योगी बोले- POK फिर जम्मू-कश्मीर का हिस्सा होने वाला है: भिखमंगा पाकिस्तान खुद को संभाल नहीं पा रहा; कांग्रे...

CM Yogi Adityanath News

योगी बोले- POK फिर जम्मू-कश्मीर का हिस्सा होने वाला है: भिखमंगा पाकिस्तान खुद को संभाल नहीं पा रहा; कांग्रे...
POK Issue In Jammu KashmirUP POLITICSUP NEWS
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 43 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 51%

CM Yogi Adityanath raises POK issue in Jammu Kashmir

भिखमंगा पाकिस्तान खुद को संभाल नहीं पा रहा; कांग्रेस ने हिंदुओं को कमजोर कियाउत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे। उन्होंने रामगढ़ की रैली में कहा- जो लोग दुनिया में भारत के बारे में दुष्प्रचार करते थे, उसका जवाब जम्मू-कश्मीर का विधानसभा चुनाव देगा। भारी संख्या में वोटर्स मतदान कर रहे हैं। यह दिखाजम्मू-कश्मीर के लोग लोकतांत्रिक सरकार चाहते हैं। लोग विकास की मुख्य धारा से जुड़ाना चाहते थे। POK फिर से जम्मू-कश्मीर का हिस्सा होगा। पाकिस्तानी लोकतंत्र को बचाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। वहां 1 किलो आटा के लिए लाले पड़ रहे हैं। यहां भारत में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज मिल रहा है। भारत में लोगों को 5 लाख बीमा मिल रहा है। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। भिखमंगा पाकिस्तान अपने आप को संभाल नहीं पा रहा है। पाक अधिकृत कश्मीर उससे अलग होने के लिए आवाज उठा रहा है। वो कह रहा है कि हमें भी जम्मू-कश्मीर के चुनाव में भाग लेने का अधिकार चाहिए।योगी ने कहा-कांग्रेस हो या पीडीपी या नेशनल कॉन्फ्रेंस, इन सभी ने जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद का 'वेयरहाउस' बना दिया था।योगी ने कहा- मैं अयोध्या धाम की धरती उत्तर प्रदेश से आपके बीच आया हूं। अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है, और उनके नाम पर जम्मू में रामगढ़ बना है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा- लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहने के बावजूद उसने अयोध्या की समस्या का समाधान नहीं होने दिया। सीएम ने कहा- मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जो जम्मू-कश्मीर के लिए अलग झंडे की बात की है, क्या वे उसका समर्थन करते हैं? क्या राहुल गांधी नेशनल कॉन्फ्रेंस की अनुच्छेद 370 और 35A को वापस लाने और जम्मू-कश्मीर को अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने की मांग का समर्थन करते हैं? क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं की कीमत पर पाकिस्तान से बात करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है?सीएम ने कहा- कांग्रेस हो या पीडीपी या नेशनल कॉन्फ्रेंस, इन सभी ने जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद का 'वेयरहाउस' बना दिया था। महाराजा हरि सिंह जी और ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह जी ने अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से जम्मू-कश्मीर को धरती का स्वर्ग बनाया था। उस जम्मू-कश्मीर को मजहबी उन्माद के कोढ़ में बदलने का पाप कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने किया है। कांग्रेस का नाम ही समस्या है और बीजेपी का नाम समाधान। आप सबने मोदी जी पर विश्वास किया और 500 वर्षों की अयोध्या की समस्या ऐसे हल हुई, जैसे यह कोई समस्या थी ही नहीं। कांग्रेस पाकिस्तान समर्थित दलों के साथ है और उसका असली चेहरा आरक्षण विरोधी है।