Weather Forecast: मौसम की रुख एक बार फिर बदलने वाला है। हिमाचल प्रदेश में जहां एक ओर भारी बर्फबारी हो रही है, वहीं दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में पारा चढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अब 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
नई दिल्ली: पिछले दो दिनों से राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, वहीं हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। अब मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, आज बारिश की गतिविधियां सबसे तेज रहेंगी, जबकि कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश 17 राज्यों में अगले कुछ दिनों में मौसम बिगड़ने वाला है। यूपी, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है कि जो कि उत्तर-पश्चिम भारत को फिर से प्रभावित कर सकता है। तापमान की बात करें तो 30-31 मार्च तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है, जबकि पूर्वी भारत में 2 अप्रैल तक तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के साथ-साथ मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 30-31 मार्च के साथ दौरान ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है।दक्षिण भारत के राज्यों में भी अगले कुछ दिनों आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। कई जगहों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में दोपहर व शाम में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 19.
8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है और रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करके राजधानी में दोपहर व शाम के दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?उत्तर प्रदेश में 30 और 31 मार्च को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश संभावना है। बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं कुछ इलाकों में आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं IMD ने तीन अप्रैल से एक बार फिर बारिश होने के आसार व्यक्त किए हैं। हालांकि मौसम में बार-बार बदलाव की स्थिति से लोगों को खास सावधान रहना चाहिए। शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान दिल्ली 33°C 21°C मुंबई 31°C 26°C चेन्नई 33°C 26°C कोलकाता 34°C 26°C लखनऊ 36°C 24°C पटना 35°C 24°C रांची 34°C 23°C भोपाल 36°C 22°C जयपुर 31°C 20°C शिमला 22°C 11°C नैनीताल 26°C 16°C बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 29 मार्च से एक अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। कुछ स्थानों पर मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की भी संभावना है।उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के सिस्सू में ताजा बर्फबारी हुई। इसे पूरा इलाका बर्फ से ढक गया। IMD के अनुसार, 30 मार्च को बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3-4 मार्च के दौरान राज्य में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश -बर्फबारी हो सकती है।
Weather Forecast 30 March 2026 Aaj Ka Mausam Up Weather Uodate Delhi Weather Update Bihar Weather Update आज का मौसम आज का मौसम 30 मार्च Uttarakhand Weather Update Himachal Snowfall
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ईरान युद्ध: 30 दिन, 4500 मौतें, गंभीर ऊर्जा संकट की गिरफ्त में दुनिया28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान, मीनाब और कई अन्य शहरों पर हवाई हमले शुरू किए। ईरान की प्रतिक्रिया त्वरित और व्यापक रही, जिसने इजरायल और खाड़ी देशों कुवैत, यूएई, सऊदी अरब और जार्डन पर मिसाइलें और ड्रोन दागे।
Read more »
30 दिन, 30 बड़े अपडेट... अमेरिका-ईरान जंग में क्या-क्या हुआ?28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद शुरू हुई जंग एक महीने बाद भी जारी है. इस दौरान ईरान ने खाड़ी और इजरायल पर लगातार मिसाइल हमले किए, जबकि इजरायल ने ईरान और लेबनान में जवाबी कार्रवाई तेज की. हिजबुल्लाह की एंट्री के बाद संघर्ष और फैल गया और दक्षिण लेबनान में जमीनी युद्ध शुरू हो गया.
Read more »
ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 जेट को निशाना बनाया: UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं; 3,500 US सैनिक मिडिल ईस्ट...Israel vs Iran War 30 Days of Live Updates Trump and Netanyahu
Read more »
यूपी में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट: 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब; योगी का आदेश- अफसर फ...Uttar Pradesh (UP) Weather Alert for March 29-April 1. Follow IMD Western Disturbance Rain Updates in Banda and other UP cities.
Read more »
कल का मौसम 30 मार्च: अगले 12 घंटे में 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 की रफ्तार से हवा; IMD अपडेट जारीदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर से मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। अगले 36 घंटे के दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। पूर्वी और उत्तर के कई राज्यों में आंधी चलने की चेतावनी...
Read more »
अफगानिस्तान में भारी बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से 17 की मौत, 26 घायलअफगानिस्तान में भारी बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से 17 की मौत, 26 घायल
Read more »
