आतंकी मंसूबों को भी नाकाम करेगी दिल्ली पुलिस की यह हाई-टेक बस, कीमत 3.75 करोड़ रुपये

United States News News

आतंकी मंसूबों को भी नाकाम करेगी दिल्ली पुलिस की यह हाई-टेक बस, कीमत 3.75 करोड़ रुपये
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 63%

अत्याधुनिक तकनीक से लैस है दिल्ली पुलिस की यह बस, आतंकी मंसूबों को भी करेगी नाकाम

अत्याधुनिक तकनीक से लैस है दिल्ली पुलिस की यह बस, आतंकी मंसूबों को भी करेगी नाकाम जनसत्ता ऑनलाइन March 25, 2019 4:41 PM दिल्ली पुलिस की ये हाई टेक बस दंगों और विरोध प्रदर्शन इत्यादि के दौरान काफी कारगर साबित होगी। देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यहां की पुलिस को खासा चौकन्ना रहना पड़ता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि दिल्ली हमेशा से संवेदनशील रही है। लेकिन ऐसे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस को अब एक नया ​हथियार मिल गया है। दिल्ली पुलिस के दस्ते में अब एक हाई-टेक बस को शामिल किया गया है। जो कि विरोध प्रदर्शन से लेकर आतंकी मंसूबों तक को नाकाम करने में माहिर है। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। फिलहाल इस बस को इंडिया गेट के स्ट्रेटेजिक लोकेशन पर तैनात किया गया है। फीचर्स और तकनीक के मामले में ये बस काफी एडवांस है और इसमें अलग अलग तरह के कई बेहतरीन डिवाइसेज और फीचर्स को शामिल किया गया है। इस बस को बनाने में तकरीबन 3.

75 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस बस में कंट्रोल सिस्टम से लेकर कई अन्य कम्यूनिकेशन सिस्टम को भी दिया गया है। जो कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल दिल्ली कंट्रोल रूम को सूचनाएं और जानकारी पहुंचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इस बस के भीतर किसी भी अधिकारी के बैठने के लिए बेहतरीन सोफा और एलईडी टीवी भी लगाया गया है। इसमें ऑपरेशन सेंटर, कॉन्फ्रेंस रूम, इक्विपमेंट सेक्शन, कम्युनिकेशन सेक्शन और सर्विलांस सिस्टम को भी लगाया गया है। बस के एक्सटीरियर को पुलिस के पारंपरिक ब्लू कॅलर से पेंट किया गया है। इसमें सामने की तरफ से चढ़ने के लिए एक दरवाजा दिया गया है और इसमें इमरजेंशी डोर को भी शामिल किया गया है। बस पर बाहर के पब्लिक के लिए एनाउंसमेंट माइक भी लगाया गया है। जो कि विरोध प्रदर्शन आदि के समय काफी मददगार साबित होगा। इस बस में डे-नाइट जूम कैमरा भी लगाया गया है जिसकी मदद से पुलिस आस पास के इलाकों की कड़ी निगरानी कर सकती है।ये बस न केवल एक गाड़ी है बल्कि ये चलता फिरता मोबाइल कंट्रोल रूम है। इस बस को किसी भी स्ट्रैटेजिक लोकेशन पर तैनात किया जा सकता है। इस दौरान ये सभी बस आस पास के सभी जिलों से सीधे संपर्क स्थापित कर सकती है। इसके अलावा मौके से सभी तरह की जानकारी को भी मुख्यालय तक तत्काल पहुंचा सकती है। इसमें दिल्ली का मैप भी दिया गया है जो कि दिल्ली के सभी इलाकों के टैफिक हालातों पर भी नजर बनाये रखेगा और सभी अहम जानकारियों को कंट्रोल रूम तक भेज सकेगा। दिल्ली पुलिस इस बस का इस्तेमाल चुनाव रैलियों, वीआईपी सुरक्षा, त्योहारों के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त और विरोध प्रदर्शन आदि के दौरान मुख्य रूप से करेगी। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

छत्तीसगढ़ में एक भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं देगी बीजेपी: अनिल जैन-Navbharat Timesछत्तीसगढ़ में एक भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं देगी बीजेपी: अनिल जैन-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के छत्तीसगढ़ सांसदों के लिए एक बुरी खबर है। पार्टी नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन ने कहा है कि सभी 10 वर्तमान सांसदों को टिकट नहीं दिया जाएगा और उनकी जगह पर नए उम्मीदवार उतारे जाएंगे।
Read more »

