रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान की नेटवर्थ में 71% की वृद्धि हुई है, जिसका मुख्य कारण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और फिल्म 'जवान' का शानदार प्रदर्शन रहा। उनके पास मुंबई में 'मन्नत' के अलावा, दिल्ली, अलीबाग, दुबई, लंदन और इंग्लैंड में भी संपत्तियां हैं। शाहरुख खान की कमाई का जरिया फिल्में, विज्ञापन, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का प्रोडक्शन और वीएफएक्स कंपनी है। इसके अलावा, उन्होंने शराब कंपनियों और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में भी निवेश किया है। उनके पास 12 लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन भी है।
रेड चिलीज में हुआ बड़ा इजाफा एक साल में शाहरुख की नेटवर्थ में 71 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की नेट वर्थ में इजाफा होने की सबसे बड़ी वजह उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है। इस कंपनी में उनकी पत्नी गौरी खान भी हिस्सेदार हैं। रिपोर्ट की मानें तो रेड चिली ने वित्त वर्ष 2023 में 85 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट बनाया था। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘ जवान ’ का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 640.
25 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड स्तर पर 1160 करोड़ रुपये रहा है। इससे भी फर्क पड़ा। शाहरुख की संपत्तियां और कमाई का जरिया शाहरुख खान के मुंबई स्थित घर मन्नत की कीमत 200 करोड रुपए के आसपास है। इसके अलावा उनके पास दिल्ली, अलीबाग, दुबई, लंदन और इंग्लैंड में भी संपत्तियां हैं। इसके अलावा उनके पास जबरदस्त कार कलेक्शन भी है। शाहरुख के कमाई का जरिया उनकी फिल्में, विज्ञापन, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का प्रोडक्शन और वीएफएक्स कंपनी है। इसके अलावा वो आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के भी सह मालिक हैं। टीम की ब्रांडिंग और मर्चेंडाइजिंग भी शाहरुख की संपत्ति में बड़ा योगदान देते हैं। इन कंपनियों में भी किया है शाहरुख ने निवेश हुरुन रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान ने विभिन्न शराब कंपनियों और अन्य व्यवसायिक क्षेत्रों में भी निवेश किया है। इन निवेशों से उन्हें लगातार स्थायी आय होती रहती है। इसीलिए वो एक सफल अभिनेता के साथ-साथ सफल बिजनेसमैन भी माने जाते हैं। शाहरुख के पास है कई लग्जगरी कारों का कलेक्शन कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के पास कुल 12 लग्जरी कारें हैं। इनमें दो रोल्स-रॉयस- Cullinan और Phantom। एक बुगाटी वेरॉन भी है, जिसकी कीमत लगभग 12 करोड़ है। बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, i8 और 6-सीरीज कन्वर्टिबल कारें हैं। इसके अलावा मर्सिडीज-बेंज, मित्सुबिशी पजेरो, ऑडी A8L और टोयोटा लैंड क्रूजर जैसी कई अन्य कारें भी हैं।
शाहरुख खान रेड चिलीज एंटरटेनमेंट नेटवर्थ जवान लग्जरी कारें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Diwali 2025 Lucky Zodiac Signs: যুগান্তকারী নক্ষত্রযোগ! ঐতিহাসিক দীপাবলি! ৭১ বছর পরে ৫ বিরল যোগে কালীপুজোয় সৌভাগ্যের জোয়ার...Diwali Lucky Zodiacs Hans Budhaditya Aditya Mangal yogas align after 71 years these signs will shine
Read more »
71 साल के टीकू तलसानिया ने बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, अभिनेत्री मानसी पारेख समेत एक्टर के खिलाफ केस दर्जअहमदाबाद की सड़कों पर एक फिल्म प्रमोशन के दौरान हुआ एक रोमांचक स्टंट अब गंभीर कानूनी मामला बन गया है। लोकप्रिय अभिनेत्री मानसी पारेख और दिग्गज अभिनेता टीकू तलसानिया के खिलाफ अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस
Read more »
मैं वासना से भरी...; जब 80s इस लेडी सुपरस्टार के बेबाक बयान ने लोगों के उड़ा दिए थे होश, बताया किस से करती हैं सच्चा प्यार71 Years Lady Superstra Talked About Lust Taking Drugs: बॉलीवुड इंडस्ट्री की वेटरन एक्ट्रेस रेखा का फिल्मी गलियारों में अलग ही पहचान बनाई है. 70 साल की हो चुकीं रेखा आज भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं.दुनिया में कई सितारे अपनी जिंदगी को छुपाकर रखते हैं. लेकिन कुछ बेबाकी से सच बोलते हैं. रेखा ऐसी ही हस्ती हैं जिन्होंने कभी डर नहीं दिखाया.
Read more »
आज भारत में मिला था पुडुचेरी, फ्रांस ने छोड़ा 300 सालों बाद कब्जा, क्या थी नेहरू की भूमिका71 साल पहले आज ही के दिन पुडुचेरी का भारत में विलय हो गया था. फ्रांस का उस पर करीब 300 सालों तक कब्जा रहा. कैसे बहुत शांतिपूर्ण तरीके से इसे भारत में मिलाया गया. इसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू की क्या भूमिका थी.
Read more »
महेंद्र सिंह धोनी की निवेश वाली कंपनी का आने वाला है IPO, 71 करोड़ रुपये का है इश्यू, इतना है प्राइस बैंडFinbud Financial IPO 6 नवंबर से 9 नवंबर तक खुलेगा. इस इश्यू का साइज 71.68 करोड़ है. इसमें एमएस धोनी फैमिली ऑफिस और आशीष कचौलिया भी निवेशक हैं. लिस्टिंग 13 नवंबर को NSE SME पर होगी.
Read more »
शाहरुख खान की नेटवर्थ में 71% की वृद्धिरिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान की नेटवर्थ में 71% की भारी वृद्धि हुई है, जिसका मुख्य कारण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का शानदार प्रदर्शन है। उनकी फिल्म 'जवान' की सफलता और विभिन्न संपत्तियों व निवेशों ने भी उनकी संपत्ति में इजाफा किया है। उनके पास कई लग्जरी कारों का संग्रह भी है।
Read more »
