Bengal: दक्षिण 24 परगना में मिली बच्ची के शव पर चोट के कई निशान'; परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

Family Of Minor Girl News

Bengal: दक्षिण 24 परगना में मिली बच्ची के शव पर चोट के कई निशान'; परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया
India News In HindiLatest India News Updates
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 147 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 51%

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक बच्ची का शव नाले में मिलने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। अपहरण के बाद बच्ची की हत्या कर शव नाले में फेंका गया है।

कोलकाता डॉक्टर रेप केस का गुस्सा नही थमा था कि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। यहां महिलाओं की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामले में दक्षिण 24 परगना जिले में कोचिंग के लिए घर से निकली एक बच्ची का कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या की गई। इस घटना के बाद जहां सियासत तेज हो गई है, वहीं आगबबूला जनसमुदाय ने हिंसा की घटना को अंजाम दिया। बढ़ते विरोध के बीच, पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, बच्ची के परिवार ने आरोप लगाया कि शुरुआत में पुलिस ने उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया। बच्ची की ताई का बयान वहीं, बच्ची की बड़ी मां ने बताया, 'शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। उसके जगह-जगह खून लगा हुआ है। शायद गला दबाने की कोशिश भी की गई। वह रोज अपने पिता के साथ ट्यूशन जाती थी। जब वह ट्यूशन से वापस नहीं आई तो हमने हर जगह ढूंढने की कोशिश की। जब कुछ पता नहीं लगा तो पुलिस के पास गए। पुलिस ने हमारी बात सुनने से इनकार कर दिया। साथ ही जयनगर पुलिस थाने जाने को कहा। पुलिस ने मामले को नजरअंदाज किया।' आरोपी ने कबूल किया गुनाह: एसपी बरुईपुर के एसपी पलाश चंद्र ढली ने कहा, 'एक बच्ची का शव मिलने पर लोगों में गुस्सा भड़क गया था। हमने कानून और व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। कल शाम जब बच्ची रात आठ बजे तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। कल ही हमने जांच शुरू कर दी थी। जांच के बाद, आज हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उसने बताया कि उसने बच्ची को मार दिया। ऐसे मामलों को लेकर हमारी सरकार काफी गंभीर है और मामले की जांच की जा रही है।' भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन इस कड़ी में भाजपा की छात्र इकाई की भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दक्षिण कोलकाता जिले में जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान छात्रों की तरफ से सड़क पर टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया है। वहीं भाजपा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी बात कही है। भाजपा और स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन वहीं दक्षिण 24 परगना में भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल और स्थानीय लोगों ने कुलताली इलाके में प्रदर्शन किया और नाले में बच्ची का शव मिलने के मामले में न्याय की मांग की। इस दौरान भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि, कल ट्यूशन से लौट रही नौ साल की बच्ची की लाश आज नहर में मिली। बच्ची के शव ने पुलिस से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन ममता बनर्जी की पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। जिन लोगों ने बच्ची की लाश देखी है, उनके मुताबिक उसके शरीर पर अभया की तरह ही चोटें थीं। सीबीआई जांच की मांग करेगी बीजेपी- पॉल उन्होंने आगे मांग करते हुए कहा कि, इस मामले में शव को सुरक्षित रखना चाहिए। पोस्टमार्टम केंद्र सरकार के अधीन किसी अस्पताल में होना चाहिए। मैंने बच्ची के पिता से बात की है और वे इस बात पर सहमत हैं कि शव को सुरक्षित रखना चाहिए। सीएम को जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि वे आरोपियों को बचा रही हैं। हम आरोपियों को फांसी की सजा और मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे। सुकांत मजूमदार का ममता सरकार पर हमला इधर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, यह फिर साबित हो गया है कि ममता बनर्जी प्रशासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इसके विरोध में मैंने इस साल किसी भी पूजा का उद्घाटन नहीं करने का फैसला किया है। मैं मां के सामने प्रार्थना करूंगा कि जनता इस सरकार को सबक सिखाए।.