जम्मू-कश्मीर के लोग लोकतांत्रिक सरकार चाहते हैं योगी ने कहा- देश में आज जहां भी आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद की समस्याएं हैं, इन सभी को पोषण देने का काम कांग्रेस ने किया है। साथ ही कांग्रेस ने हिंदुओं को भी कमजोर करने का काम किया। लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहने के बावजूद उसने अयोध्या की समस्या का समाधान नहीं होने दिया। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और जम्मू-कश्मीर में उसकी समर्थित सरकारें थीं, तब यहां जो घटनाएं होती थीं, वह किसी से छिपी नहीं है। ये लोग कभी जम्मू-कश्मीर के बारे में, तो कभी भारत के बारे में दुनिया में दुष्प्रचार करते थे। अब उसका जवाब जम्मू-कश्मीर का विधानसभा चुनाव दे रहा है। चुनाव के रुझान दिखा रहे हैं कि जम्मू के लोगों ने परिवारवादी राजनीति और विभाजनकारी राजनीति को तिलांजलि दी है। वो आज कश्मीर के अंदर लोकतांत्रिक सरकार चाहते हैं।कांग्रेस हमेशा बहना बनाकर देश की जनता को बेवकूफ बनाती आ रही है। देश में आतंकवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद की समस्या हो। इन सब बीज को बोने का काम कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने हिंदुओं को कमजोर करने का पाप किया है। इनके पाप का परिणाम है- आतंकवाद। कांग्रेस की सरकार जब केंद्र में थी, जम्मू-कश्मीर में सहयोगी दलों के साथ उसकी सरकार चल रही थी, तब पत्थरबाजी की घटना होती थी। ये किसी से छुपा नहीं है।आपने देखा है कि पिछले कई वर्षों को आतंकवाद अंतिम सांस गिन रहा है। पत्थरबाजी करने वाले लोग गायब हो गए हैं। जिस जम्मू-कश्मीर के लिए 1953 भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान दिया था। जिस जम्मू-कश्मीर के अंदर उन्होंने एक नारा दिया था। एक देश में दो निशान नहीं चलेंगे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का पीएम मोदी ने किया है। अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया। आतंकवाद की नर्सरी समाप्त हो गई है।कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां हैं। प्राइवेट कंपनियां निवेश करें, या उसके माध्यम से उद्योग धंधे चलाए तो ठीक बात है। लेकिन, राजनीति में ये बंद होनी चाहिए। क्योंकि ये राजसत्ता को अपनी बपौती मानकर आम जनता का शोषण करती हैं। ये लोग जम्मू-कश्मीर में यही कार्य करते रहे। उन्होंने यहां दलितों और पहाड़ियों का आरक्षण नहीं दिया। उन्होंने यहां के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास नहीं किया है। पाकिस्तान से जो लोग भारत आए, उन्हें भी नागरिकता नहीं दी।मोदी और आपने इसके लिए कदम उठाया। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू किया, तो सभी विपक्षीय दल इसका विरोध करते नजर आए। कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के पाप की पराकाष्ठा को भी हमने देखा है। पूरी दुनिया ने देखा है कि कैसे कश्मीरी पंडितों के साथ बर्बर अत्याचार हुए। मानवता का इतना वीभत्स पाप हुआ था कि उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त करने के बजाय, उन दहशतगर्दों के साथ ये सभी दल खड़े हुए थे। केवल भाजपा उस वक्त कश्मीरी पंडितों के साथ खड़ी थी। भारतीय जनता पार्टी समाधान का नाम है, जो कहती है वो करके दिखाती है।यूपी में 62% ने माना एनकाउंटर एक्शन सही:योगी अब ज्यादा असरदार, केशव से टकराव में गुटबाजी बढ़ी; भास्कर सर्वे के नतीजे देखिए 25 सितंबर को योगी सरकार 2.

