इफको सम्मान समारोह में मैत्रेयी पुष्पा और अंकिता जैन सम्मानित

पुरस्कार और सम्मान News

इफको सम्मान समारोह में मैत्रेयी पुष्पा और अंकिता जैन सम्मानित
इफकोमैत्रेयी पुष्पाअंकिता जैन
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 53%

नई दिल्ली के कमानी सभागार में आयोजित इफको सम्मान समारोह में कथाकार मैत्रेयी पुष्पा और युवा लेखिका अंकिता जैन को सम्मानित किया गया। मैत्रेयी पुष्पा को 2025 का इफको साहित्य सम्मान मिला, जबकि अंकिता जैन को उनकी पुस्तक ''ओह रे किसान'' के लिए पुरस्कृत किया गया। समारोह में ग्रामीण जीवन और कृषि पर केंद्रित साहित्य को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कमानी सभागार में मंगलवार को इफको सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हिंदी साहित्य जगत की दो सशक्त ग्रामीण भारत की आवाजों को सम्मानित किया गया। उर्वरक क्षेत्र की प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इफको द्वारा वर्ष 2025 का इफको साहित्य सम्मान सुप्रसिद्ध कथाकार मैत्रेयी पुष्पा को प्रदान किया गया। इसी मंच पर उभरती युवा लेखिका अंकिता जैन को उनकी चर्चित पुस्तक ''ओह रे किसान'' के लिए पुरस्कृत किया गया। इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने लेखिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सुप्रसिद्ध कथाकार मैत्रेयी पुष्पा को उनके समग्र साहित्यिक अवदान के लिए प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र और 11 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि इफको साहित्य सम्मान का उद्देश्य ग्रामीण एवं कृषि जीवन पर केंद्रित साहित्य को प्रोत्साहित करना है। वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रकांता की अध्यक्षता वाली निर्णायक समिति ने मैत्रेयी के लेखन में ग्रामीण यथार्थ और स्त्री जीवन की मार्मिक अभिव्यक्ति के आधार पर उनका चयन कर सम्मान प्रदान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए दिलीप संघाणी ने कहा कि मैत्रेयी पुष्पा का लेखन निजी अनुभवों से उपजा समाज का वह सच है जो दुर्लभ है। वहीं, इफको के प्रबंध निदेशक केजे पटेल ने अपने संदेश में मैत्रेयी को गहरे सामाजिक सरोकारों वाली रचनाकार बताया। युवा सम्मान से सम्मानित होने वाली अंकिता जैन ने बताया कि वह एक शोधकर्ता और प्रोफेसर से लेखक बनी हैं। अंकिता लेखन के साथ- साथ ''वैदिक वाटिका'' के माध्यम से आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण और खेती-किसानी से भी जुड़ी हैं। उनकी कृति ओह रे किसान ग्रामीण संघर्षों को नए दृष्टिकोण से पेश कर रही है। कार्यक्रम के अंत में अजय कुमार के निर्देशन में मैत्रेयी पुष्पा की कहानी गुनहगार का कलाकारों ने मंचन किया। जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।.

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कमानी सभागार में मंगलवार को इफको सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हिंदी साहित्य जगत की दो सशक्त ग्रामीण भारत की आवाजों को सम्मानित किया गया। उर्वरक क्षेत्र की प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इफको द्वारा वर्ष 2025 का इफको साहित्य सम्मान सुप्रसिद्ध कथाकार मैत्रेयी पुष्पा को प्रदान किया गया। इसी मंच पर उभरती युवा लेखिका अंकिता जैन को उनकी चर्चित पुस्तक ''ओह रे किसान'' के लिए पुरस्कृत किया गया।इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने लेखिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सुप्रसिद्ध कथाकार मैत्रेयी पुष्पा को उनके समग्र साहित्यिक अवदान के लिए प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र और 11 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि इफको साहित्य सम्मान का उद्देश्य ग्रामीण एवं कृषि जीवन पर केंद्रित साहित्य को प्रोत्साहित करना है। वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रकांता की अध्यक्षता वाली निर्णायक समिति ने मैत्रेयी के लेखन में ग्रामीण यथार्थ और स्त्री जीवन की मार्मिक अभिव्यक्ति के आधार पर उनका चयन कर सम्मान प्रदान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए दिलीप संघाणी ने कहा कि मैत्रेयी पुष्पा का लेखन निजी अनुभवों से उपजा समाज का वह सच है जो दुर्लभ है। वहीं, इफको के प्रबंध निदेशक केजे पटेल ने अपने संदेश में मैत्रेयी को गहरे सामाजिक सरोकारों वाली रचनाकार बताया। युवा सम्मान से सम्मानित होने वाली अंकिता जैन ने बताया कि वह एक शोधकर्ता और प्रोफेसर से लेखक बनी हैं। अंकिता लेखन के साथ- साथ ''वैदिक वाटिका'' के माध्यम से आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण और खेती-किसानी से भी जुड़ी हैं। उनकी कृति ओह रे किसान ग्रामीण संघर्षों को नए दृष्टिकोण से पेश कर रही है। कार्यक्रम के अंत में अजय कुमार के निर्देशन में मैत्रेयी पुष्पा की कहानी गुनहगार का कलाकारों ने मंचन किया। जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

