कोलकाता नाइटराइडर्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को उनके होम ग्राउंड पर हराकर आईपीएल 2024 की रेस में पहली पोज़ीशन बना ली है.
कोलकाता नाईटराइडर्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को उनके होम ग्राउंड पर हराकर आईपीएल 2024 की रेस में पहली पोज़ीशन बना ली है. एकाना स्टेडियम में खेले गए एक-तरफ़ा मुकाबले में कोलकाता ने लखनऊ को 98 रनों से हरा दिया और अंक तालिका में टॉप स्थान पा लिया है.
इस बड़ी जीत में कोलकाता की टीम में वो सभी गुण दिखे जो उन्हें इस साल तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बना सकती है.आईपीएल 2024 के 54वें मुकाबले में अंक तालिका में दूसरे और चौथे नंबर की टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद थी. लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. कोलकाता की शुरुआत में कुछ भी नया नहीं था – एक बार फिर फ़िल सॉल्ट और सुनील नारायण ने टीम को विस्फोटक ओपनिंग दिलवाई.हरदीप सिंह निज्जर हत्या मामले में कनाडा में गिरफ़्तार तीन भारतीय युवकों के परिवारवाले क्या कह रहे हैं?सिंथेटिक ड्रग्स क्या होती है और दुनियाभर के लिए ये कितनी बड़ी समस्या बन रही है? – दुनिया जहानलेकिन वो अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए और अगले ओवर में नवीन उल हक़ की गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 14 गेंदों पर 32 रनों का योगदान दिया. लेकिन सॉल्ट के आउट होने के बाद सुनील नारायण ने तेज रनों की ज़िम्मेदारी ली और पीछे मुड़ कर नहीं देखा. नंबर तीन पर कोलकाता नाइटराइडर्स के सबसे युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी के साथ उन्होंने दूसरे विकेट के लिए पचास रनों की साझेदारी पूरी कर ली. रघुवंशी एक-एक रन लेकर ज़्यादा से ज़्यादा स्ट्राइक नारायण को दे हे थे और उनकी ये रणनीति काम कर रही थी. जल्द ही कोलकाता ने 100 रन 9वें ओवर में पूरे कर लिए. इसके अगली ही गेंद पर बिश्नोई को हल्के हाथों से थर्डमैन पर चौका लगाकर नारायण ने 27 बॉल में अपना अर्धशतक बना लिया. पारी के बीच में कमेंटेटर से बात करते हुए लखनऊ के गेंदबाज़ी कोच मोर्ने मॉर्केल से जब पूछा गया कि किस स्कोर को वो अपनी टीम के लिए सही मानेंगे तो उन्होंने कहा की 190 के आसपास का स्कोर इस मैदान पर चेज़ किया जा सकता है.लेकिन कोलकाता के ज़ेहन में इससे बड़ा स्कोर था क्योंकि हर बीतते ओवर के साथ नारायण अपना प्रहार तेज़ करते जा रहे थे. मैच के 11वें ओवर में नारायण ने स्टॉयनिस पर तीन छक्के जड़े और कोलकाता के स्कोर को 129 पर पंहुचा दिया. 12वें ओवर में लखनऊ के पास नारायण को आउट करने के तीन मौके आए. पहला मौका तब आया जब रवि बिश्नोई की गेंद को नारायण ने लॉंग ऑन बाउंड्री की तरफ़ हवा में खेला. फील्डर देवदत्त पड़िक्कल ने गेंद को पकड़ भी लिया लेकिन खुद को बैलेंस करने की कोशिश में बांउड्री के पार चले गए और नारायण की पारी में एक और छक्का जुड़ गया. अगली ही गेंद पर शॉर्ट थर्डमैन पर मोहसिन खान ने अच्छा डाइव लगाकर नारायण के शॉट को लपकने की पूरी कोशिश की लेकिन गेंद हाथ से छूट कर बाउंड्री की ओर चली गई. नारायण अब हर गेंद पर कम से कम चौका चाह रहे थे और एक बार फिर उन्होंने बिश्नोई की गेंद को लॉंग ऑन की तरफ उछाल दिया लेकिन इस बार देवदत्त ने कोई गलती नहीं की और लखनऊ को वो विकेट मिल गया जिसकी उन्हें बेसब्री से तलाश थी.नारायण के आउट हेने के बाद केकेआर ने अपनी बैटिंग का मोमेंटम थोड़ा खो सा दिया. लेकिन अभी भी काफी ओवर बाकी थे और आखिर में रमनदीप सिंह के 6 गेंदों पर 25 रन की पारी की मदद से कोलकाता ने 6 विकेट पर 235 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. लखनऊ के लिए नवीन उल हक़ ने 4 ओवरों में 3 विकेट लिए जबकि बिश्नोई, यश ठाकुर और युद्धवीर सिंह को 1-1 विकेट मिले.