कराची में 2026 का पहला एमपॉक्स मामला, विदेश से लौटे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि
"इस्लामाबाद, 31 मार्च । पाकिस्तान के कराची शहर में वर्ष 2026 में एमपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को अस्पताल सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।Advertisment विदेश से लौटे 31 वर्षीय व्यक्ति को कराची हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध लक्षणों के कारण चिन्हित किया गया। उसे तुरंत सिंध संक्रामक रोग अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच की गई। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार "एक्सप्रेस ट्रिब्यून" के अनुसार, अस्पताल में जांच के बाद युवक को एमपॉक्स की पुष्टि हुई। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.
वाहिद राजपूत ने बताया कि मरीज की हालत में सुधार होने पर उसे दो दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे पहले 7 फरवरी को पाकिस्तान में एमपॉक्स से संबंधित दूसरी मौत दर्ज की गई थी। मृतक 53 वर्षीय व्यक्ति एचआईवी और हेपेटाइटिस बी और सी से भी पीड़ित था। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया आउटलेट जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल और स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मरीज के शरीर और जननांगों पर घाव थे। सात फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जो पाकिस्तान में अब तक एमपॉक्स से जुड़ी दूसरी मौत है। अधिकारियों के अनुसार, मरीज की हाल-फिलहाल में विदेश यात्रा की कोई हिस्ट्री नहीं थी, जिससे यह संकेत मिलता है कि पाकिस्तान में एमपॉक्स का स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैल रहा है। इस मामले ने जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के बीच चिंता पैदा कर दी कि यह वायरस पाकिस्तान में फैल रहा है, और इसके कम्युनिटी में फैलने के स्पष्ट सबूत मिल रहे हैं। पाकिस्तान में एमपॉक्स से पहली मौत दिसंबर 2023 में इस्लामाबाद में दर्ज की गई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए यह बीमारी अधिक खतरनाक हो सकती है। संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, 2025 में पाकिस्तान में एमपॉक्स के 53 पुष्ट मामले सामने आए थे, जिनमें से अधिकांश हवाई अड्डों और अस्पतालों में जांच के दौरान पाए गए। --आईएएनएस एवाई/एबीएम डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय कराची में 2026 का पहला एमपॉक्स मामला विदेश से लौटे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gemini Monthly Horoscope April 2026: खुशियों से भरा रहेगा यह महीना! सेहत से लेकर रिश्तों तक, पढ़ें राशिफलइस महीने मिथुन राशि Gemini Horoscope April 2026 वालों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
Read more »
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के पहले ही मैच में 3 प्लेयर्स का डेब्यू, हैदराबाद ने भी कई नए चेहरों को दिया मौकाआईपीएल 2026 IPL 2026 के दूसरे मैच में आज 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हो रहा है।
Read more »
तंत्र विद्या, जादू-टोने वाला गांव, यहां हर घर में तांत्रिक: नरबलि के दावे, चुनाव में काला जादू करवाने आ रहे...Assam Election 2026 Mayong Village Black Magic (Tantra Vidya) Story; Follow Mayong Jadu Tona Village, Medhi Family, Assam Chunav 2026 Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन देगी: इससे टीवी-फ्रिज खरीद सकेंगी; पश्चिम बंगाल में चुनाव ...Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress
Read more »
CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »
आज का आईपीएल मैच, 31 मार्च 2026 : IPL 2026 में आज कौन सी दो टीम टकराएंगी? शुभमन गिल का सामना श्रेयस अय्यर सेAaj Ka IPL 2026 Match, (31 march 2026): आईपीएल 2026 में आज बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में गुजरात की टक्कर पंजाब से है।
Read more »