इफको मैत्रेयी पुष्पा अंकिता जैन साहित्य सम्मान ग्रामीण साहित्य

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वार्षिक राशिफल 2025- जनवरी 2025 : कर्क राशिवार्षिक राशिफल 2025- जनवरी 2025 : कर्क राशिवर्ष 2025 का ज्योतिषीय भविष्यफल। कर्क राशि के जातकों के लिए जनवरी 2025 का भविष्यफल।
Read more »

ஜனவரி 1 முதல் முக்கிய மாற்றங்கள்: கேஸ் சிலிண்டர் முதல் ஓய்வூதியம் வரை.... முழு லிஸ்ட் இதோஜனவரி 1 முதல் முக்கிய மாற்றங்கள்: கேஸ் சிலிண்டர் முதல் ஓய்வூதியம் வரை.... முழு லிஸ்ட் இதோMajor Changes From January 1 2025: ஜனவரி 2025 முதல் ஏற்படவுள்ள முக்கிய மாற்றங்கள் பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »

Breaking News: मायानगरी मुंबई में पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्टBreaking News: मायानगरी मुंबई में पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्टAaj ki Taaza Khabar today breaking news live update 25 February 2025 Delhi Assembly Session Mahashivratri 2025 Maha Kumbh 2025 Weather Update IPL 2025 Champions Trophy
Read more »

Budh Gochar 2025: बुध की राशि में महापुरुष भद्र राजयोग, एक महीने बाद राजसी जीवन जिएंगे ये जातक; रॉकेट बन जाएगा करियरBudh Gochar 2025: बुध की राशि में महापुरुष भद्र राजयोग, एक महीने बाद राजसी जीवन जिएंगे ये जातक; रॉकेट बन जाएगा करियरMahapurush Bhadra Rajyog 2025, Budh Gochar 2025, Grah Gochar 2025, महापुरुष भद्र राजयोग 2025, बुध गोचर 2025, ग्रह गोचर 2025, सितंबर ग्रह गोचर, महापुरुष भद्र राजयोग का राशियों पर प्रभाव
Read more »

CBSE Single Girl Child Scholarship 2025: छात्राओं के लिए आवेदन का एक और मौका, अब इस तारीख तक करें रजिस्ट्रेशनCBSE Single Girl Child Scholarship 2025: छात्राओं के लिए आवेदन का एक और मौका, अब इस तारीख तक करें रजिस्ट्रेशनCBSE Single Girl Child Scholarship 2025 Registration: सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को 23 अक्टूबर, 2025 से बढ़ाकर 20 नवंबर, 2025 कर दिया है.
Read more »

Christmas 2025: क्रिसमस की खुशियों में लिपटा देश, रोशनी से जगमगाए चर्च, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखिए VIDEOChristmas 2025: क्रिसमस की खुशियों में लिपटा देश, रोशनी से जगमगाए चर्च, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखिए VIDEONational News | Christmas 2025 | Christmas 2025 Celebration Video | Christmas 2025 Celebrations in India | Christmas 2025 Celebrations | Christmas News | Videos of Christmas celebrations |
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:31:11