नरेंद्र मोदी को 10 में 10, अखिलेश यादव से हिसाब-किताब, बदल रहा तेज प्रताप का मूड-मिजाज

Narendra Modi News

नरेंद्र मोदी को 10 में 10, अखिलेश यादव से हिसाब-किताब, बदल रहा तेज प्रताप का मूड-मिजाज
Akhilesh YadavTej Pratap YadavTej Pratap Interview
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 51%

लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप यादव के एनडीए नेताओं से मधुर संबंध देखने को मिल रहा है। अब तो वो पीएम मोदी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बिहार बीजेपी नेताओं से भी तेज प्रताप के अच्छे रिलेशन है। इसकी बनगी दही-चूड़ा भोज के दौरान भी दिखी...

पटना: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप का मूड-मिजाज आजकल बदल रहा है। उनकी नजदीकी एनडीए नेताओं के साथ दिखती है। अब तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने की बजाए तारीफ कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने उनके कार्यकाल के लिए 10 में से 10 नंबर दिए। साथ ही कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर सवाल उठाने अखिलेश यादव से तो तेज प्रताप यादव ने हिसाब-किताब मांग लिया। इसके अलावा हमेशा की तरह तेज प्रताप के निशाने पर तेजस्वी के आसपास रहने वाले लोग रहे, जिन्हें वो अक्सर 'जयचंद' कहकर बुलाते हैं। PM मोदी पर फिदा तेज प्रताप तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के लिए 10 में से 10 नंबर दिया। साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की। नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी तेज प्रताप के गुड बुक में पहले से हैं। एक इंटरव्यू में तेज प्रताप ने कहा, 'नरेंद्र हमारे पिताजी के स्कूल से आए थे ना, वो इसीलिए ठीक है।' फिर तेज प्रताप से पूछा गया कि नरेंद्र मोदी को अगर 10 में से नंबर देने हो तो कितना नंबर देंगे? तेज प्रताप ने कहा, '10 में से उनको 10 देंगे हम। वो पूजा पाठ ज्यादा करते हैं। हम भी पूजा करते हैं तो हम उनको 10 ही ना देंगे। अगर पूजा नहीं कर रहे होते तो हो सकता है कि नंबर उनका हम काट देते। चाहे इतिहास कैसा भी रहा हो, पूजा पाठ होनी चाहिए।' अखिलेश यादव से मांगा हिसाब-किताबपहले माना जाता था कि तेज प्रताप यादव के संबंध समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव से अच्छे हैं। मगर, अब लग रहा है कि तेज प्रताप ने अधिलेश यादव को लेकर भी अपना परसेप्शन बदल लिया है। धीरेंद्र शास्त्री से जुड़े एक सवाल पर तेज प्रताप ने कहा, जो धार्मिक टाइप का जो लोग रहेगा वो तो जोड़ेगा ही ना, अपने कौम को अपने समाज को क्यों नहीं जोड़ेगा। जोड़ना तो अच्छी बात है, तोड़ तो थोड़ी रहे हैं। जोड़ रहे हैं तो जोड़ना चाहिए।' धीरेंद्र शास्त्री के पदयात्रा में शामिल होने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा, 'अगर अगली पद यात्रा में बुलाएंगे तो जाऊंगा। आदमी धार्मिक हैं हम पूजा पाठ इतना करते हैं तो कोई बुलाएगा तो जाएंगे। वहीं, अखिलेश यादव की ओर से धीरेंद्र शास्त्री की गई आलोचना पर तेज प्रताप ने कहा, ' अखिलेश यादव के पास कहां से पैसा आता है? ये भी तो हम जानना चाहते हैं। वो भी तो बढ़िया-बढ़िया गाड़ी से घूम रहे हैं। हेलीकॉप्टर में तांडव मचा रहे हैं।' 'बड़ा भाई होने के नाते सिर्फ आशीर्वाद'तेज प्रताप ने तेजस्वी को लेकर कहा कि बड़ा भाई होने के नाते मैं सिर्फ उनको आशीर्वाद दे सकता हूं। उन्होंने कहा, 'हमारा अलग रास्ता हो गया। हमने अलग लकीर खींचने का काम किया।' आरजेडी को 25 सीटें आने पर तेज प्रताप ने कहा कि 'जयचंदों' का सब किया-धरा है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, मगर ये माना जाता है कि तेजस्वी के इनर सर्किल के लोगों को तेज प्रताप अक्सर जयचंद कहते हैं।.

