आईपीएल 2026: सटीक बैठा पोंटिंग का दांव, कूपर कॉनॉली ने डेब्यू मैच में ही पंजाब किंग्स को जिताया

United States News News

आईपीएल 2026: सटीक बैठा पोंटिंग का दांव, कूपर कॉनॉली ने डेब्यू मैच में ही पंजाब किंग्स को जिताया
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 226 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 94%
  • Publisher: 51%

गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ़ कूपर कॉनॉली लगातार गिर रहे विकेटों के बीच क्रीज़ पर जमे रहे और तूफ़ानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई.

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 में अभी चार ही मुक़ाबले हुए हैं और इन सबमें एक ख़ास पैटर्न देखा जा रहा है-जो टीम लक्ष्य का पीछा कर रही है, वही जीत रही है. मंगलवार को चंडीगढ़ के पास मल्लानपुर में भी वही हुआ-पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया.

शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 162 रन बनाए. बैटिंग के लिए अच्छी लग रही इस पिच पर पंजाब भी अच्छी बल्लेबाज़ी कर रही थी, लेकिन 100 रन पार करने के बाद एकाएक टीम लड़खड़ाने लगी. ऐसे में टीम को लक्ष्य तक पहुँचाने का जिम्मा उठाया उस क्रिकेटर ने जिस पर टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने दांव लगाया था.पूरा नाम है कूपर पैट्रिक लियोनार्ड कॉनॉली. ख़ास बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया के इस क्रिकेटर के लिए आईपीएल का ये डेब्यू मुक़ाबला था. हालांकि मैच से पहले पोंटिंग ने कहा भी था, "मैं समझता हूं कि कूपर कॉनॉली जैसा खिलाड़ी अगर टीम में है तो यह शीर्ष और मध्य क्रम में फ्लैक्सिबिलिटी देता है और वह बाएं हाथ का क्रिकेटर भी है." पोंटिंग ने ही कॉनॉली के टैलेंट को पहचाना और डेब्यू मैच के लिए उन्हें नंबर 3 पर बैटिंग के लिए भेजा गया. ये एक बोल्ड डिसीज़न था क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के लिए वो आम तौर पर नंबर सात पर बल्लेबाज़ी के लिए आते हैं. हाल ही में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने नंबर 7 पर ही बैटिंग की थी.अमेरिका इतने दिनों में ईरान से निकल जाएगा बाहर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया संकेतजीत के लिए 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स का स्कोर एक समय 12 ओवर में 2 विकेट के नुक़सान पर 110 रन था.तब क्रीज़ पर कॉनॉली के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर थे. लेकिन 13वें ओवर की पहली ही गेंद पर अय्यर को प्रसिद्ध कृष्णा ने वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच करा दिया. अय्यर ने 11 गेंदों पर 18 रन बनाए. उसके बाद तो विकेट बहुत जल्दी-जल्दी गिरे और एक समय पंजाब किंग्स का स्कोर 6 विकेट पर 118 रन हो गया. उस पर हार का ख़तरा मंडराने लगा. लेकिन कॉनॉली जमे रहे. उन्होंने एक छोर संभाले भी रखा और विकेटों के गिरने का असर रनरेट पर भी नहीं होने दिया और अंत में 44 गेंदों पर 72 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. उन्होंने पांच छक्के और पांच चौके लगाए. प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड मिलने के बाद कॉनॉली ने कहा, "मैं वर्ल्ड क्लास क्रिकेटरों के साथ खेलने के मौक़े को एन्जॉय करना चाहता था. लेकिन अपनी टीम की जीत में योगदान देकर तो मैं बहुत ख़ुश हूं. आईपीएल शुरू होने से पहले मैंने कुछ वक़्त परिवार और दोस्तों के साथ बिताया ताकि अपने आपको रीसेट कर सकूं.कूपर कॉनॉली बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाज़ी भी करते हैंसितंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच सिर्फ़ पांच महीनों में उन्होंने तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 में इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया. श्रीलंका के ख़िलाफ़ गॉल में जब उन्हें अपने करियर का पहला टेस्ट खेलना का मौक़ा मिला तो यह उनका सिर्फ़ चौथा फर्स्ट क्लास मैच था. कॉनॉली बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं और बाएं हाथ के स्पिनर भी. ऑस्ट्रेलिया में उन्हें बहुत पहले ही उभरते और बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में शुमार किया जाने लगा था. साल 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी की थी. हालांकि कॉनॉली को असली पहचान मिली 2022-23 में बिग बैश लीग यानी बीबीएल फ़ाइनल में. कॉनॉली ने तब अपने सिर्फ़ दूसरे टी-20 मैच में बिना दबाव में आए शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम पर्थ स्कॉर्चर्स को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. बड़े मौकों पर अच्छा प्रदर्शन की कॉनली की क्षमता 2023-24 में शेफ़ील्ड शील्ड फ़ाइनल में भी दिखी थी. कॉनॉली तब अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच ही खेल रहे थे और उन्होंने 90 रनों की शानदार और असरदार पारी खेली थी. बहुत अधिक अनुभव नहीं होने के बावजूद चयनकर्ताओं ने कॉनॉली पर भरोसा जताया और उन्हें 2024 में स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के वनडे और टी-20 इंटरनेशनल दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया. तब उन्होंने दोनों ही फॉर्मेट में डेब्यू किया था. ब्रिस्टल में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अपने पहले वनडे में उन्हें बैटिंग का मौका नहीं मिला और गेंदबाज़ी में भी वो ख़ास असर नहीं छोड़ पाए थे. उन्होंने 4 ओवरों में 31 रन दिए थे और उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली थी.पाकिस्तान के ख़िलाफ़ ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए एक वनडे मैच के दौरान उनके अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह टी-20 सिरीज़ से बाहर हो गए थे, लेकिन वापसी के बाद उन्होंने बीबीएल में शानदार प्रदर्शन किया और नंबर 3 और 4 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 50 से ज़्यादा की औसत से रन बनाए वो भी शानदार स्ट्राइक रेट के साथ. 'इतनी कम उम्र में ऐसा किसी को नहीं देखा' 15 गेंदों में हाफ़ सेंचुरी बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी के सभी हुए मुरीदकैमरन ग्रीन ने नहीं की गेंदबाज़ी, कप्तान रहाणे ने क्यों कहा- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछिए?'ईरान जंग ख़त्म करने को तैयार बशर्ते..' मसूद पेज़ेश्कियान ने ईरान की शर्तों के बारे में ये कहाट्रंप के लिए ईरान की जंग क्या ऐतिहासिक स्वेज़ संकट साबित होगी?ईरान बोला- होर्मुज़ स्ट्रेट पर लगेगा टोल, जंग ख़त्म होने की तारीख़ पर नेतन्याहू क्या बोले 'इतनी कम उम्र में ऐसा किसी को नहीं देखा' 15 गेंदों में हाफ़ सेंचुरी बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी के सभी हुए मुरीदबिहार बोर्ड के टॉपर्स की कहानी: किसी ने मज़दूरी करते हुए तो किसी ने यूट्यूब के ज़रिए की पढ़ाईअमेरिका इतने दिनों में ईरान से निकल जाएगा बाहर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया संकेतसटीक बैठा पोंटिंग का दांव, कॉनॉली ने डेब्यू मैच में ही पंजाब किंग्स को जिताया

