आसिम मुनीर का कार्यकाल 2030 तक बढ़ाया गया, क्या होगा सियासत पर असर

United States News News

आसिम मुनीर का कार्यकाल 2030 तक बढ़ाया गया, क्या होगा सियासत पर असर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 319 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 131%
  • Publisher: 51%

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर को अगले पांच साल के लिए चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस फ़ोर्सेज बनाया गया है.

इमेज कैप्शन,पाकिस्तान के सेना प्रमुख, चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस फ़ोर्सेज फ़ील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर ने कहा है कि पाकिस्तान के हालात अब बेहतर हो रहे हैं और देश अब ऊंची उड़ान भरेगा. गुरुवार को ऐवान-ए-सद्र में किर्गिज़स्तान के राष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में पाकिस्तान के कई मंत्री, सैन्य अधिकारी और फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर मौजूद थे.

डिनर में मौजूद पत्रकारों के मुताबिक़, फ़ील्ड मार्शल ने कहा कि 'देश में सब कुछ ठीक है और पाकिस्तान में हालात सुधर रहे हैं. देश यहां से ऊपर की ओर उड़ान भरेगा.'चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस फ़ोर्सेज के रूप में नियुक्ति के बाद फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर का यह पहला बयान है, जिसे पाकिस्तानी मीडिया ने प्रकाशित किया है. रात्रिभोज में शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार तारिक़ चौधरी ने बीबीसी को बताया कि पत्रकारों के साथ फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बस कुछ सेकंड की ही बातचीत की. पाकिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ़ से गुरुवार को जारी अधिसूचना के बाद पिछले कई दिनों से देश भर में फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर की चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस फ़ोर्सेज के रूप में नियुक्ति को लेकर लगाई जा रही अटकलों और अफ़वाहों को भी विराम लग गया है.साल 2030 तक पाकिस्तानी सेना की कमान मिलने के बाद बोले आसिम मुनीर-अब आगे बढ़ेगा पाकिस्तान'उन्हें गंदे पैंट वाली बात नहीं कहना चाहिए थी', जया बच्चन के बयान पर पैपराज़ी बिरादरी में ग़ुस्सा राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने गुरुवार को फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर को सेना प्रमुख और रक्षा बलों के प्रमुख के रूप में नियुक्त करने को मंज़ूरी दे दी.अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष में पाकिस्तानी तालिबान की क्या भूमिका है?पाकिस्तान के चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस फ़ोर्सेज फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीरपाकिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ़ से जारी एक बयान के मुताबिक़, सेना प्रमुख फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर का कार्यकाल पांच साल का है.4 दिसंबर, 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर अगले पांच वर्षों के लिए पाकिस्तान के चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस फ़ोर्सेज और चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ होंगे.लेकिन फिर, पाकिस्तान के सेना अधिनियम में बदलाव के बाद, सेना प्रमुख का कार्यकाल तीन साल से बढ़ाकर पांच साल कर दिया गया था.अब 27वें संशोधन के बाद सेना प्रमुख के पास चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस फ़ोर्सेज का अतिरिक्त पद भी है और अधिसूचना के तहत वह अगले पांच साल के लिए चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस फ़ोर्सेज और चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ होंगे. फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "देश की रक्षा में और सुधार किया जाएगा और यह आधुनिक और समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप है."पाकिस्तान में संविधान संशोधन और आसिम मुनीर को और ताक़त क्यों दी गई? - वुसअत की डायरी जनरल आसिम मुनीर, जो अब बने पाकिस्तान के फ़ील्ड मार्शल, पहलगाम हमले से पहले उनके एक बयान पर मचा था हंगामाआसिम मुनीर का पोस्टर लिए पाकिस्तानी नागरिकों की फ़ाइल तस्वीर 27 नवंबर को, जब जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा पाकिस्तान सशस्त्र बलों की ज्वाइंट चीफ़्स ऑफ़ स्टाफ़ कमेटी के पद से सेवानिवृत्त हुए, तो यह उम्मीद की जा रही थी कि संघीय सरकार इस पद के लिए एक प्रतिस्थापन के रूप में चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस फ़ोर्सेज की नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी करेगी.पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने कहा है कि चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस फ़ोर्सेज की अधिसूचना जारी करने के मुद्दे पर अटकलें 'अनुचित' हैं. जियो न्यूज़ के कार्यक्रम 'आज शहज़ेब ख़ानज़ादा के साथ' में तलाल चौधरी ने कहा, 'कहीं भी कोई समस्या नहीं थी.' उन्होंने कहा, ''सरकार ने पहले दो-तिहाई बहुमत से संविधान संशोधन पारित किया, क़ानूनों में संशोधन किया और नियम बनाए और यह एक पूरी प्रक्रिया है और सब कुछ नियमों के अनुसार किया गया है.'