पटना: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप का मूड-मिजाज आजकल बदल रहा है। उनकी नजदीकी एनडीए नेताओं के साथ दिखती है। अब तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने की बजाए तारीफ कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने उनके कार्यकाल के लिए 10 में से 10 नंबर दिए। साथ ही कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर सवाल उठाने अखिलेश यादव से तो तेज प्रताप यादव ने हिसाब-किताब मांग लिया। इसके अलावा हमेशा की तरह तेज प्रताप के निशाने पर तेजस्वी के आसपास रहने वाले लोग रहे, जिन्हें वो अक्सर 'जयचंद' कहकर बुलाते हैं। PM मोदी पर फिदा तेज प्रतापतेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के लिए 10 में से 10 नंबर दिया। साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की। नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी तेज प्रताप के गुड बुक में पहले से हैं। एक इंटरव्यू में तेज प्रताप ने कहा, 'नरेंद्र हमारे पिताजी के स्कूल से आए थे ना, वो इसीलिए ठीक है।' फिर तेज प्रताप से पूछा गया कि नरेंद्र मोदी को अगर 10 में से नंबर देने हो तो कितना नंबर देंगे? तेज प्रताप ने कहा, '10 में से उनको 10 देंगे हम। वो पूजा पाठ ज्यादा करते हैं। हम भी पूजा करते हैं तो हम उनको 10 ही ना देंगे। अगर पूजा नहीं कर रहे होते तो हो सकता है कि नंबर उनका हम काट देते। चाहे इतिहास कैसा भी रहा हो, पूजा पाठ होनी चाहिए।'अखिलेश यादव से मांगा हिसाब-किताबपहले माना जाता था कि तेज प्रताप यादव के संबंध समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव से अच्छे हैं। मगर, अब लग रहा है कि तेज प्रताप ने अधिलेश यादव को लेकर भी अपना परसेप्शन बदल लिया है। धीरेंद्र शास्त्री से जुड़े एक सवाल पर तेज प्रताप ने कहा, जो धार्मिक टाइप का जो लोग रहेगा वो तो जोड़ेगा ही ना, अपने कौम को अपने समाज को क्यों नहीं जोड़ेगा। जोड़ना तो अच्छी बात है, तोड़ तो थोड़ी रहे हैं। जोड़ रहे हैं तो जोड़ना चाहिए।' धीरेंद्र शास्त्री के पदयात्रा में शामिल होने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा, 'अगर अगली पद यात्रा में बुलाएंगे तो जाऊंगा। आदमी धार्मिक हैं हम पूजा पाठ इतना करते हैं तो कोई बुलाएगा तो जाएंगे। वहीं, अखिलेश यादव की ओर से धीरेंद्र शास्त्री की गई आलोचना पर तेज प्रताप ने कहा, 'अखिलेश यादव के पास कहां से पैसा आता है? ये भी तो हम जानना चाहते हैं। वो भी तो बढ़िया-बढ़िया गाड़ी से घूम रहे हैं। हेलीकॉप्टर में तांडव मचा रहे हैं।' 'बड़ा भाई होने के नाते सिर्फ आशीर्वाद'तेज प्रताप ने तेजस्वी को लेकर कहा कि बड़ा भाई होने के नाते मैं सिर्फ उनको आशीर्वाद दे सकता हूं। उन्होंने कहा, 'हमारा अलग रास्ता हो गया। हमने अलग लकीर खींचने का काम किया।' आरजेडी को 25 सीटें आने पर तेज प्रताप ने कहा कि 'जयचंदों' का सब किया-धरा है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, मगर ये माना जाता है कि तेजस्वी के इनर सर्किल के लोगों को तेज प्रताप अक्सर जयचंद कहते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Akhilesh Yadav Tej Pratap Yadav Tej Pratap Interview Tej Pratap News नरेंद्र मोदी अखिलेश यादव तेज प्रताप यादव तेज प्रताप इंटरव्यू तेज प्रताप समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चंदौसी में जानलेवा हमले के दो दोषियों को 10-10 साल की सजा, कोर्ट ने बीस-बीस हजार का जुर्माना भी लगायाचंदौसी में जानलेवा हमले के दो दोषियों को 10-10 साल की सजा, कोर्ट ने बीस-बीस हजार का जुर्माना भी लगायाचंदौसी में 2014 के जानलेवा हमले मामले में बदायूं की एडीजे-10 कोर्ट ने दो आरोपियों लालू और हेमपाल को दोषी ठहराया है। उन्हें रामेश्वर को गोली मारने के जुर्म में दस-दस साल के कारावास और बीस-बीस हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। पुलिस ने 2014 में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया...
Read more »

