आवंटित बजट खर्च करने में पिछड़ने वाले विभाग के मंत्रियों की होगी किरकिरी, सीएम की ओर से भेजा जाएगा पत्र

CM Yogi Adityanath News

आवंटित बजट खर्च करने में पिछड़ने वाले विभाग के मंत्रियों की होगी किरकिरी, सीएम की ओर से भेजा जाएगा पत्र
बजट खर्चमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथUP Politics
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 53%

Review of Budget By CM Yogi Adityanath: साफ कहा कि समय से बजट खर्च करने के लिए हर स्तर पर एक-एक अधिकारी की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जाए।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को चालू वित्तीय वर्ष के लिए आवंटित बजट के मुकाबले खर्च की गई धनराशि की समीक्षा की। उन्होंने बजट खर्च की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि समय से बजट खर्च करने के लिए हर स्तर पर एक-एक अधिकारी की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग समय से बजट का इस्तेमाल करें, इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार से मिलने वाले बजट को जारी कराने के लिए विभागीय मंत्री, अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव दिल्ली जाकर पैरवी करें। जिन विभागों के बजट खर्च की प्रगति धीमी है उनको चिन्हित करते हुए विभागीय मंत्रियों को मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से पत्र जारी करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में चालू वित्तीय वर्ष में विभागों के बजट प्रविधान के मुकाबले शासन से जारी वित्तीय स्वीकृतियों, विभागाध्यक्ष के बजट आवंटन तथा व्यय आदि की प्रगति पर प्रमुख 20 विभागों की तरफ से प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन विभागों में बजट खर्च करने की प्रगति धीमी है, वे इसमें तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आवंटित बजट का समय से इस्तेमाल करें। जिससे कि परियोजनाएं व योजनाएं समय से पूरी हो सकें। बजट समय से खर्च करने के लिए अधिकारी निर्णय लेने का सामर्थ्य विकसित करें। जिन विभागों में बजट व्यय की गति धीमी है, वह इसमें तेजी लाएं। बजट समय से खर्च करने के लिए हर स्तर पर एक-एक अधिकारी की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए विभाग तत्काल निर्णय लें। निर्णय में देरी से समय से बजट खर्च नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि बजट खर्च में तेजी लाने के लिए विभागीय मंत्री और अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर हर माह बैठकें करें। वित्त विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिन विभागों के बजट के कुछ अंश जो अभी तक किन्हीं कारणों से जारी नहीं किए गए हैं, उन्हें तत्काल जारी करें। प्रमुख 20 विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से बजट मिलने हैं, उसके लिए विभागीय मंत्री, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से बजट जारी करने के लिए पैरवी करें। केंद्र सरकार को इसके लिए पत्र लिखें और फोन से फालोअप करें। इसके लिए मुख्य सचिव भी पहल करें। मुख्य्मंत्री ने अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट बनाने की तैयारियां अभी से शुरू कर देने के निदेश दिया। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट आवंटित करने से पहले विभागों के पिछले पांच वर्ष के खर्च का आंकलन कर लेने का निर्देश वित्त विभाग को दिया। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग नई कार्ययोजना पर अभी से तैयारी शुरू कर दे।.

