इन 10 वजहों से देश का होगा आर्थिक विकास... वित्त मंत्री सीतारमण ने पेश किया रोडमैप

Budget 2026 News

इन 10 वजहों से देश का होगा आर्थिक विकास... वित्त मंत्री सीतारमण ने पेश किया रोडमैप
Finance MinisterNirmala SitharamanBudget Speech
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 137 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 63%

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में देश के आर्थिक विकास को गति देने के लिए 10 बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है. सेमीकंडक्टर, बायोफार्मा, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर पर फोकस किया गया है. इन पहलों से निवेश, रोजगार और घरेलू उत्पादन बढ़ेगा और भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में देश की आर्थिक वृद्धि और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का पूरा रोडमैप पेश किया है. उन्होंने 10 प्रमुख योजनाओं का ऐलान किया है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश, उत्पादन, रोजगार और तकनीक को बढ़ाने में मदद करेंगी.

ये कदम भारत के उद्योगों को मजबूत करेंगे और देश को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाएंगे. और पढ़ें1. इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0पहली योजना ISM 1.0 ने भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ाया था. अब ISM 2.0 के तहत उपकरण और सामग्री का उत्पादन, भारतीय IP का डिजाइन और सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा. साथ ही उद्योग-आधारित रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाएंगे ताकि टेक एक्सपर्ट तैयार हो सकें.2. बायोफार्मा SHAKTIइस योजना के तहत भारत को वैश्विक बायोफार्मा हब बनाने का लक्ष्य है. अगले 5 साल में 10,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसमें तीन नए NIPER संस्थान बनाए जाएंगे और 7 पुराने संस्थानों को बेहतर किया जाएगा. साथ ही 1000 से अधिक क्लीनिकल ट्रायल साइट्स का नेटवर्क तैयार किया जाएगा.यह भी पढ़ें: Union Budget 2026: बजट में कैंसर-शुगर के मरीजों को राहत, निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान 3. CPSEs में हाई-टेक टूल रूम्स Advertisement पूंजीगत उपकरण उत्पादन और गुणवत्ता के लिए जरूरी हैं. इसके लिए दो हाई-टेक टूल रूम्स बनाए जाएंगे जो डिजिटल रूप से सक्षम होंगे. इसके अलावा निर्माण और इन्फ्रास्ट्रक्चर उपकरणों के लिए नई योजना लागू होगी और कंटेनर निर्माण के लिए 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.4. रेयर अर्थ पर्मानेंट मैग्नेट्स का उत्पादनओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रेयर अर्थ मैग्नेट्स के लिए विशेष कॉरिडोर बनाए जाएंगे. इसमें खनन, प्रोसेसिंग, रिसर्च और निर्माण को बढ़ावा मिलेगा.5. तीन समर्पित केमिकल पार्क्सदेश में रासायनिक उत्पादन बढ़ाने और आयात कम करने के लिए तीन केमिकल पार्क बनाए जाएंगे. ये पार्क क्लस्टर आधारित और प्लग-एंड-प्ले मॉडल पर होंगे. 6. टेक्सटाइल उद्योग के लिए एकीकृत कार्यक्रमकपड़ा उद्योग के लिए पांच हिस्सों में योजना लागू होगी:नेशनल फाइबर स्कीम: रेशम, ऊन, जूट और नए फाइबर में आत्मनिर्भरता.टेक्सटाइल एक्सपैंशन स्कीम: मशीनरी और तकनीक का अडवांसमेंट.नेशनल हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट प्रोग्राम: बुनकरों और कारीगरों के लिए मदद.Tex-Eco इनिशिएटिव: कंपटीटिव और टिकाऊ टेक्सटाइल उत्पादन.7. सस्ते खेल उपकरण बनाने की पहलभारत को उच्च गुणवत्ता और किफायती खेल उपकरण का वैश्विक हब बनाने की योजना है. इसमें उपकरण निर्माण, रिसर्च और नवाचार शामिल होगा.यह भी पढ़ें: Budget 2026: दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान Advertisement 8. इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीमइस योजना में 22,919 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था. अब इसे बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये किया जाएगा ताकि इलेक्ट्रॉनिक उद्योग और तेजी से बढ़े.9. 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टर्स का रिवाइवल200 पुराने औद्योगिक क्लस्टर्स को सुधारने के लिए योजना बनाई गई है. इसका मकसद लागत कम करना और तकनीक के जरिए उन्हें मजबूत करना है.10. उच्च तकनीकी निर्माण उपकरण का उत्पादनसरकार ने निर्माण और इन्फ्रास्ट्रक्चर उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई सुधार किए हैं. इससे रोजगार, कृषि उत्पादन, घरेलू खरीद क्षमता और सेवाओं में सुधार होगा. इन पहलों से देश की आर्थिक वृद्धि लगभग 7% तक बनी रहेगी और गरीबी कम करने में मदद मिलेगी.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Finance Minister Nirmala Sitharaman Budget Speech बजट 2026 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भाषण

