनेक्शन देने में मदद करता है.
Read more »

CMS-03 सैटेलाइट लॉन्च: जानें कब, कहां और कैसे देखेंCMS-03 सैटेलाइट लॉन्च: जानें कब, कहां और कैसे देखेंयह सैटेलाइट भारतीय नौसेना के लिए तैयार किया गया है जो समुद्री निगरानी, बेहतर संचार और दूरदराज के इलाकों में कनेक्टिविटी में सुधार करेगा। 2 नवंबर 2025 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा, जिसे ISRO के YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।
Read more »

गगनयान मिशन: DRDO ने बनाया अंतरिक्ष यात्रियों के लिए स्पेशल फूड और पैराशूटगगनयान मिशन: DRDO ने बनाया अंतरिक्ष यात्रियों के लिए स्पेशल फूड और पैराशूटरक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ गगनयान मिशन के लिए विशेष भोजन और पैराशूट सिस्टम विकसित कर रहा है। यह भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है, जिसमें तीन अंतरिक्षयात्रियों को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा जाएगा। डीआरडीओ ने इन तकनीकों का सफल परीक्षण किया है। इसरो 2 नवंबर को एलवीएम3 रॉकेट के साथ सीएमएस-03 संचार उपग्रह लॉन्च करेगा, जो विस्तृत...
Read more »

आद्रा मंडल में विकास कार्य: 03 से 09 नवंबर तक चार ट्रेनें रद, आठ ट्रेनों का रूट बदलाआद्रा मंडल में विकास कार्य: 03 से 09 नवंबर तक चार ट्रेनें रद, आठ ट्रेनों का रूट बदलाआद्रा मंडल में विकास कार्यों के कारण 3 नवंबर से 9 नवंबर तक चार ट्रेनें रद्द रहेंगी। आसनसोल-टाटा एक्सप्रेस और आद्रा-बरकाकाना मेमू एक्सप्रेस रद्द होने वाली ट्रेनों में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को...
Read more »

Pradosh Vrat 2025 Date: 03 या 04 नवंबर, प्रदोष व्रत कब है? यहां नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्तPradosh Vrat 2025 Date: 03 या 04 नवंबर, प्रदोष व्रत कब है? यहां नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्तप्रदोष व्रत Pradosh Vrat 2025 Date का फल दिन अनुसार मिलता है। सोम प्रदोष व्रत करने से मनचाही मुराद पूरी होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त संकटों से मुक्ति मिलती है। देवों के देव महादेव जलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं। सोम प्रदोष व्रत के दिन सफेद चीजों का दान करने से कुडंली में चंद्रमा मजबूत होता...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:39:55