Lok Sabha Election 2019: आतंकियों को कांग्रेस बिरयानी खिलाती है, पर हमने उन पर बुलेट दागे, बम गिराए, योगी आदित्यनाथ बोले
Lok Sabha Election 2019: आतंकियों को कांग्रेस बिरयानी खिलाती है, पर हमने उन पर बुलेट दागे, बम गिराए, योगी आदित्यनाथ बोले जनसत्ता ऑनलाइन March 24, 2019 7:59 PM उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ। Lok Sabha Election 2019: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि विपक्षी पार्टियां आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती है। वहीं, मोदी सरकार ने उनके उपर बुलेट दागे और बम गिराए। साथ ही उन्होंने सहारनपुर संसदीय क्षेत्र से विपक्षी उम्मीदवार को अजहर मसूद का दामाद बताया। उन्होंने कहा कि आपके सहारनपुर में आपको तय करना है कि अजहर मसूद की भाषा बोलने वाला व्यक्ति चुनाव जीतेगा या मोदी जी के एक सिपहसालार के रूप में सहारनपुर के समग्र विकास को लेकर चलने वाला। भाजपा उम्मीदवार राघव लखनपाल के पक्ष में सहारनपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “अजहर मसूद का दामा इमरान मसूद क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार है। यहां की जनता को यह सुनिश्चित करना है कि जो व्यक्ति अजहर मूसद की बोली बोलता है, उसे इस चुनाव में पराजित किया जाए। अजहर का भी वही हाल होगा जो ओसामा बिन लादेन का हुआ। आप सभी ने ओसामा बिन लादेन के बारे में सुना होगा। वह बेमौत मारा गया। अजहर मसूद की मौत भी उसी तरीके से होगी।” यूपी सीएम ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी गद्दार को भारत की अखंडता में सेंध लगाने नहीं देगी। उन्होंने कहा, ” उत्तर प्रदेश के गुंडे और अपराधी या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं, या दुनिया। हमने गुंडों के लिए दो जगह तय की हैं, या तो वे जेल में हैं या उनका जय श्री राम हो चुका है, अब आपको अपने काम के लिए गुंडों को टैक्स नहीं देना पड़ रहा है।” कांग्रेस पर निशाना साधते हुए योगी बोले, “कांग्रेस के पीढ़ियों से महागुरु रहे सैम पित्रोदा भारत के लिए ‘शेम’ हो चुके हैं। पुलवामा के शहीदों का अपमान करते हुए कहते हैं कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। जिस दल का गुरु ऐसा होगा तो उसके चेले ‘नामदारों के कुलदीपक’ की सोच कैसी होगी। ‘भ्रष्टाचारियों की कुलदेवी’ और ‘गुडों के कुल भूषण’ तथा ‘नामदारों के कुलदीपक’ यह जितने भी कुल हैं मिलकर राष्ट्र का विनाश और मिल-बांटकर देश के संसाधनों में लूट-खसोट करके देश का सर्वनाश करना चाहते हैं।” Also Read योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा, “सत्ता हथियाने के लिए मुगलों का अनुसरण करते हुए अपने पिता, अपने सगे चाचा तक को दरकिनार कर दिया और धुर विरोधियों की गोद में जा बैठे हैं। गांव जवार में कहावत है, ‘जो बाप का न हुआ, वो आप का क्या होगा।’ जनता इन मौकापरस्त सत्ता लोलुपों को चुनाव में अच्छा सबक सिखाएगी। विडंबना देखिये, जिस पार्टी को खड़ा करने के लिए अपने भाई के साथ घर-घर टूटी चप्पल पहन कर प्रचार किया आज प्रचारकों की लिस्ट से उनके ही बेटे ने नाम काट दिया। संभवतः अपनी कमाई राजनैतिक पूंजी के बारे में वे सोचते होंगे- ‘पूत कपूत तो का धन संचय, पूत सपूत तो का धन संचय’।” Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Lok Sabha Election 2019: आतंकियों को कांग्रेस बिरयानी खिलाती है, पर हमने उन पर बुलेट दागे, बम गिराए, योगी आदित्यनाथ बोले जनसत्ता ऑनलाइन March 24, 2019 7:59 PM उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ। Lok Sabha Election 2019: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि विपक्षी पार्टियां आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती है। वहीं, मोदी सरकार ने उनके उपर बुलेट दागे और बम गिराए। साथ ही उन्होंने सहारनपुर संसदीय क्षेत्र से विपक्षी उम्मीदवार को अजहर मसूद का दामाद बताया। उन्होंने कहा कि आपके सहारनपुर में आपको तय करना है कि अजहर मसूद की भाषा बोलने वाला व्यक्ति चुनाव जीतेगा या मोदी जी के एक सिपहसालार के रूप में सहारनपुर के समग्र विकास को लेकर चलने वाला। भाजपा उम्मीदवार राघव लखनपाल के पक्ष में सहारनपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “अजहर मसूद का दामा इमरान मसूद क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार है। यहां की जनता को यह सुनिश्चित करना है कि जो व्यक्ति अजहर मूसद की बोली बोलता है, उसे इस चुनाव में पराजित किया जाए। अजहर का भी वही हाल होगा जो ओसामा बिन लादेन का हुआ। आप सभी ने ओसामा बिन लादेन के बारे में सुना होगा। वह बेमौत मारा गया। अजहर मसूद की मौत भी उसी तरीके से होगी।” यूपी सीएम ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी गद्दार को भारत की अखंडता में सेंध लगाने नहीं देगी। उन्होंने कहा, ” उत्तर प्रदेश के गुंडे और अपराधी या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं, या दुनिया। हमने गुंडों के लिए दो जगह तय की हैं, या तो वे जेल में