अगर इस वीकेंड कोई खास प्लान नहीं बना है और आप ऐसी फिल्में ढूंढ रहे हैं जो रोंगटे खड़े कर दें, दिमाग को झकझोर दें और आखिर तक सीट से उठने न दें—तो नेटफ्लिक्स आपके लिए परफेक्ट ठिकाना है. वीकेंड आते ही ज्यादातर लोग एंटरटेनमेंट मोड में आ जाते हैं. थिएटर में सीमित ऑप्शन होते हैं, लेकिन ओटीटी पर आप अपनी पसंद के जॉनर में बेहतरीन कंटेंट चुन सकते हैं.
आज इस आर्टिकल में आपको उन फिल्मों और सीरीज के बारे में बताएंगे जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगी. इनको देख आपका दिमाग हिल जाएगा. अगर आपको सुपरनैचुरल हॉरर और साइकोलॉजिकल थ्रिलर पसंद हैं, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये टॉप-5 फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
विकास बहल के निर्देशन में बनी शैतान एक ऐसी फिल्म है जो डर के साथ-साथ मानसिक खेल भी दिखाती है. अजय देवगन, आर. माधवन, ज्योतिका और जानकी बोडिवाला की मौजूदगी फिल्म को और असरदार बनाती है. कहानी एक परिवार की शांत छुट्टियों से शुरू होती है, लेकिन वनराज नाम का रहस्यमय शख्स उनकी जिंदगी में खौफ भर देता है. तंत्र-मंत्र, कंट्रोल और मैनिपुलेशन के इर्द-गिर्द घूमती यह फिल्म गुजराती फिल्म वश की हिंदी अडैप्टेशन है. शैतान हॉरर यूनिवर्स को आगे बढ़ाती यह माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म मां विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी है. काजोल, रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता ने फिल्म में अहम किरदार अदा किया है. इस कहानी में एक मां अपनी बेटी के साथ पति के पैतृक गांव जाती है, जहां बेटी एक खतरनाक श्राप की चपेट में आ जाती है. बेटी को बचाने के लिए मां को काली देवी जैसी शक्तियों का सहारा लेना पड़ता है. मां-बेटी के रिश्ते और डर का यह मेल फिल्म को खास बनाता है. नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल हॉरर एंथोलॉजी घोस्ट स्टोरीज में चार अलग-अलग कहानियां हैं, जिन्हें जोया अख्तर, अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर ने निर्देशित किया है. हर कहानी डर के अलग पहलू को छूती है—कभी अकेलापन, कभी अनदेखा खौफ. जान्हवी कपूर, शोभिता धूलिपाला और मृणाल ठाकुर जैसे कलाकार इसमें नजर आते हैं. शॉर्ट और इंटेंस हॉरर पसंद करने वालों के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन है. ब्रिटिश काल के बंगाल की पृष्ठभूमि पर बनी बुलबुल एक खूबसूरत लेकिन डरावनी लोककथा है. अन्विता दत्त के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिर्फ हॉरर नहीं, बल्कि एक मजबूत फेमिनिस्ट मैसेज भी देती है. चुड़ैल की लोककथा से जुड़ी इस कहानी में तृप्ति डिमरी ने बुलबुल के किरदार को गहराई दी है. रहस्य, डर और सशक्त महिला की कहानी का यह संगम फिल्म को यादगार बनाता है. कश्मीर घाटी की बेचैन कर देने वाली बैकग्राउंड में बनी बारामुल्ला एक इंटेंस सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर है. कहानी डीएसपी रिदवान सैयद के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रहस्यमय तरीके से लापता हो रहे बच्चों की जांच करता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, अतीत के दबे राज और पैरानॉर्मल ताकतें सामने आने लगती हैं. आदित्य सुहास जंभले के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आदित्य धर ने सह-लेखक के तौर पर मजबूती दी है. मानव कौल और भाषा सुम्बली के दमदार अभिनय के साथ यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई.
Netflix Best Horror Movies Indian Supernatural Horrors Shaitaan Maa
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फ्लॉप होने के बावजूद, 'गुस्ताख इश्क' ने OTT पर मचाया धमाल2025 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म 'गुस्ताख इश्क' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के बाद दर्शकों के दिलों में छा गई। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख अभिनीत इस फिल्म को IMDb पर 7.8 रेटिंग मिली है। कहानी 90 के दशक के माहौल में पुरानी दिल्ली और मलेरकोटला में स्थापित है। फिल्म ने 2.29 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बजट 25 करोड़ रुपये था।
Read more »
फ्लॉप होने के बावजूद OTT पर हिट हुई रोमांटिक फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’साल 2025 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म 'गुस्ताख इश्क' बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के बाद दर्शकों की पसंदीदा बन गई। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख अभिनीत इस फिल्म को IMDb पर 7.8 की रेटिंग मिली है और इसकी कहानी 1998 के पुरानी दिल्ली और मलेरकोटला में स्थापित है। फिल्म में रिश्तों की सादगी और 90 के दशक के माहौल को दर्शाया गया है।
Read more »
'कितनी ओवरएक्टिंग की है', Dhurandhar को OTT पर देखकर बदली जनता की राय, बताया किसकी वजह से कमा पाई 13०0 करोड़Dhurandhar On OTT: आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' जब से नेटफ्लिक्स Netflix पर आई है, तब से फैंस के बीच हलचल मच गई है। पहले ऑडियंस फिल्म के 10 मिनट के सीन म्यूट करने को लेकर नाराज हुई और अब उनके बीच पांचों एक्टर की एक्टिंग को लेकर बहस छिड़ गई है। एक एक्टर को तो उन्होंने 'ओवरएक्टर' ही कह...
Read more »
'कैनेडी' OTT रिलीज: जिस थ्रिलर फिल्म का दुनियाभर में बजा डंका, अब OTT पर हो रही रिलीज, कब-कहां देखेंअनुराग कश्यप की थ्रिलर फिल्म 'कैनेडी' को कान फिल्म फेस्टिवल में 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था, और अब वह ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म भारत में थिएटर्स में रिलीज नहीं हुई है और सीधे 20 फरवरी को ZEE5 पर रिलीज होगी। जानिए कास्ट और कहानी से लेकर क्यों थिएटर में नहीं हुई रिलीज तक...
Read more »
थिएटर में रिलीज नहीं होगी अनुराग कश्यप की क्राइम-थ्रिलर, सीधे OTT पर देगी दस्तक, इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे राइ...अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म केनेडी का पूरी दुनिया में डंका बजा. सनी लियोनी-राहुल भट्ट स्टारर फिल्म को साल 2023 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था, लेकिन ये फिल्म भारतीय दर्शकों तक नहीं पहुंच पाई. सेंसर बोर्ड से पारित होने के बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे पाई और अब ये ओटीटी पर रिलीज होने वाली है.
Read more »
Kennedy OTT Release: दुनियाभर में डंका बजाने के बाद भारत में रिलीज होगी 'केनेडी', कब और कहां देखें Anurag Kashyap की थ्रिलर?Kennedy OTT Release: अनुराग कश्यप की 'केनेडी' को आखिरकार भारत में रिलीज डेट मिल गई है। जिसमें सनी लियोनी और राहुल भट्ट ने लीड रोल निभाया है। आइए जानते हैं नियो-नोयर थ्रिलर 'केनेडी' भारत में कब और कहां रिलीज होगी।
Read more »