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आज का आईपीएल मैच, 31 मार्च 2026 : IPL 2026 में आज कौन सी दो टीम टकराएंगी? शुभमन गिल का सामना श्रेयस अय्यर सेआज का आईपीएल मैच, 31 मार्च 2026 : IPL 2026 में आज कौन सी दो टीम टकराएंगी? शुभमन गिल का सामना श्रेयस अय्यर सेAaj Ka IPL 2026 Match, (31 march 2026): आईपीएल 2026 में आज बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में गुजरात की टक्कर पंजाब से है।
Read more »

कराची में 2026 का पहला एमपॉक्स मामला, विदेश से लौटे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टिकराची में 2026 का पहला एमपॉक्स मामला, विदेश से लौटे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टिकराची में 2026 का पहला एमपॉक्स मामला, विदेश से लौटे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि
Read more »

सरकार ने वित्त अधिनियम 2026 को अधिसूचित कियासरकार ने वित्त अधिनियम 2026 को अधिसूचित कियासरकार ने वित्त अधिनियम 2026 को अधिसूचित किया
Read more »

आईपीएल 2026 लाइव स्कोर: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों टी20 टीम से बाहरआईपीएल 2026 लाइव स्कोर: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों टी20 टीम से बाहरआईपीएल 2026, PBKS vs GT Today Match Live Score: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती है।
Read more »

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 2026-27 के लिए रेडी रेकनर दरों में कोई बदलाव नहींमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 2026-27 के लिए रेडी रेकनर दरों में कोई बदलाव नहींमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 2026-27 के लिए रेडी रेकनर दरों में कोई बदलाव नहीं
Read more »

द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन 2026: रूसी उप विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की भाग‍ीदारी की उम्‍मीद जताईद्विपक्षीय शिखर सम्मेलन 2026: रूसी उप विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की भाग‍ीदारी की उम्‍मीद जताईद्विपक्षीय शिखर सम्मेलन 2026: रूसी उप विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की भाग‍ीदारी की उम्‍मीद जताई
Read more »



Render Time: 2026-04-01 09:09:56