सट्टा बाजार का PM नरेंद्र मोदी पर 20 पैसा तो राहुल गांधी पर 25 रुपये का रेटसट्टा बाजार का PM नरेंद्र मोदी पर 20 पैसा तो राहुल गांधी पर 25 रुपये का रेटजोधपुर से लगभग 160 किलोमीटर की दूरी पर बसा ये छोटा शहर फलोदी पूरी दुनिया में सट्टेबाजी के लिए मशहूर है. किस साल कितनी बारिश होगी से लेकर, किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी यहां हर बात पर बोली लगती है. सट्टा बाजार से महज कुछ कदमों की दूरी पर पुलिस थाना है, बावजूद इसके यह काला बाजार बिना रोकटोक के  फल-फूल रहा है.
Read more »

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, क्या अब भी खदान से शवों को निकलवाना चाहते हैं परिवारवाले - Amarujalaसुप्रीम कोर्ट ने पूछा, क्या अब भी खदान से शवों को निकलवाना चाहते हैं परिवारवाले - Amarujalaसुप्रीम कोर्ट ने मेघालय की खदान में फंसे श्रमिकों के परिवारवालों से यह जानने की कोशिश की है कि क्या वे शवों को बाहर निकलवाना चाहते हैं, जो शायद अब तक ‘सड़’ चुके होंगे। SupremeCourt meghalaya coal
Read more »

पोस्टर वार: तुम भी भ्रष्ट, हम भी भ्रष्ट, बीजेपी को क्या है कष्ट?पोस्टर वार: तुम भी भ्रष्ट, हम भी भ्रष्ट, बीजेपी को क्या है कष्ट?लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में पोस्टर वार शुरू हो गया है। बीजेपी नेता के घर के बाहर लगे पोस्टर में आप और कांग्रेस पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में दोनों पार्टियों को भ्रष्ट बताया गया है।
Read more »

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम: राजस्थान, MP में एक भी किसान को फायदा नहीं!– News18 हिंदीप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम: राजस्थान, MP में एक भी किसान को फायदा नहीं!– News18 हिंदीpradhan mantri Kisan Samman Nidhi Scheme कांग्रेस शासित पंजाब के 2.63 लाख, जम्मू कश्मीर के 3.41 लाख, केरल के 3.71 लाख, ओडिशा के आठ लाख, तेलंगाना और तमिलनाडु के 14-14 लाख किसानों को इस स्कीम का लाभ मिलने लगा है. 7 मार्च तक सिर्फ बिहार के सिर्फ 72400 किसान ही इसका फायदा ले पाए थे. जहां से खुद केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह आते हैं.
Read more »

अरुणाचल प्रदेश: बीजेपी को लग रहे झटके, विधायक समेत मंत्रियों ने भी छोड़ा साथअरुणाचल प्रदेश: बीजेपी को लग रहे झटके, विधायक समेत मंत्रियों ने भी छोड़ा साथविधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से बीजेपी के कई नेताओं ने अरुणाचल प्रदेश में पार्टी छोड़ दी है। बीजेपी से अलग हुए इन नेताओं ने नेशनल पीपुल्स पार्टी का दामन थाम लिया है। पार्टी छोड़ने वालों में 6 विधायक और दो मंत्री भी शामिल हैं।
Read more »

'मोदी जी को बताना है हम जिताना भी जानते हैं और हराना भी''मोदी जी को बताना है हम जिताना भी जानते हैं और हराना भी'चंद्रशेखर आज़ाद पीएम मोदी के ख़िलाफ़ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे.
Read more »

ISIS के खात्मे के दावे के बाद उठा सवाल- कहां गया इस्लामिक स्टेट का सरगना बगदादी?– News18 हिंदीISIS के खात्मे के दावे के बाद उठा सवाल- कहां गया इस्लामिक स्टेट का सरगना बगदादी?– News18 हिंदीकिया जा रहा है ISIS के खात्मे का दावा, तो इस्लामिक स्टेट का सरगना बगदादी कहां गया?-SDF claims ISIS end, where is leader bagdadi now-अमेरिका को बार-बार ये चिंता क्यों सता रही है कि बगदादी अब भी जिंदा है?-Isis , Latest Isis news, Isis Live news-
Read more »

यूपी: दिल्ली से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस में लगी आग, चार यात्रियों की मौत, दो घायल- Amarujalaयूपी: दिल्ली से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस में लगी आग, चार यात्रियों की मौत, दो घायल- Amarujalaदिल्ली से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बस में आग लग गई। बस में आग लगने
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:02:47