Used Car Selling Scam: अगर आपको कोई यूज़्ड कार डीलर जरूरत से ज्यादा सस्ती कार बेच रहा है तो आपको 4 चीजें जरूर चेक करनी चाहिए नहीं तो आपको चूना लग जाएगा.
Used Car Selling Scam: आजकल मेट्रो सिटीज में यूज़्ड कार खरीदने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. दरअसल लोग नई कारों पर पैसे लगाने की जगह आधे से भी कम कीमत पर यूज़्ड कार खरीदने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं. लेकिन कई यूज़्ड कार डीलर भी ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में लोगों को चूना लगा रहे हैं और चोरी की कारें या एक्सीडेंट वाली कारें पकड़ा दे रहे हैं.
ऐसे में आपने अगर ऐसी कोई कार खरीद ली तो लेने के देने पड़ सकते हैं. ऐसा आपके साथ ना हो इसलिए आपको यूज़्ड कार खरीदते समय ये चार चीजें जरूर चेक करनी चाहिए. VIN नंबर: गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर VIN किसी भी यूज़्ड कार को खरीदते समय जरूर चेक करना चाहिए. इसे अनलाइन चेक किया जा सकता है. अगर आपको डीलर चोरी की गाड़ी बेच रहा है तो वीआइएन नंबर चेक करते ही आपको इस बारे में पता चल जाएगी. इस नंबर को जानना और चेक करना ना भूलें. डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन: आपको हमेशा यूज़्ड कार खरीदते समय सेलर से RC, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट मांग लेना चाहिए, अगर सेलर ये जरूरी दस्तावेज देने में टालमटोल कर रहा है तो आपको उस कार को खरीदने से बचना चाहिए. बिना ओरिजिनल कागजात के गाड़ी खरीदने में आपका नुकसान है. मैकेनिक चेकअप: कभी भी आपको कोई यूज़्ड कार खरीदते समय मैकेनिक से चेकअप जरूर करवाना चाहिए, जरूरी नहीं है कि चमचमाती हुई यूज़्ड कार अच्छी कंडीशन में हो, अगर इंजन में किसी तरह की खराबी है या किसी और पार्ट में कोई खराबी है तो एक मैकेनिक ही इसके बारे में आपको आगाह कर सकता है. सर्विस हिस्ट्री: यूज़्ड कार खरीदने से पहले कार सेलर से सर्विस हिस्ट्री देखने के लिए जरूरी सर्विसिंग के दस्तावेज मांगना ना भूलें, दरअसल इससे आपको कार की कंडीशन का अंदाजा लगाने में मदद मिल जाती है साथ ही ये भी पता चलता है कि कार में कौन सा पार्ट कितनी बार बदला गया है और इसमें कौन सी समस्या बार-बार आती है.
Used Car Scam In India Cheap Used Car Scam Second Hand Car Sale
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Used कार तो खरीदें लेकिन पहले पता कर लें ये चीजें, नहीं तो लग जाएगा चूनाSecond hand car buying tips: आजकल सेकेंड हैंड कार खरीदना ट्रेंड बन गया है, लोग अपने पैसे बचाने के लिए कम खर्च में अपनी पसंदीदा कार का इस्तेमाल किया हुआ मॉडल खरीद लेते हैं, हालांकि ऐसा करने से पहले कुछ बातों का पता रहना जरूरी है.
Read more »
लीक तो नहीं हो रहा कार में लगा CNG किट, ऐसे करें घर पर चेकआज के जमाने में कई लोगों के पास गाड़ियां मौजूद है. अगर आपके पास भी CNG कार मौजूद है. तो आपको इसका खास ध्यान रखना चाहिए. दरअसल कई सारी CNG कारों में लीकेज की समस्या देखी जाती है. हालांकि आप घर पर ही अपनी CNG Kit के लीकेज का पता लगा सकते है.
Read more »
अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, तो बैग में जरूर रखें ये चीजेंअमरनाथ की पवित्र यात्रा गुरुवार यानी की 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है. जो कि 9 अगस्त तक चलेगी. वहीं यात्रा से पहले दिन लगभग 12,348 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन किए. लाइफ़स्टाइल | ट्रेवल
Read more »
अगर दिख रही हैं ये चीजें, तो समझ जाएं भगवान शिव आपके साथ हैंसावन का पवित्र महीना चल रहा है. ऐसे में भक्त भगवान शिव की भक्ती मं डूब चुके हैं. जहां एक तरफ मंदिर के बाहर शिवभक्तों का सैलाब दिखता हैं, तो वहीं सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए दिखते हैं. धर्म-कर्म | धर्म
Read more »
दिमाग को रखना है दुरुस्त, तो जरूर खाएं ये 10 विटामिन बी6 वाले फूड्सदिमाग को रखना है दुरुस्त, तो जरूर खाएं ये 10 विटामिन बी6 वाले फूड्स
Read more »
वोटर लिस्ट पर जवाब मांग रही थीं प्रियंका, EC ने फैक्ट चेक कर बंद की बोलतीपहले ये तो पढ़ लेते... वोटर लिस्ट पर जवाब मांग रही थीं प्रियंका गांधी, EC ने फैक्ट चेक कर बंद की बोलती
Read more »
