भारत-रूस संबंध: 2030 तक रणनीतिक आर्थिक साझेदारी का रोडमैप तैयार

अंतर्राष्ट्रीय संबंध News

भारत-रूस संबंध: 2030 तक रणनीतिक आर्थिक साझेदारी का रोडमैप तैयार
भारत-रूसपुतिनआर्थिक साझेदारी
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के दौरान, दोनों देश 2030 तक की रणनीतिक आर्थिक साझेदारी का रोडमैप पर हस्ताक्षर करेंगे। इस यात्रा में द्विपक्षीय व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी, जिसका लक्ष्य 2030 तक व्यापार को 100 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। विशेष रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह यात्रा महत्वपूर्ण है।

भारत और रूस अपने रिश्तों को अगले चरण में ले जाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। क्रेमलिन ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान दोनों देश 2030 तक की रणनीतिक आर्थिक साझेदारी का रोडमैप साइन करेंगे। रूसी मीडिया ताश के अनुसार, क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि पुतिन की 4-5 दिसंबर की भारत यात्रा 'बहुत अहम' है और इससे दोनों देशों के रिश्तों पर विस्तृत बातचीत का मौका मिलेगा। यात्रा के अंत में कई क्षेत्रों में कई समझौतों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें - BrahMos: पाकिस्तान को धूल चटाने वाला ब्रह्मोस और होगा घातक, पुतिन के भारत दौरे पर एडवांस वर्जन पर चर्चा संभव दोनों देश रणनीतिक आर्थिक सहयोग कार्यक्रम 2030 को मंजूरी देंगे। रूस के अनुसार, द्विपक्षीय व्यापार 12% बढ़कर 63.

6 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। ऊर्जा, रक्षा, स्पेस, हेल्थकेयर, तकनीक और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नई साझेदारी योजनाएं होंगी। लक्ष्य: 2030 तक व्यापार को 100 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना। आर्थिक और व्यापारिक सहयोग रूस और भारत कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, उत्पादन सहयोग, इनोवेशन टेक्नोलॉजी, शांतिपूर्ण अंतरिक्ष अनुसंधान, परिवहन, श्रमिक विनिमय कार्यक्रम और हेल्थकेयर इसमें प्रमुख हैं। पर्यटन के क्षेत्र में भी तेजी देखी जा रही है, 2024 में 8.8 लाख रूसी नागरिकों ने भारत की यात्रा की, जबकि भारत से 40,000 लोग रूस गए। रक्षा सहयोग- बड़ा कदम रूस की संसद ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण सैन्य समझौते को मंजूरी दी है, जिसमें दोनों देशों के बीच सैनिकों, सैन्य जहाजों और विमानों की आवाजाही के लिए एक मानकीकृत प्रक्रिया तय की गई है। यह व्यवस्था संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण, मानवीय सहायता और आपदा राहत के समय प्रयोग की जाएगी। उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पुतिन के साथ उच्च स्तरीय सरकारी और कारोबारी प्रतिनिधि शामिल हैं। इसमें रूसी रक्षा मंत्री, रोसकोस्मोस , रोसनेफ्ट, स्बरबैंक, वीटीबी बैंक के प्रमुख और परमाणु, रेल, ऊर्जा और तकनीक क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हैं। भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी के 25 साल यह यात्रा इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 2000 में इसे 'स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप' घोषित किया गया था, 2010 में इसे स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा मिला। यह भी पढ़ें - Israel: 'जांच के बाद गाजा से मिले नमूनों में बंधकों का अवशेष नहीं', रिहाई की चर्चा के बीच इस्राइल का बड़ा दावा पीएम मोदी-पुतिन शिखर बैठक दोनों नेता इस दौरान 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में मिलेंगे। इसके बाद में दोनों भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन के सम्मान में राज्य भोज आयोजित करेंगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

भारत-रूस पुतिन आर्थिक साझेदारी रक्षा सहयोग द्विपक्षीय व्यापार रणनीतिक साझेदारी शिखर बैठक

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ISS 2030 में रिटायर! अंतरिक्ष का युग बदलने वाले ये हैं नए स्पेस स्टेशन; चाइना-इंडिया भी रेस में...ISS 2030 में रिटायर! अंतरिक्ष का युग बदलने वाले ये हैं नए स्पेस स्टेशन; चाइना-इंडिया भी रेस में...ISS retirement 2030: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) 2030 तक रिटायर होगा, लेकिन प्राइवेट कंपनियों जैसे Axiom Space और Blue Origin नए स्पेस स्टेशन लॉन्च कर अंतरिक्ष में शोध और खोज जारी रखेंगी.
Read more »

भारत को राफेल-M फाइटर जेट की कब मिलेगी पहली खेप? आ गई डेडलाइनभारत को राफेल-M फाइटर जेट की कब मिलेगी पहली खेप? आ गई डेडलाइननौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि 26 राफेल मरीन विमानों की डील अगले कुछ महीनों में फाइनल हो जाएगी. पहले चार जेट 2029 तक भारत आएंगे, बाकी 2030-31 में. ये स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत व विक्रमादित्य पर तैनात होंगे. इससे नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी और हिंद महासागर में भारत की बादशाहत मजबूत होगी.
Read more »

एक 'स्मार्ट जैल' जो घर के तापमान को करेगा स्वतः नियंत्रितएक 'स्मार्ट जैल' जो घर के तापमान को करेगा स्वतः नियंत्रितआईआईटी भिलाई के वैज्ञानिकों ने एक 'स्मार्ट पॉलिमर जैल' विकसित किया है, जो मौसम के अनुसार अपनी पारदर्शिता बदलकर कमरे का तापमान नियंत्रित करता है। सर्दियों में यह पारदर्शी होकर कमरे को गर्म रखता है, जबकि गर्मियों में धूप रोकता है। यह ऊर्जा बचाने का एक नया तरीका है जो बिजली बिल कम करने और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में मदद कर सकता है। यह 2030 तक कार्बन...
Read more »

क्या 2030 से पहले दुनिया में होगा बड़ा परमाणु युद्ध, क्या बोले एलन मस्क?क्या 2030 से पहले दुनिया में होगा बड़ा परमाणु युद्ध, क्या बोले एलन मस्क?WebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »

Kremlin: भारत-रूस 2030 रणनीतिक आर्थिक रोडमैप पर होंगे हस्ताक्षर, क्रेमलिन ने बताया पुतिन के दौरे की योजनाKremlin: भारत-रूस 2030 रणनीतिक आर्थिक रोडमैप पर होंगे हस्ताक्षर, क्रेमलिन ने बताया पुतिन के दौरे की योजनाभारत और रूस अपने रिश्तों को अगले चरण में ले जाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। क्रेमलिन ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान दोनों देश 2030 तक
Read more »

भारत-रूस संबंध: पुतिन की भारत यात्रा से 2030 तक की रणनीतिक साझेदारी का रोडमैप तैयारभारत-रूस संबंध: पुतिन की भारत यात्रा से 2030 तक की रणनीतिक साझेदारी का रोडमैप तैयारराष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान, दोनों देश 2030 तक की रणनीतिक आर्थिक साझेदारी का रोडमैप पर हस्ताक्षर करेंगे। यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना, रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:36:47