हैं या उनका जय श्री राम हो चुका है, अब आपको अपने काम के लिए गुंडों को टैक्स नहीं देना पड़ रहा है।” कांग्रेस पर निशाना साधते हुए योगी बोले, “कांग्रेस के पीढ़ियों से महागुरु रहे सैम पित्रोदा भारत के लिए ‘शेम’ हो चुके हैं। पुलवामा के शहीदों का अपमान करते हुए कहते हैं कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। जिस दल का गुरु ऐसा होगा तो उसके चेले ‘नामदारों के कुलदीपक’ की सोच कैसी होगी। ‘भ्रष्टाचारियों की कुलदेवी’ और ‘गुडों के कुल भूषण’ तथा ‘नामदारों के कुलदीपक’ यह जितने भी कुल हैं मिलकर राष्ट्र का विनाश और मिल-बांटकर देश के संसाधनों में लूट-खसोट करके देश का सर्वनाश करना चाहते हैं।” Also Read योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा, “सत्ता हथियाने के लिए मुगलों का अनुसरण करते हुए अपने पिता, अपने सगे चाचा तक को दरकिनार कर दिया और धुर विरोधियों की गोद में जा बैठे हैं। गांव जवार में कहावत है, ‘जो बाप का न हुआ, वो आप का क्या होगा।’ जनता इन मौकापरस्त सत्ता लोलुपों को चुनाव में अच्छा सबक सिखाएगी। विडंबना देखिये, जिस पार्टी को खड़ा करने के लिए अपने भाई के साथ घर-घर टूटी चप्पल पहन कर प्रचार किया आज प्रचारकों की लिस्ट से उनके ही बेटे ने नाम काट दिया। संभवतः अपनी कमाई राजनैतिक पूंजी के बारे में वे सोचते होंगे- ‘पूत कपूत तो का धन संचय, पूत सपूत तो का धन संचय’।” Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रचंड बहुमत से बनी योगी की सरकार, सियासी डर ने जोड़े सपा-बसपा के तारउत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड बहुमत से अपनी सियासी जमीन खिसकने के खतरे को देखते हुए सूबे में एक दूसरे के धुर विरोधी रहे सपा-बसपा को एक मंच पर ला खड़ा किया.
Read more »
अनोखी फिल्म है 'मर्द को दर्द नहीं होता', देखने लायक है राधिका-अभिमन्यु की कलाकारीMard Ko Dard Nahi Hota Movie Review: 21 मार्च को होली के खास अवसर पर रिलीज होने वाली है। RSVP की खास पेशकश ये फिल्म काफी अलग और हटकर है। पिछले काफी वक्त से RSVP कई ऐसी फिल्में लाया है जो अपने आप में प्रयोगजनक है।
Read more »
मौजूदा समय में फिल्मकारों-लेखकों को ख़ुद पर ही सेंसरशिप लगानी पड़ रही है: महेश भट्टफिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' के ट्रेलर रिलीज़ पर फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा कि आज एक फिल्म निर्माता और लेखक कागज़ पर कलम चलाने से पहले दस बार सोचता है कि उसे क्या लिखना चाहिए, सीबीएफसी उसे मंज़ूरी देगा या नहीं.
Read more »
चुनाव को लेकर सख्ती बरतेंगी सोशल मीडिया साइट्स, यूजर पर हो सकती है कार्रवाई– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों समेत तमाम संगठनों की ओर से सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया कंपनियों की अहम बैठक बुलाई थी. जिसमें कंपनियों ने चुनाव के दौरान खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आदर्श आचार संहिता लागू करने का भरोसा दिया है. आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी तरह से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसके लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से सतर्क है.
Read more »
Facebook पर अपने फोटो को चोरी होने से है बचाना तो अपनाएं ये तरीका– News18 हिंदीफेसबुक पर खुद को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है. अगर आप खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो जरूरी है कि अपने प्रोफाइल पर पूरी तरह से सिक्योरिटी अपनाएं. इसमें आप अपने अकाउंट को प्राइवेट रखने के साथ-साथ अपने प्रोफाइल फोटो (डिस्प्ले पिक्चर) को भी सिक्योर कर सकते हैं.
Read more »
नागरिकता बिल पर गुस्सा, पर नदी कटाव का मुद्दा यहां भाजपा को बचा सकता हैAnger on the citizenship bill, but the issue of river erosion can save the BJP here | भाजपा जो गिनाएगी: बाढ़ में हर साल बह रहे थे गांव, सरकार ने इन्हीं नदी तटों को मजबूत बनाया कांग्रेस जिसे भुनाएगी: नागरिकता संशोधन बिल (केब) का यहां चौतरफा विरोध
Read more »
प्रियंका का बड़ा हमला, गन्ना किसानों का 10000 करोड़ बकाया, योगी सरकार को फिक्र नहींनई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को गन्ना किसानों की कोई फिक्र नहीं है, जिसके कारण किसानों के बच्चों को शिक्षा और भोजन नहीं मिल पा रहा है और उनकी अगली फसल भी खराब हो रही है।
Read more »
योगी ने सहारनपुर में पूछा- BJP को जिताना है या आतंकी अजहर मसूद के दामाद कोसीएम योगी आदित्यनाथ ने हालांकि किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका यह बयान सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के लिए है. इमरान मसूद अपनी तल्ख बयानबाजी के लिए भी विवादों में रहते हैं. रविवार को जब सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंचे तो उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए यहां के प्रत्याशी की भाषा को ही मुद्दा बनाया.
Read more »