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को चालू वित्तीय वर्ष के लिए आवंटित बजट के मुकाबले खर्च की गई धनराशि की समीक्षा की। उन्होंने बजट खर्च की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि समय से बजट खर्च करने के लिए हर स्तर पर एक-एक अधिकारी की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग समय से बजट का इस्तेमाल करें, इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार से मिलने वाले बजट को जारी कराने के लिए विभागीय मंत्री, अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव दिल्ली जाकर पैरवी करें। जिन विभागों के बजट खर्च की प्रगति धीमी है उनको चिन्हित करते हुए विभागीय मंत्रियों को मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से पत्र जारी करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में चालू वित्तीय वर्ष में विभागों के बजट प्रविधान के मुकाबले शासन से जारी वित्तीय स्वीकृतियों, विभागाध्यक्ष के बजट आवंटन तथा व्यय आदि की प्रगति पर प्रमुख 20 विभागों की तरफ से प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन विभागों में बजट खर्च करने की प्रगति धीमी है, वे इसमें तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आवंटित बजट का समय से इस्तेमाल करें। जिससे कि परियोजनाएं व योजनाएं समय से पूरी हो सकें। बजट समय से खर्च करने के लिए अधिकारी निर्णय लेने का सामर्थ्य विकसित करें। जिन विभागों में बजट व्यय की गति धीमी है, वह इसमें तेजी लाएं। बजट समय से खर्च करने के लिए हर स्तर पर एक-एक अधिकारी की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए विभाग तत्काल निर्णय लें। निर्णय में देरी से समय से बजट खर्च नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि बजट खर्च में तेजी लाने के लिए विभागीय मंत्री और अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर हर माह बैठकें करें। वित्त विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिन विभागों के बजट के कुछ अंश जो अभी तक किन्हीं कारणों से जारी नहीं किए गए हैं, उन्हें तत्काल जारी करें। प्रमुख 20 विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से बजट मिलने हैं, उसके लिए विभागीय मंत्री, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से बजट जारी करने के लिए पैरवी करें। केंद्र सरकार को इसके लिए पत्र लिखें और फोन से फालोअप करें। इसके लिए मुख्य सचिव भी पहल करें। मुख्य्मंत्री ने अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट बनाने की तैयारियां अभी से शुरू कर देने के निदेश दिया। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट आवंटित करने से पहले विभागों के पिछले पांच वर्ष के खर्च का आंकलन कर लेने का निर्देश वित्त विभाग को दिया। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग नई कार्ययोजना पर अभी से तैयारी शुरू कर दे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

बजट खर्च मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ UP Politics Review Meeting Of Budget Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

योगी ने नेता प्रतिपक्ष से कहा-आपने चच्चा को गच्चा दिया: चाचा हमेशा मात खाता है, क्योंकि भतीजा भयभीत; शिवपाल...योगी ने नेता प्रतिपक्ष से कहा-आपने चच्चा को गच्चा दिया: चाचा हमेशा मात खाता है, क्योंकि भतीजा भयभीत; शिवपाल...Uttar Pradesh CM, Yogi Adityanath , Yogi Adityanath Cabinet Meeting, Yogi Adityanath Cabinet Meeting 2024, Keshav Maurya and Brijesh Pathak
Read more »

UP में योगी Vs केशव…क्या फिर बिगड़ेगा BJP का खेल: केशव ने 3 बार योगी की मीटिंग छोड़ी, क्यों पुलिस अफसरों से ...UP में योगी Vs केशव…क्या फिर बिगड़ेगा BJP का खेल: केशव ने 3 बार योगी की मीटिंग छोड़ी, क्यों पुलिस अफसरों से ...UP CM Yogi Adityanath Vs Keshav Maurya.
Read more »

BJP से नाराज अपर्णा की योगी से मुलाकात: पति प्रतीक यादव भी साथ; क्या अब उपाध्यक्ष पद संभालेंगी?BJP से नाराज अपर्णा की योगी से मुलाकात: पति प्रतीक यादव भी साथ; क्या अब उपाध्यक्ष पद संभालेंगी?aparna yadav meets cm yogi adityanath lucknow
Read more »

योगी बोले- POK फिर जम्मू-कश्मीर का हिस्सा होने वाला है: भिखमंगा पाकिस्तान खुद को संभाल नहीं पा रहा; कांग्रे...योगी बोले- POK फिर जम्मू-कश्मीर का हिस्सा होने वाला है: भिखमंगा पाकिस्तान खुद को संभाल नहीं पा रहा; कांग्रे...CM Yogi Adityanath raises POK issue in Jammu Kashmir
Read more »

योगी एक झगड़े के बाद बने ‘एंग्री यंग मैन’: आज 53वां जन्मदिन; जानिए उनके 12 अनसुने किस्सेयोगी एक झगड़े के बाद बने ‘एंग्री यंग मैन’: आज 53वां जन्मदिन; जानिए उनके 12 अनसुने किस्सेUttar Pradesh CM Yogi Adityanath Birthday Special Story; Follow Yogi Adityanath Political Journey, Interesting Facts And Controversies On Dainik Bhaskar.
Read more »

योगी बोले- डबल रफ्तार से बढ़ेगा बिहार: डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा 'फर्जी वोटिंग' से सत्ता की मलाई खाने वाले दल...योगी बोले- डबल रफ्तार से बढ़ेगा बिहार: डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा 'फर्जी वोटिंग' से सत्ता की मलाई खाने वाले दल...UP CM Yogi Adityanath Reaction On Bihar CM Nitish Kumar Cabinet.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:23:13