ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने सीरिया यात्रा के दौरान गाजा और लेबनान में युद्ध विराम का समर्थन किया और इजरायल को किसी भी हमले का जवाब देने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ईरान सभी परिस्थितियों में सीरिया का समर्थन जारी रखेगा।
ईरान ने किया गाजा और लेबनान में युद्ध विराम का समर्थन, इजरायल को दी चेतावनीदमिश्क, 6 अक्टूबर । ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने अपनी सीरिया यात्रा के दौरान जहां गाजा और लेबनान में युद्ध विराम का समर्थन किया वहीं इजरायल को चेतावनी दी कि उनका देश किसी भी हमले का जवाब देगा। उन्होंने कहा कि सभी परिस्थितियों में सीरिया के लिए ईरान का समर्थन जारी रहेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सीरिया की अपनी एक दिवसीय यात्रा के समापन पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अराघची ने शनिवार कहा कि उनका देश विस्थापित लेबनान ी शरणार्थियों को समर्थन देने के लिए सीरिया के साथ अपनी सहायता और समन्वय जारी रखेगा। ईरान पर इजरायल ी हमले की संभावना पर, अराघची ने कहा, किसी भी इजरायल ी हमले का जवाब दिया जाएगा। हमने अतीत में भी ऐसा किया है। अराघची ने जोर देकर कहा कि युद्ध विराम की कोई भी शर्त फिलिस्तीनियों और लेबनान ी दोनों को स्वीकार्य होनी चाहिए। सीरिया के साथ ईरान के संबंधों के बारे में पूछे जाने पर, अराघची ने दोनों देशों के बीच गहरी रणनीतिक साझेदारी पर प्रकाश डाला और कहा कि सभी परिस्थितियों में सीरिया के लिए ईरान का समर्थन जारी रहेगा। यात्रा के दौरान ईरान ी विदेश मंत्री ने सीरिया ई राष्ट्रपति बशर अल-असद और सीरिया ई प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी जलाली के साथ भी बैठक की। इस दौरान उन्होंने इजरायल ी सैन्य हमले से बचकर भाग रहे लेबनान ी परिवारों को मानवीय सहायता सुनिश्चित करने के लिए सहयोग पर चर्चा की। ईरान की ओर से 1 अक्टूबर की रात इजरायल पर बड़ा मिसाइल अटैक किया गया। इजरायल के चैनल 13 टीवी समाचार के मुताबिक ईरान की ओर से कम से कम 200 जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें दागी गईं, जिससे पूरे देश में सायरन बजने लगे और लाखों लोग शेलटर्स की ओर भागे। ईरान का कहना है कि यह बमबारी हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया, हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और ईरान ी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अब्बास निलफोरुशन की हत्याओं के जवाब में की गई। ईरान ी हमले के कुछ घंटों बाद, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक के दौरान कहा, ईरान ने आज रात एक बड़ी गलती की है, और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस बीच शुक्रवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल पर तेहरान के हमले की तारीफ की और इसे पूरी तरह से कानूनी और वैध कार्य बताया। उन्होंने कहा कि ईरान समेत तमाम इस्लामिक देशों का दुश्मन एक है और सबको साथ आने की जरूरत है। तेहरान की ग्रैंड मोसल्ला मस्जिद से शुक्रवार की नमाज का नेतृत्व करते हुए खामेनेई ने कहा, दो या तीन रात पहले हमारे सशस्त्र बलों का शानदार काम पूरी तरह से कानूनी और वैध था। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
ईरान इजरायल युद्ध विराम गाजा लेबनान सीरिया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हवाई हमलों से पहले छोड़ दें इलाका, इजरायल की लेबनान के लोगों को चेतावनीहवाई हमलों से पहले छोड़ दें इलाका, इजरायल की लेबनान के लोगों को चेतावनी
Read more »
Israel Hezbollah War: Hezbollah के 300 ठिकानों पर बमबारी में 100 की मौतIsrael Hezbollah War Updates: गाजा और इजरायल का युद्ध अब लेबनान में सीधे तौर पर पहुंच गया है.
Read more »
'इस्लामी दुनिया चुनौतियों का सामना कर रही...', लेबनान में इजरायली हमलों के बीच ईरान ने बुलाई OIC देशों की मीटिंगईरान ने लेबनान और फिलिस्तीन में इजरायल के हमलों से निपटने के लिए इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के सदस्य देशों के नेताओं की तत्काल बैठक बुलाने का आह्वान किया.
Read more »
इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह सुप्रीमो हसन नसरल्लाह को मार दियाइजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह को मार गिराया है। यह घटना लेबनान और ईरान दोनों देशों के लिए एक भयावह सपने जैसी है।
Read more »
हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह मारे गए, लेबनान में शोकहसन नसरल्लाह की मौत के बाद लेबनान और ईरान में शोक, 5 दिन का शोक अवकाश घोषित किया गया। इजरायल ने बंधकों की रिहाई तक युद्ध जारी रखने की चेतावनी दी है।
Read more »
ईरान के मिसाइल हमले का जवाब: क्या इजरायल तेल क्षेत्र पर कर सकता है आर्थिक हमला?इजरायल ने ईरान के मिसाइल हमले के बाद बदला लेने की चेतावनी दी है। क्या इजरायल ईरान की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए तेल क्षेत्र पर हमला करेगा?
Read more »
