इजरायल ने अपने हमलों से गाजा को दशकों पीछे धकेल दिया है। उसे इस संकट से उबरने में काफी समय लगेगा। गाजा के तबाह बुनियादी ढांचे को ही ठीक करने में 18.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमास के खिलाफ गाजा पर इजरायली हमलों से भारी तबाही मची है। संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली हमलों ने गाजा को लगभग 70 साल पीछे धकेल दिया है। गाजा का बुनियादी ढांचा पूरी तरह से तबाह हो चुका है। 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास के हमले के बाद इजरायल ने युद्ध का एलान किया था। 60 फीसदी इमारतें तबाह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और पश्चिमी एशिया संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि गाजा में लगभग 60 फीसदी इमारतें नष्ट हो गई हैं। लगभग 57 फीसदी कृषि भूमि तबाह हो चुकी है। 69 साल की प्रगति हुई तबाह यूएनडीपी का अनुमान है कि युद्ध ने गाजा को दशकों पीछे धकेल दिया है। करीब 69 वर्षों में गाजा ने जो प्रगति हासिल की थी, युद्ध ने वह सब तबाह कर दिया है। बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। सिर्फ बुनियादी ढांचे के मरम्मत में 18.
5 बिलियन डॉलर से अधिक की रकम खर्च हो जाएगी। करीब 67 फीसदी जल और स्वच्छता सुविधाएं नष्ट हो चुकी हैं। करीब 92.9% स्कूल भवनों को नुकसान पहुंचा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक स्वास्थ्य अवसंरचना को लगभग 500 हमलों का सामना करना पड़ा है। 90 फीसदी आबादी विस्थापित रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आवास और बुनियादी ढांचे के अलावा खाद्य स्रोतों, स्वास्थ्य, पेयजल सुविधाओं को भी निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गाजा को युद्ध से पूर्व की स्थिति को हासिल करने में एक दशक से अधिक का समय लग जाएगा। गाजा की लगभग 90 फीसदी आबादी को विस्थापन का सामना करना पड़ा है। युद्ध के बाद भी लगभग 743,000 से अधिक लोग विस्थापित रहने पर मजबूर होंगे। गरीबी से 41 लाख लोग होंगे प्रभावित रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2024 में फिलिस्तीन में गरीबी बढ़कर 74.3 प्रतिशत हो जाएगी। इससे लगभग 41 लाख लोग प्रभावित होंगे। इनमें 26 लाख से अधिक नए गरीबों की संख्या होगी। अगर युद्ध नहीं हुआ तो 2024 में फिलिस्तीन का सकल घरेलू उत्पाद में 35.1 प्रतिशत की कमी आएगी। बेरोजगारी 49.9 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। कहां से शुरू हुआ युद्ध? 7 अक्टूबर 2023 को हमास के करीब 2500 आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया था। इस हमले में 1200 से अधिक इजरायलियों की जान गई थी। वहीं 250 से अधिक लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था। इसके तुरंत बाद ही इजरायल ने हमास के खिलाफ गाजा पर सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अभी तक 42 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। यह भी पढ़ें: दर्जनों लड़ाकू विमानों ने 1600 KM भरी उड़ान, 3 प्रांतों पर किया हमला; इजरायल ने ईरान को कितना पहुंचाया नुकसान? यह भी पढ़ें: ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, तीन देशों में सभी उड़ानें रद, अब बदले की तैयारी में जुटा तेहरान
UN Report On Gaza Hamas Israel War Hamas Israel War News Hamas Israel War Update Hamas Israel War News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हमास-इजरायल की जंग कब रुकेगी? अमेरिका के लिए इजरायल को रोकना मुश्किलहमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध लगभग एक साल हो रहा है। अमेरिका इजरायल को रोकने में क्यों असफल हो रहा है और इस जंग का अंत कब होगा?
Read more »
ईरान ने इजरायल पर किया 200 मिसाइल हमलाइज़रायल-हमास युद्ध की चिंगारियों में ईरान भी शामिल हो गया है। ईरान ने इज़रायल पर सैकड़ों मिसाइलें दागी हैं।
Read more »
ईरान ने गाजा और लेबनान में युद्ध विराम का समर्थन, इजरायल को चेतावनी दीईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने सीरिया यात्रा के दौरान गाजा और लेबनान में युद्ध विराम का समर्थन किया और इजरायल को किसी भी हमले का जवाब देने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ईरान सभी परिस्थितियों में सीरिया का समर्थन जारी रखेगा।
Read more »
इजरायल-हमास युद्ध का 1 साल और 7 बड़े सवाल, जिनका जवाब खोज रही दुनियाIsrael Hamas War: Gaza युद्ध का 1 साल, 7 सवाल | Benjamin Netanyahu | Israel War
Read more »
इजरायल हमास चीफ याह्या सिनवार की बॉडी का तस्कर इस्तेमाल कर बंधकों को छोड़वाना चाहता हैगाज़ा पर इजरायल के हमलों जारी हैं। इजरायल हमास चीफ याह्या सिनवार की शव का उपयोग बंधकों की रिहाई के लिए संभावित रूप से सौदेबाजी में करने पर विचार कर रहा है।
Read more »
70 साल पीछे पहुंचा गाजा, युद्ध ने फिलिस्तीनी अर्थव्यवस्था को किया तबाह: यूएन एजेंसी चीफ70 साल पीछे पहुंचा गाजा, युद्ध ने फिलिस्तीनी अर्थव्यवस्था को किया तबाह: यूएन एजेंसी चीफ
Read more »
