Second Sawan Somwar: देवों के देव महादेव (Lord Shiva) का प्रिय माह सावन शुरू हो चुका है और पहला ही दिन सोमवार का दिन था जिसकी शुरुआत 22 जुलाई से हुई थी. मान्यतानुसार सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है. माना जाता है कि इस माह महादेव की पूरे मनोभाव से पूजा-आराधना की जाए तो भक्तों को भोलेनाथ की कृपा मिलती है.
आज सावन के दूसरे सोमवार के दिन इस तरह करें शिव पूजा संपन्न, मान्यतानुसार मिलता है पूजा का फलपहला सावन सोमवार बीत जाने के बाद अब दूसरे सावन सोमवार का व्रत रखा जाएगा. यहां जानिए दूसरे सावन सोमवार की पूजा विधि.
देवों के देव महादेव का प्रिय माह सावन शुरू हो चुका है और पहला ही दिन सोमवार का दिन था जिसकी शुरुआत 22 जुलाई से हुई थी. मान्यतानुसार सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है. माना जाता है कि इस माह महादेव की पूरे मनोभाव से पूजा-आराधना की जाए तो भक्तों को भोलेनाथ की कृपा मिलती है. श्रावण के महीने में सावन सोमवार का खास महत्व होता है. पहला सावन सोमवार बीत जाने के बाद अब दूसरे सावन सोमवार का व्रत रखा जाएगा. यहां जानिए सावन का दूसरा सोमवार किस दिन है और कैसे की जा सकती है सावन सोमवार की पूजा. सावन के महीने में हर सोमवार का विशेष महत्व होता है और इस बार तो सावन में चार नहीं बल्कि 5 सोमवार पड़ रहे हैं और दूसरा सोमवार 29 जुलाई 2024 के दिन मनाया जाएगा. इस दिन मां पार्वती और महादेव की साथ में पूजा करने का विशेष महत्व होता है. जिन साधकों के विवाह में अड़चन आ रही है वो सावन सोमवार का व्रत करके विवाह की अड़चनों को दूर कर सकते हैं और अच्छे वर की प्राप्ति के लिए भोलेनाथ और मां गौरी से प्रार्थना कर सकते हैं. सावन के दूसरे सोमवार पर व्रत करने के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, साफ या नए कपड़े पहनें. इसके बाद अपने मंदिर की सफाई करें, गंगाजल का छिड़काव करें. फिर भगवान शिव और मां पार्वती के सामने हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लें. भगवान शिव का गुड़, दही, गंगाजल, दूध, घी और शक्कर आदि चीजों से रुद्राभिषेक करें. इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराकर उन्हें बेलपत्र, चंदन, अक्षत, फल आदि समर्पित करें. इस दौरान भगवान भोलेनाथ को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं. इसके अलावा आप आलवा, दही, पंचामृत, भांग का भोग भी लगा सकते हैं. घी या सरसों के तेल का दीपक जलाकर शिव चालीसा का पाठ करें, भगवान भोलेनाथ के मंत्रों का उच्चारण करें और आरती करके उनकी पूजा संपन्न करें. पूजा के बाद भगवान भोलेनाथ का प्रसाद सभी घर वालों को बांटे और खुद भी ग्रहण करें. माधुरी दीक्षित के इस गाने पर बच्ची का डांस देख भड़के यूजर्स, बोले- डांस तो अच्छा किया लेकिन सिखाने वाले को शर्म आनी चाहिएफराह नाज-विंदु दारा सिंह के बेटे को देखने के बाद भूल जाएंगे ऋतिक और कार्तिक, लोग बोले- सबसे दमदार स्टार किड Bhojpuri Bolbam Song: बोल बम सॉन्ग शिवजी के छुए चरणवा हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबी नजर आईं खुशी और काजलआज सावन के दूसरे सोमवार के दिन इस तरह करें शिव पूजा संपन्न, मान्यतानुसार मिलता है पूजा का फल सावन में ऊं नम: शिवाय: के जाप का स्त्री और पुरुषों के लिए हैं अलग नियम, जानिए कहीं आप तो नहीं कर रहे हैं शिव मंत्र के जाप में गलतीश्रावण माह में भगवान शिव को लगाया जा सकता है उनकी प्रिय चीजों का भोग, जानिए यहां
Astrology Sawan Sawan Somwar Sawan Somwar Puja Sawan Somwar Puja Vidhi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रदोष व्रत रखा है तो जरूर पढ़ें यह कथा, मान्यतानुसार पूजा का मिलता है पूरा फलPradosh Vrat July: हर माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. यह व्रत भगवान भोलेनाथ (Lord Shiva) को समर्पित होता है और कहते हैं कि प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं, उनके सारे दुख-तकलीफ और कष्टों का निवारण करते हैं.
Read more »
Shivling Jal Arpan: शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय आप तो नहीं कर रहे ये गलती? जानें भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के नियमShivling Jal Arpan: सावन के महीने में सोमवार के दिन देश की सभी शिव मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए भीड़ लगी रहती है. भगवान शिव की पूजा के दौरान कोई गलती हो जाती है तो पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है.
Read more »
Lord Shiva: सोमवार के दिन इस नियम से करें भगवान शिव की पूजा, मिलेगा अभय वरदानसोमवार का दिन भगवान शंकर की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि भोलेनाथ की पूजा करने से सभी बिगड़े काम तुरंत बन जाते हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। यदि आप देवों के देव महादेव की कृपा चाहते हैं तो आपको सोमवार का उपवास जरूर रखना चाहिए। इसके अलावा इस दिन शिव जी के 108 नामों का जाप परम कल्याणकारी माना गया...
Read more »
Dream Astrology: सपने में दिखती हैं महादेव से जुड़ी ये चीजें, तो समझ जाएं खुलने वाला है बंद किस्मत का तालासावन के महीने में Sawan 2024 भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु सावन सोमवार का व्रत रख जाता है। धार्मिक मत है कि सावन सोमवार पर सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने से व्रती की मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। विवाहित स्त्रियां सुख सौभाग्य और संतान की प्राप्ति हेतु सावन सोमवार का व्रत...
Read more »
Laddu Gopal: सावन में इस तरह करें लड्डू गोपाल का शृंगार, दोगुना मिलेगा पूजा का फलकुछ ही दिनों में सावन का पवित्र माह शुरू होने जा रहा है। इस माह में विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि सावन में लड्डू गोपाल के शृंगार करने का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसा करने से साधक को लड्डू गोपाल जी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती...
Read more »
Sawan 2024: सावन का दूसरा सोमवार आज, इस नियम से करें शिव पूजा, मिलेगा मनचाहा वरसावन का महीना बहुत फलदायी माना जाता है। इस पूरे माह भगवान शंकर की पूजा का विधान है। इस साल सावन में 5 सोमवार पड़ रहे हैं जिसके चलते इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। वहीं जो साधक देवों के देव महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें इस दौरान उनकी विधि अनुसार पूजा करनी चाहिए। साथ ही कठिन व्रत का पालन करना...
Read more »