पाकिस्तान तहरीक़-ए-इंसाफ़ की अटकलों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''अतीत के विपरीत, मौजूदा सरकार और सेना के बीच संबंध बेहतर हैं और यह संबंध व्यक्तिगत हितों पर आधारित नहीं हैं.'पाकिस्तान सरकार और सैन्य अधिकारियों के बीच संबंधों में सुधार को आम तौर पर देश में स्थिरता की गारंटी के रूप में देखा जाता है. पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने कहा, "ऐतिहासिक रूप से, पाकिस्तान की राजनीतिक सरकारों ने हमेशा यह कोशिश की है कि सेना प्रमुख अपनी मर्ज़ी का नियुक्त करें, लेकिन अक्सर यह संबंध असहमति में समाप्त हो गया है." बीबीसी उर्दू से बात करते हुए उन्होंने कहा, "सरकार ने हाल ही में संविधान में जो संशोधन किए हैं उनसे पीपीपी और पीएमएल-एन को राजनीतिक लाभ मिला है, लेकिन देश और संस्थाएं कमजोर हुई हैं." हामिद मीर ने कहा, 'इस नियुक्ति के बाद ऐसा लगता है कि पीटीआई के साथ खुली जंग शुरू हो गई है. ग़ौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने मौजूदा सेना प्रमुख फ़ील्ड मार्शल की बार-बार आलोचना की है.'मीर ने कहा, 'अमेरिका में पाकिस्तान विरोधी लॉबी इमरान ख़ान के मुद्दे को बार-बार उठाकर पाकिस्तान को नुक़सान पहुंचाना चाहती है और अमेरिकी सीनेटरों ने पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.' हालांकि, हामिद मीर ने कहा कि, 'पाकिस्तान की सेना और सुरक्षा कमान में हाल ही में हुई नियुक्तियों से ये संकेत मिलते हैं कि पाकिस्तान की सरकार को अभी भी भारत से किसी तरह के ख़तरे का अंदेशा है, यही वजह है कि फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर को रक्षा बलों के प्रमुख का पद दिया गया है और वायुसेना प्रमुख का कार्यकाल भी बढ़ाया गया है.'इसी साल मई में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को प्रोमोशन देकर फ़ील्ड मार्शल बनाया गया था पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी ट्रेंड कर रहे हैं. कुछ यूज़र्स इसे असाधारण नियुक्ति बता रहे हैं, तो कुछ पाकिस्तान की राजनीति पर इसके प्रभाव पर चर्चा कर रहे हैं. सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक यूज़र उमर अज़हर ने साल 2030 तक के लिए आसिम मुनीर की रक्षा बलों के प्रमुख के रूप में नियुक्ति को "असाधारण" क़रार दिया. उन्होंने कहा, 'इससे पहले कभी भी किसी सेवारत सेना प्रमुख को संवैधानिक छूट नहीं दी गई है और न ही उनका कार्यकाल इस हद तक बढ़ाया गया है कि उन्हें तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद पांच साल का समय मिल जाए.' उन्होंने लिखा, 'जब वह सेवानिवृत्त होंगे तो वह पाकिस्तान के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सेना प्रमुख होंगे.' एक यूज़र ने लिखा, "यह देखना आसान है कि पांच साल के लिए राजनीतिक मोर्चे पर निश्चितता है, लेकिन क्या यह आर्थिक स्थिरता और विकास भी लाएगा? क्या सरकार के पास अब एक व्यापक रणनीति तैयार करने और लागू करने के लिए वक्त होगा?" पत्रकार फ़हाद हुसैन ने लिखा, 'सीडीएफ़ नोटिफ़िकेशन के बाद पाकिस्तान में इस सप्ताह के टॉक शो काफ़ी बोरिंग होने वाले हैं.'एक्स पर जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के 78 साल के इतिहास में दो बार वायुसेना प्रमुखों का कार्यकाल दो सैन्य तानाशाहों ने बढ़ाया है. फ़ील्ड मार्शल अय्यूब ख़ान ने एयर मार्शल असग़र ख़ान को सेवा विस्तार दिया जबकि जनरल ज़िया-उल-हक़ ने एयर मार्शल मुहम्मद अनवर शमीम को विस्तार दिया.' राष्ट्रपति भवन ने गुरुवार को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल ज़हीर अहमद बाबर सिद्दीक़ी के कार्यकाल को दो साल के लिए बढ़ाने को भी मंज़ूरी दे दी है.बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.भारत और रूस के बीच एफ़टीए की तैयारी, क्या बोले विदेश सचिव विक्रम मिसरीअयोध्याः राम मंदिर का निर्माण पूरा, लेकिन जहां मस्जिद बननी थी वहां क्या हाल है?पुतिन के भारत दौरे से दोनों देशों को क्या फ़ायदा होगा? क्या कह रहे हैं दोनों देशों के एक्सपर्टजब कद्दावर सोवियत नेता ने भारतीय राष्ट्रपति भवन के बाथरूम में रखवाया 'सस्ता साबुन'पुतिन की दो बेटियां कौन हैं, उनके परिवार के बारे में हम क्या जानते हैं?पेरिस फ़ैशन इवेंट में शामिल होने वाली एला वाडिया का जिन्ना से क्या है रिश्ता?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Kremlin: भारत-रूस 2030 रणनीतिक आर्थिक रोडमैप पर होंगे हस्ताक्षर, क्रेमलिन ने बताया पुतिन के दौरे की योजनाKremlin: भारत-रूस 2030 रणनीतिक आर्थिक रोडमैप पर होंगे हस्ताक्षर, क्रेमलिन ने बताया पुतिन के दौरे की योजनाभारत और रूस अपने रिश्तों को अगले चरण में ले जाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। क्रेमलिन ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान दोनों देश 2030 तक
Read more »