लखनऊ में 10 दिन बाद जबरदस्त कोहरा: विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम, गलन बढ़ी; कल से बारिश की संभावनालखनऊ में 10 दिन बाद जबरदस्त कोहरा: विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम, गलन बढ़ी; कल से बारिश की संभावनाLucknow dense fog returns after 10 days, visibility under 10 meters. Follow Latest Updates. Uttar Pradesh weather forecast: Dense fog engulfs Lucknow, reducing visibility to less than 10 meters. Cold intensifies as north-westerly winds halt.
Read more »

आयकर और समाज कल्याण विभाग में नियुक्त पत्र लेकर पहुंचे युवक, अफसरों का जवाब सुनकर रह गए सन्न; हसनपुर के 3 बेरोजगारों से ठगीआयकर और समाज कल्याण विभाग में नियुक्त पत्र लेकर पहुंचे युवक, अफसरों का जवाब सुनकर रह गए सन्न; हसनपुर के 3 बेरोजगारों से ठगीहसनपुर में तीन बेरोजगार युवकों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10.
Read more »

दुनिया के 10 क्रिकेटर...जो टेस्ट की दोनों पारियों में हुए जीरो पर आउट, गेंदबाजी में चटकाए 10 विकेट, एक भारत...दुनिया के 10 क्रिकेटर...जो टेस्ट की दोनों पारियों में हुए जीरो पर आउट, गेंदबाजी में चटकाए 10 विकेट, एक भारत...10 cricketers dismissed on zero took 10 wicket in single test: दुनिया के कई क्रिकेट खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने गेंदबाजी में खूब नाम कमाया लेकिन जब बल्लेबाजी की बारी आई तो वहां उन्होंने ऐसे अनूठे रिकॉर्ड बना दिए जिसे शायद ही कोई तोड़ना चाहे.
Read more »

भारत ने श्रीलंका को 10 और बेली ब्रिज भेजे, दित्वाह की तबाही के बाद सुधार और पुनर्निर्माण कार्य जारीभारत ने श्रीलंका को 10 और बेली ब्रिज भेजे, दित्वाह की तबाही के बाद सुधार और पुनर्निर्माण कार्य जारीभारत ने श्रीलंका को 10 और बेली ब्रिज भेजे, दित्वाह की तबाही के बाद सुधार और पुनर्निर्माण कार्य जारी
Read more »

Budget 2026: टूरिज्म को बढ़ाने पर रहेगा फोकस, 10 हजार गाइड्स को दी जाएगी ट्रेनिंगBudget 2026: टूरिज्म को बढ़ाने पर रहेगा फोकस, 10 हजार गाइड्स को दी जाएगी ट्रेनिंगBudget 2026: बजट 2026 में टूरिज्म सेक्टर को बढ़ाने पर फोकस रहेगा. 10 हजार गाइड्स को ट्रेनिंग दी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:31:17