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आयकर और समाज कल्याण विभाग में नियुक्त पत्र लेकर पहुंचे युवक, अफसरों का जवाब सुनकर रह गए सन्न; हसनपुर के 3 बेरोजगारों से ठगीआयकर और समाज कल्याण विभाग में नियुक्त पत्र लेकर पहुंचे युवक, अफसरों का जवाब सुनकर रह गए सन्न; हसनपुर के 3 बेरोजगारों से ठगीहसनपुर में तीन बेरोजगार युवकों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10.
Read more »

दुनिया के 10 क्रिकेटर...जो टेस्ट की दोनों पारियों में हुए जीरो पर आउट, गेंदबाजी में चटकाए 10 विकेट, एक भारत...दुनिया के 10 क्रिकेटर...जो टेस्ट की दोनों पारियों में हुए जीरो पर आउट, गेंदबाजी में चटकाए 10 विकेट, एक भारत...10 cricketers dismissed on zero took 10 wicket in single test: दुनिया के कई क्रिकेट खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने गेंदबाजी में खूब नाम कमाया लेकिन जब बल्लेबाजी की बारी आई तो वहां उन्होंने ऐसे अनूठे रिकॉर्ड बना दिए जिसे शायद ही कोई तोड़ना चाहे.
Read more »

भारत ने श्रीलंका को 10 और बेली ब्रिज भेजे, दित्वाह की तबाही के बाद सुधार और पुनर्निर्माण कार्य जारीभारत ने श्रीलंका को 10 और बेली ब्रिज भेजे, दित्वाह की तबाही के बाद सुधार और पुनर्निर्माण कार्य जारीभारत ने श्रीलंका को 10 और बेली ब्रिज भेजे, दित्वाह की तबाही के बाद सुधार और पुनर्निर्माण कार्य जारी
Read more »

Budget 2026: टूरिज्म को बढ़ाने पर रहेगा फोकस, 10 हजार गाइड्स को दी जाएगी ट्रेनिंगBudget 2026: टूरिज्म को बढ़ाने पर रहेगा फोकस, 10 हजार गाइड्स को दी जाएगी ट्रेनिंगBudget 2026: बजट 2026 में टूरिज्म सेक्टर को बढ़ाने पर फोकस रहेगा. 10 हजार गाइड्स को ट्रेनिंग दी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

नरेंद्र मोदी को 10 में 10, अखिलेश यादव से हिसाब-किताब, बदल रहा तेज प्रताप का मूड-मिजाजनरेंद्र मोदी को 10 में 10, अखिलेश यादव से हिसाब-किताब, बदल रहा तेज प्रताप का मूड-मिजाजलालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप यादव के एनडीए नेताओं से मधुर संबंध देखने को मिल रहा है। अब तो वो पीएम मोदी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बिहार बीजेपी नेताओं से भी तेज प्रताप के अच्छे रिलेशन है। इसकी बनगी दही-चूड़ा भोज के दौरान भी दिखी...
Read more »

NRI भारत में जमकर कर सकेंगे Investment, बजट में 10 से बढ़कर 24% हुई लिमिट, वित्त मंत्री का एलानNRI भारत में जमकर कर सकेंगे Investment, बजट में 10 से बढ़कर 24% हुई लिमिट, वित्त मंत्री का एलानविदेश में रहने वाले भारतीय नागरिक अब खुलकर भारत में निवेश कर सकेंगे। बजट में सरकार ने इसकी लिमिट 10 फीसदी से बढ़ाकर 24 फीसदी कर दी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:53:31