गाज़ा पर इजरायल के हमलों जारी हैं। इजरायल हमास चीफ याह्या सिनवार की शव का उपयोग बंधकों की रिहाई के लिए संभावित रूप से सौदेबाजी में करने पर विचार कर रहा है।
हमास चीफ याह्या सिनवार को मार गिराने के बाद गाजा पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच बड़ी खबर यह है कि इजरायल का पूरा फोकस हमास की कैद में मौजूद बंधक ों की रिहाई पर है. इन बंधक ों में इजरायल समेत 23 देशों के नागरिक हैं, इसलिए इजरायल ी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए उन्हें आजाद कराना सबसे बड़ी चुनौती है.
खबर है कि इजरायल को इस चुनौती से पार पाने का फॉर्मुला मिल गया है. कि इजरायल की सेना हमास चीफ याह्ना सिनवार की डेडबॉडी का सौदा बंधकों की रिहाई के लिए कर सकता है. हमास के लड़ाके ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला कर दिया था और 250 से ज्यादा लोगों को अपने साथ उठा ले गए थे. इस हमले का मास्टरमाइंड सिनवार बुधवार को इजरायली सेना के हाथों मारा गया था. उसका शव इस समय एक अज्ञात स्थान पर रखा गया है. नेतनयाहू ने अपने हालिया बयान में 101 बंधकों का जिक्र किया था, यानी इजरायल को यकीन है कि हमास के पास अभी भी 101 बंधक हैं, जिन्हें किसी अज्ञात जगह पर रखा गया है. लेकिन बंधकों को छुड़ाने के प्रयास फिलहाल आगे बढ़ते नहीं दिख रहे. ऐसे में याह्या सिनवार के शव को इजरायल सौदेबाजी के लिए इस्तेमाल कर सकता है. इजरायली अधिकारी इस पर चर्चा कर रहे हैं कि किस तरह से सिनवार के शव और अवशेषों से फ़ायदा उठाया जा सकता है, क्योंकि याह्या सिनवार के मारे जाने के बाद इजरायल की सेना को बंधकों के लिए सबसे ज़्यादा ख़तरा दिख रहा है. अभी पिछले महीने की राफा के तेल अल सुल्तान में 6 बंधों को हमास ने मार डाला था. CNN को दो इजरायली सूत्रों के हवाले से बताया कि 1200 से ज्यादा लोगों के नरसंहार और 250 से ज्यादा लोगों के अपहरण के लिए जिम्मेदार आतंकी सरगना बंधकों की वापसी के लिए अहम साबित हो सकता है. एक इजरायली राजनयिक सूत्र के मुताबिक, ‘अगर हमास उसके शव के बदले मृत या जीवित इजरायलियों को छोड़ना चाहता है, तो ठीक है.’ एक सूत्र ने CNN को बताया कि सिनवार का शव गाजा वापस लौट पाएगा या नहीं ये इसी डील पर निर्भर हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘वरना उसका शव सौंपने का सवाल ही पैदा नहीं होता.’ सिनवार की मौत ने इजरायली नेतृत्व को कुछ उम्मीद दी है कि नवंबर के सौदे में लगाई गई शर्तों या उसके बाद से प्रस्तावों में दी गई शर्तों के बिना बंधकों को रिहा किया जा सकता है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को जारी अपने संदेश में हमास आतंकवादियों से वादा किया था कि अगर वे बंधकों को वापस करते हैं, तो उन्हें गाजा छोड़ने और ‘बाहर जाकर रहने’ की अनुमति दी जाएगी.
इजरायल हमास याह्या सिनवार बंधक गाजा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हमास का चीफ याह्या सिनवार मारा गया? गाजा ऑपरेशन में मारे गए तीन आतंकी, इजरायली सेना ने कही बड़ी बातइजरायल ने गाजा में एक बड़ा हमला किया है। इस हमले में हमास के चीफ याह्या सिनवार के मौत की जांच की जा रही है। इजरायल का कहना है कि वह अभी इसकी पुष्टि नहीं कर सकता कि क्या मारा गया आतंकी याह्या सिनवार ही है या नहीं। हालांकि सोशल मीडिया पर याह्या सिनवार जैसे ही एक शख्स की फोटो आई...
Read more »
याह्या सिनवार कौन है? इजरायल के सबसे बड़े दुश्मन से जुड़ी 10 बातें, इजरायली सेना मारे जाने की कर रही जांचइजरायल और हमास के बीच संघर्ष चल रहा है। इस युद्ध में अब इजरायल को एक बड़ी कामयाबी मिलती हुई दिख रही है। हमास के चीफ याह्या सिनवार के मौत की जांच इजरायल कर रहा है। कथित तौर पर एक हमले में याह्या सिनवार मारा गया है। अगर यह सच है तो हमास को बड़ा झटका माना...
Read more »
हमास चीफ याह्या सिनवार इजरायली एयरस्ट्राइक में मारा गयाइजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों को टारगेट करते हुए एक एयरस्ट्राइक किया है जिसमे हमास चीफ याह्या सिनवार समेत 3 लड़ाकों की मौत हो गई है।
Read more »
कौन है हमास का आतंकवादी नेता याह्या सिनवार, जानें सब कुछकौन है हमास का आतंकवादी नेता याह्या सिनवार, जानें सब कुछ
Read more »
इजरायल के हमले में मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार, IDF ने की पुष्टिइजरायल के विदेश मंत्री इसराइल काट्ज ने पुष्टि की है कि हमास प्रमुख याह्या सिनवार, जिसने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला करवाया था, मारा जा चुका है. यह जानकारी शुरुआती DNA जांच के आधार पर दी गई है.
Read more »
हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत: इजरायल-पालस्तीन युद्ध का एक महत्वपूर्ण मोड़?हमास के प्रमुख याह्या सिनवार की मौत ने इजरायल-पालस्तीन युद्ध में एक महत्वपूर्ण मोड़ ला दिया है। इजरायल का दावा है कि सिनवार की मौत युद्ध के अंत की शुरुआत है, लेकिन क्या यह वास्तव में ऐसा होगा? हमास सिनवार की जगह नए नेता को ढूंढने की कोशिश कर रहा है और इजरायल के लक्ष्यों को पूरा करने में अभी भी कई चुनौतियां हैं।
Read more »
