सीबीआई ने एमसीडी के डीसी और एओ को किया गिरफ्तार, चार लाख रुपए की रिश्वतखोरी का आरोप

Administrative Officer News

सीबीआई ने एमसीडी के डीसी और एओ को किया गिरफ्तार, चार लाख रुपए की रिश्वतखोरी का आरोप
CBIBribe Newsसीबीआई
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 52 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 51%

सीबीआई ने चार लाख रुपए की रिश्वतखोरी के आरोप में दिल्ली में एमसीडी शाहदरा नॉर्थ जोन के उपायुक्त और प्रशासनिक अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

NBT रिपोर्ट, नई दिल्लीः सीबीआई ने चार लाख रुपए की रिश्वतखोरी के आरोप में दिल्ली में एमसीडी शाहदरा नॉर्थ जोन के उपायुक्त और प्रशासनिक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मिली शिकायत पर 30 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था।शिकायत के आधार पर सीबीआई ने लिया एक्शन सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एमसीडी शाहदरा नॉर्थ जोन के डीसी अभिषेक मिश्रा और इसी जोन के एओ गौतम हैं। मामले में 30 मार्च को मिली शिकायत के आधार पर सीबीआई ने एमसीडी के आरोपी प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप था कि आरोपी प्रशासनिक अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की जांच रिपोर्ट उनके पक्ष में संबंधित अधिकारी को भेजने के बदले आरोपी उपायुक्त की ओर से चार लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। सीबीआई ने जाल बिछाया और रंगे हाथों पकड़ा मामले में सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी प्रशासनिक अधिकारी को शिकायतकर्ताओं से चार लाख रुपए की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान शाहदरा नॉर्थ जोन के आरोपी उपायुक्त की भूमिका भी सामने आई। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।.

NBT रिपोर्ट, नई दिल्लीः सीबीआई ने चार लाख रुपए की रिश्वतखोरी के आरोप में दिल्ली में एमसीडी शाहदरा नॉर्थ जोन के उपायुक्त और प्रशासनिक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मिली शिकायत पर 30 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था।शिकायत के आधार पर सीबीआई ने लिया एक्शन सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एमसीडी शाहदरा नॉर्थ जोन के डीसी अभिषेक मिश्रा और इसी जोन के एओ गौतम हैं। मामले में 30 मार्च को मिली शिकायत के आधार पर सीबीआई ने एमसीडी के आरोपी प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप था कि आरोपी प्रशासनिक अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की जांच रिपोर्ट उनके पक्ष में संबंधित अधिकारी को भेजने के बदले आरोपी उपायुक्त की ओर से चार लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।सीबीआई ने जाल बिछाया और रंगे हाथों पकड़ा मामले में सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी प्रशासनिक अधिकारी को शिकायतकर्ताओं से चार लाख रुपए की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान शाहदरा नॉर्थ जोन के आरोपी उपायुक्त की भूमिका भी सामने आई। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

CBI Bribe News सीबीआई एमसीडी शाहदरा नॉर्थ जोन दिल्ली एमसीडी

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 22:18:18