कोलकाता डॉक्टर रेप केस का गुस्सा नही थमा था कि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। यहां महिलाओं की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामले में दक्षिण 24 परगना जिले में कोचिंग के लिए घर से निकली एक बच्ची का कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या की गई। इस घटना के बाद जहां सियासत तेज हो गई है, वहीं आगबबूला जनसमुदाय ने हिंसा की घटना को अंजाम दिया। बढ़ते विरोध के बीच, पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, बच्ची के परिवार ने आरोप लगाया कि शुरुआत में पुलिस ने उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया। बच्ची की ताई का बयान वहीं, बच्ची की बड़ी मां ने बताया, 'शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। उसके जगह-जगह खून लगा हुआ है। शायद गला दबाने की कोशिश भी की गई। वह रोज अपने पिता के साथ ट्यूशन जाती थी। जब वह ट्यूशन से वापस नहीं आई तो हमने हर जगह ढूंढने की कोशिश की। जब कुछ पता नहीं लगा तो पुलिस के पास गए। पुलिस ने हमारी बात सुनने से इनकार कर दिया। साथ ही जयनगर पुलिस थाने जाने को कहा। पुलिस ने मामले को नजरअंदाज किया।' आरोपी ने कबूल किया गुनाह: एसपी बरुईपुर के एसपी पलाश चंद्र ढली ने कहा, 'एक बच्ची का शव मिलने पर लोगों में गुस्सा भड़क गया था। हमने कानून और व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। कल शाम जब बच्ची रात आठ बजे तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। कल ही हमने जांच शुरू कर दी थी। जांच के बाद, आज हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उसने बताया कि उसने बच्ची को मार दिया। ऐसे मामलों को लेकर हमारी सरकार काफी गंभीर है और मामले की जांच की जा रही है।' भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन इस कड़ी में भाजपा की छात्र इकाई की भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दक्षिण कोलकाता जिले में जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान छात्रों की तरफ से सड़क पर टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया है। वहीं भाजपा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी बात कही है। भाजपा और स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन वहीं दक्षिण 24 परगना में भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल और स्थानीय लोगों ने कुलताली इलाके में प्रदर्शन किया और नाले में बच्ची का शव मिलने के मामले में न्याय की मांग की। इस दौरान भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि, कल ट्यूशन से लौट रही नौ साल की बच्ची की लाश आज नहर में मिली। बच्ची के शव ने पुलिस से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन ममता बनर्जी की पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। जिन लोगों ने बच्ची की लाश देखी है, उनके मुताबिक उसके शरीर पर अभया की तरह ही चोटें थीं। सीबीआई जांच की मांग करेगी बीजेपी- पॉल उन्होंने आगे मांग करते हुए कहा कि, इस मामले में शव को सुरक्षित रखना चाहिए। पोस्टमार्टम केंद्र सरकार के अधीन किसी अस्पताल में होना चाहिए। मैंने बच्ची के पिता से बात की है और वे इस बात पर सहमत हैं कि शव को सुरक्षित रखना चाहिए। सीएम को जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि वे आरोपियों को बचा रही हैं। हम आरोपियों को फांसी की सजा और मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे। सुकांत मजूमदार का ममता सरकार पर हमला इधर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, यह फिर साबित हो गया है कि ममता बनर्जी प्रशासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इसके विरोध में मैंने इस साल किसी भी पूजा का उद्घाटन नहीं करने का फैसला किया है। मैं मां के सामने प्रार्थना करूंगा कि जनता इस सरकार को सबक सिखाए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

India News In Hindi Latest India News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कर्नाटक की पूर्व BJP सरकार पर कोविड-फंड घोटाले का आरोप: कांग्रेस का दावा- एक हजार करोड़ रुपए की हेराफेरी हु...कर्नाटक की पूर्व BJP सरकार पर कोविड-फंड घोटाले का आरोप: कांग्रेस का दावा- एक हजार करोड़ रुपए की हेराफेरी हु...Karnataka BJP Covid Fund Scam Case Update - कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार पर कोविड फंड में करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है।
Read more »

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में मिला युवक का शव, बॉडी पर चोट के कई निशानलखनऊ में विधायक निवास परिसर में मिला युवक का शव, बॉडी पर चोट के कई निशानलखनऊ में एक विधायक के निवास परिसर में अज्ञात युवक का शव मिला है. डेड बॉडी पर चोट के कई निशान भी हैं. विधायक निवास में सीढ़ियों के पास शव मिलने की यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र की है.
Read more »

ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाला : पुलिस ने सुमी बोरा पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगायाऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाला : पुलिस ने सुमी बोरा पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगायाऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाला : पुलिस ने सुमी बोरा पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया
Read more »

Karnataka: भाजपा की पिछली सरकार पर 40% कमीशन का आरोप लगाने वाले केम्पन्ना का निधन, CM सिद्धारमैया ने जताया शोकKarnataka: भाजपा की पिछली सरकार पर 40% कमीशन का आरोप लगाने वाले केम्पन्ना का निधन, CM सिद्धारमैया ने जताया शोकबता दें कि केम्पन्ना के नेतृत्व में ठेकेदार संघ ने पूर्व की भाजपा सरकार के मंत्रियों, चुने हुए जनप्रतिनिधियों और अन्य नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
Read more »

ये कैसा इश्क?: दूसरी जगह शादी, दुष्कर्म.. प्रेमी ने ऐसे फंसाया कि महिला का भरोसा दे गया जवाब; जानें पूरा मामलाये कैसा इश्क?: दूसरी जगह शादी, दुष्कर्म.. प्रेमी ने ऐसे फंसाया कि महिला का भरोसा दे गया जवाब; जानें पूरा मामलाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
Read more »

Meerut News: लोगों को सावधान करने वाले खुद ही फंसे, नामी स्क्रिप्ट राइटर पर पत्नी के साथ मारपीट का आरोपMeerut News: लोगों को सावधान करने वाले खुद ही फंसे, नामी स्क्रिप्ट राइटर पर पत्नी के साथ मारपीट का आरोपMeerut News: मशहूर टीवी कार्यक्रम सावधान इंडिया के स्क्रिप्‍ट राइटर पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है.पत्नी ने उनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:40:16