भारत-रूस संबंध: पुतिन की भारत यात्रा से 2030 तक की रणनीतिक साझेदारी का रोडमैप तैयारभारत-रूस संबंध: पुतिन की भारत यात्रा से 2030 तक की रणनीतिक साझेदारी का रोडमैप तैयारराष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान, दोनों देश 2030 तक की रणनीतिक आर्थिक साझेदारी का रोडमैप पर हस्ताक्षर करेंगे। यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना, रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना है।
Read more »

भारत-रूस संबंध: 2030 तक रणनीतिक आर्थिक साझेदारी का रोडमैप तैयारभारत-रूस संबंध: 2030 तक रणनीतिक आर्थिक साझेदारी का रोडमैप तैयारराष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के दौरान, दोनों देश 2030 तक की रणनीतिक आर्थिक साझेदारी का रोडमैप पर हस्ताक्षर करेंगे। इस यात्रा में द्विपक्षीय व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी, जिसका लक्ष्य 2030 तक व्यापार को 100 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। विशेष रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह यात्रा महत्वपूर्ण है।
Read more »

Gujarat Govt: कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी से गुजरात को क्या फायदा? CM पटेल ने दी जानकारीGujarat Govt: कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी से गुजरात को क्या फायदा? CM पटेल ने दी जानकारीGujarat CM explains Benefits of Hosting Commonwealth Games 2030 Gujarat Govt: कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी से गुजरात को क्या फायदा? CM पटेल ने दी जानकारी राज्य
Read more »

नितिन गडकरी बोले, 2030 तक 20 लाख करोड़ रुपये का होगा भारतीय ईवी बाजारनितिन गडकरी बोले, 2030 तक 20 लाख करोड़ रुपये का होगा भारतीय ईवी बाजारEV Growth in Indian market: गडकरी ने आंकड़ों के साथ ईवी की बढ़ती लोकप्रियता को उजागर किया. उन्होंने बताया कि 2024-25 में ईवी कार की बिक्री में 20.8 प्रतिशत की ग्रोथ हुई, जबकि पेट्रोल और डीज़ल कारों की बिक्री केवल 4.2 प्रतिशत बढ़ी.
Read more »

Putin In India: PM Modi Shares Economic Cooperation Plan 2030Putin In India: PM Modi Shares Economic Cooperation Plan 2030Putin In India: Following his arrival at the Palam Airport, Prime Minister Modi welcomed Russian President Putin with a hug. Meanwhile, in a joint statement with Putin, PM Modi lauded the Russian Presidents visionary leadership in deepening the India
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:37:17