इमरान खान का बड़ा आरोप, 'बुशरा बीबी के खाने में मिलाया गया टॉयलेट क्लीनर'

Pakistan News

इमरान खान का बड़ा आरोप, 'बुशरा बीबी के खाने में मिलाया गया टॉयलेट क्लीनर'
Imran KhanBushra BibiImran Khan Cases
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि, उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 'टॉयलेट क्लीनर' मिला हुआ खाना दिया गया था.

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि, उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 'टॉयलेट क्लीनर' मिला हुआ खाना दिया गया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया, क्योंकि वह रोजाना 'जहरीला भोजन' खाने के बाद पेट के संक्रमण से जूझ रही थीं.

बता दें कि, 49 वर्षीय बुशरा बीबी को हाल ही में भ्रष्टाचार के एक मामले के साथ-साथ 71 वर्षीय इमरान खान के साथ उनके अवैध विवाह के मामले में दोषी ठहराया गया था. वर्तमान में उन्हें इस्लामाबाद के उपनगरीय इलाके में उनके बानी गाला निवास में हिरासत में रखा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने रावलपिंडी की अडियाला जेल में भ्रष्टाचार के एक मामले की सुनवाई के दौरान ये आरोप लगाए हैं. वहीं पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने कहा कि, शौकत खानम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ असीम यूसुफ ने इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में बुशरा बीबी का परीक्षण कराने की सिफारिश की थी, मगर जेल अधिकारी पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में परीक्षण करने पर अड़े हुए थे. दूसरी ओर सुनवाई के दौरान जज ने इमरान खान से हिरासत में रहते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से बचने को कहा. जवाब में, पूर्व प्रधान मंत्री ने तर्क दिया कि, वह नियमित रूप से पत्रकारों से मिलते हैं, क्योंकि उनके बयानों को गलत तरीके से उद्धृत किया जाता है. बता दें कि, कई मामलों में दोषी ठहराए जा चुके इमरान खान ने अनुरोध किया कि, उन्हें सुनवाई के बाद मीडिया से 10 मिनट की बातचीत की इजाजत दी जाए.गौरतलब है कि, 17 अप्रैल को इमरान खान ने आरोप लगाया कि, बुशरा बीबी की कैद के लिए पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं. उसने जनरल मुनीर को धमकी भी दी कि अगर उनकी पत्नी को कुछ हुआ तो वे असीम मुनीर को नहीं छोड़ेंगे, उन्होंने कहा कि 'जब तक मैं जिंदा हूं, मैं असीम मुनीर को नहीं छोड़ूंगा. मैं उनके असंवैधानिक और अवैध कदमों का पर्दाफाश करूंगा.''

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Imran Khan Bushra Bibi Imran Khan Cases Bushra Bibi Illegal Marriage Case Bushra Bibi Corruption Case Case Against Imran Khan न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इमरान बोले- बुशरा की गिरफ्तारी के लिए आर्मी चीफ जिम्मेदार: पत्नी को कुछ हुआ तो जनरल मुनीर को नहीं छोड़ूंगा;...इमरान बोले- बुशरा की गिरफ्तारी के लिए आर्मी चीफ जिम्मेदार: पत्नी को कुछ हुआ तो जनरल मुनीर को नहीं छोड़ूंगा;...Pakistan former PM Imran Khan Wife Bushra Bibi Arrest Case - पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान ने पत्नी बुशरा बीबी की गिरफ्तारी के लिए आर्मी चीफ जनरल मुनीर को जिम्मेदार ठहराया है।
Read more »

Pakistan: कोर्ट में बिफर गए इमरान खान, पत्नी बुशरा को जेल में टॉयलेट क्लीनर मिलाकर खाना दिए जाने का लगाया आरोपPakistan: कोर्ट में बिफर गए इमरान खान, पत्नी बुशरा को जेल में टॉयलेट क्लीनर मिलाकर खाना दिए जाने का लगाया आरोपकोर्ट ने सुनवाई के दौरान इमरान खान को प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने की सलाह दी है। अदालत ने इमरान को व्यवस्था का सम्मान करने की हिदायत देते हुए कहा कि वे मीडिया को सुनवाई के बाद भी संबोधित कर सकते हैं।
Read more »

'बुशरा बीबी के खाने में मिलाया गया टॉयलेट क्लीनर, इसलिए बिगड़ी तबीयत...', इमरान खान का दावा'बुशरा बीबी के खाने में मिलाया गया टॉयलेट क्लीनर, इसलिए बिगड़ी तबीयत...', इमरान खान का दावासुनवाई के दौरान जज ने इमरान खान से हिरासत में रहते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से बचने को कहा. जवाब में, पूर्व प्रधानमंत्री ने तर्क दिया कि वह नियमित रूप से पत्रकारों से मिलते हैं, क्योंकि उनके बयानों को गलत तरीके से कोट किया जाता है.
Read more »

'बुशरा बीबी को खिलाया जा रहा टॉयलेट क्‍लीनर मिला हुआ खाना', इमरान खान का दावा'बुशरा बीबी को खिलाया जा रहा टॉयलेट क्‍लीनर मिला हुआ खाना', इमरान खान का दावापाकिस्तान स्थित द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान ने कहा है कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को टॉयलेट क्लीनर मिला हुआ भोजन दिया गया था। शुक्रवार को रावलपिंडी की अडियाला जेल में पीएस190 मिलियन भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई के दौरान इमरान खान ने न्यायाधीश नासिर जावेद राणा से कहा कि अदालत कक्ष में अतिरिक्त...
Read more »

बुशरा को खाने में टॉयलेट क्लीनर मिलाकर दिया गया... इमरान खान का अदालत के सामने सनसनीखेज दावाबुशरा को खाने में टॉयलेट क्लीनर मिलाकर दिया गया... इमरान खान का अदालत के सामने सनसनीखेज दावाइमरान खान कई बार ये आरोप लगा चुके हैं कि उनकी और उनकी पत्नी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। पत्नी बुशरा को जेल दिए जाने का आरोप उन्होंने कुछ समय पहले अदालत के सामने लगाया था। इमरान खान ने एक और इल्जाम पत्नी की सेहत को लेकर लगाया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:12:37