0 के ढाई साल पूरे हो गए। दैनिक भास्कर ने सरकार के कामकाज, योजनाओं और केशव-योगी के बीच चली खींचतान समेत 10 सवालों पर लोगों से राय जानी। एनकाउंटर पॉलिसी के इस्तेमाल को लेकर पूछे गए सवाल पर 62% लोगों ने इसे सही बताया।अयोध्या में पासी वोट तय करेगा हार-जीत:योगी के 4 दौरे से मिल्कीपुर में BJP मजबूत...लेकिन जातीय समीकरण तोड़ना चुनौती CM योगी के दौरे के बाद मिल्कीपुर में भाजपा मजबूत हुई है। लोगों का मानना है कि उपचुनाव में जो सत्ता में होता है, वही मजबूत होता है। हालांकि, अवधेश प्रसाद 2022 में विधायकी और फिर लोकसभा चुनाव भी जीत गए। ऐसे में सपा का जातीय समीकरण तोड़ना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगा।विसर्जन में उड़े गुलाल…दो समुदाय भिड़े10वीं की छात्रा की अपहरण के बाद हत्याMP मानसून अपडेट-भोपाल में तेज बारिश, 16 जिलों में अलर्टराजस्थान में मानसून का आखिरी दौर शुरूबलिया में कहीं रिमझिम तो कहीं अच्छी बारिश हुईहिमाचल के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

POK Issue In Jammu Kashmir UP POLITICS UP NEWS JAMMU ELECTION

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PDP अलगाववादियों के प्रति सहानुभूति दिखाती थी, हम POK के लोगों को अपना मानते हैं: राजनाथ सिंहPDP अलगाववादियों के प्रति सहानुभूति दिखाती थी, हम POK के लोगों को अपना मानते हैं: राजनाथ सिंहजम्मू-कश्मीर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गरजे। उन्होंने रविवार को पाकिस्तान पर करारा प्रहार किया।
Read more »

Taal Thok Ke: नए भारत से अब्दुल्लाह को दिक्कत है?Taal Thok Ke: नए भारत से अब्दुल्लाह को दिक्कत है?जम्मू कश्मीर के चुनाव से पहले फिर POK का मुद्दा प्रकट हो गया है...जम्मू कश्मीर के रामबन में रक्षा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Jammu Kashmir Elections 2024 : पाकिस्तानी सैन्य बंकरों में बैठे हैं 70-80 आतंकी, चुनाव में खलल डालने की साजिशJammu Kashmir Elections 2024 : पाकिस्तानी सैन्य बंकरों में बैठे हैं 70-80 आतंकी, चुनाव में खलल डालने की साजिशजम्मू-कश्मीर में दस वर्ष बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पाकिस्तान में बौखलाहट है।
Read more »

कांग्रेस-NC गठबंधन से कितना प्यार करता है पाकिस्तान? नतीजों से पहले की जीत की भविष्यवाणी!कांग्रेस-NC गठबंधन से कितना प्यार करता है पाकिस्तान? नतीजों से पहले की जीत की भविष्यवाणी!जम्मू-कश्मीर में जारी विधानसभा चुनाव के बीच पाकिस्तान का भड़काऊ बयान सामने आया है. 370 को लेकर पाकिस्तान ने फिर आग उगली है.
Read more »

उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर में हार का आभास, सरकार बनाने का रुख बदला : स्मृति ईरानीउमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर में हार का आभास, सरकार बनाने का रुख बदला : स्मृति ईरानीउमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर में हार का आभास, सरकार बनाने का रुख बदला : स्मृति ईरानी
Read more »

Jammu Kashmir Election: ‘PoK फिर भारत का हिस्सा होने वाला है’, रामगढ़ रैली में CM योगी ने बताया कैसे?Jammu Kashmir Election: ‘PoK फिर भारत का हिस्सा होने वाला है’, रामगढ़ रैली में CM योगी ने बताया कैसे?Jammu Kashmir Election: ‘PoK फिर भारत का हिस्सा होने वाला है’, रामगढ़ रैली में CM योगी ने बताया कैसे?. Jammu Kashmir Election PoK is going to be a part of India again CM Yogi Ramgarh rally
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:33:01