इस मैदान पर इससे पहले कभी भी किसी टी-20 मैच में 200 का स्कोर नहीं बना था इसलिए लखनऊ के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी थी. लखनऊ को मैच जीतने के लिए हर ओवर लगभग 12 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने थे और इसके लिए उन्हें कोलकाता की ही तरह एक अच्छी शुरुआत की ज़रूरत थी. लेकिन लखनऊ की बैटिंग बिल्कुल नहीं चली. सिर्फ़ दूसरे विकेट के लिए कप्तान केएल राहुल और मार्कस स्टॉयनिस के बीच 50 रनों की पार्टनरशिप हुई. लेकिन राहुल 25 रन बनाकर आउट हो गए और स्टॉयनिस ने बनाए 36 रन. कोलकाता के गेंदबाजों ने विकेट लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी. जहां तेज़ गेंदबाज़ों ने हार्ड-लेंथ पर गेंद कर विकेट का पूरा फायदा उठाया. वहीं स्पिनर्स ने मैदान के लंबे आकार को अपने समीकरण में डाला और बल्लेबाज़ों को कैच आउट करवाया. युवा तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को 3-3 विकेट मिले जबकि आंद्रे रसल ने दो विकेट लिए और लखनऊ की पूरी टीम 137 के स्कोर पर सिमट गई.11 मैचों में 8 जीतों के साथ कोलकाता के पास 16 अंक है जो राजस्थान के बराबर ही है लेकिन रनरेट में नाइटराइडर्स रॉयल्स से ऊपर हैं. वैसे राजस्थान ने कोलकाता से एक मैच कम खेला है और वो वापस पोल पोज़ीशन पर जा सकते हैंइस बड़ी जीत के साथ केकेआर की टीम ने आईपीएल 2024 में अपनी चुनौती मज़बूत कर ली है.बैटिंग में सुनील नारायण और फिल सॉल्ट ज़बरदस्त फॉर्म में हैं और लगातार अच्छी ओपनिंग कर रहे हैं. वहीं मिडिल ओवर्स में वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसल और कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छी पारियां खेल रहे हैं. तेज़ गेंदबाज़ी में मिचेल स्टार्क विकेटों के बीच लौट चुके हैं और युवा हर्षित राणा उनका बेहतरीन साथ दे रहे हैं. मैच के बाद हर्षित राणा ने कहा कि आंद्रे रसल का बॉलिंग फ़ॉर्म टीम के लिए बेहद अहम है क्योंकि बीच के ओवरों में विकेट निकालकर वो मैच का मोमेंटम बदल देते हैं. स्पिन गेंदबाज़ी मे सुनील नारायण ने वरुण चक्रवर्ती के साथ अच्छी साझेदारी बना ली है. जहां नारायण टाइट बॉलिंग कर रहे हैं वहीं चक्रवर्ती दूसरे छोर पर थोड़े खर्चीले तो हैं लेकिन विकेट लेने में सफल हो रहे हैं पूर्व क्रिकेटर पॉमी म्बांगवा ने कोलकाता टीम की ताक़त को ऐसे समझाया – “केकेआर गेंद और बल्ले दोनों से ख़तरनाक दिख रहे हैं और सभी सिचुएशन के लिए उनके पास विकल्प है. उन्होंने लगातार 3 मैच जीतकर अपनी मंशा साफ कर दी है.” कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने भी इस बात का समर्थन किया और कहा, “एक बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ लखनऊ को उनके ही घर में कोलकाता ने हराया है. उनकी टीम में बढ़िया बैलेंस है और वो कंडीशंस को समझकर वैसा ही क्रिकेट खेल रहे हैं.” कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी कहा कि उनकी टीम की सबसे बड़ी ताकत है ज़बरदस्त विकल्प.. जो उन्हें फैसले लेने में लचीलापन देता है. बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव करके वो विपक्षी गेंदबाज़ों और टीमों को परेशानी में डाल देते हैं और उन्हें सोचने पर मजबूर कर देते हैं.जहां कोलकाता प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर चली गई है वहीं एक बड़ी हार के बाद लखनऊ की टीम एक पायदान फिसल कर पांचवें नंबर पर आ गई है. उनके अगले तीन मैच घर के बाहर हैं.हैदराबाद और दिल्ली अभी भी 16 अंकों पर पंहुच सकते हैं जहां से नॉकआउट के लिए क्वालीफ़ाई करने का रास्ता बनता है इसलिए लखनऊ के आगे का सफ़र आसान नहीं रहने वाला है.हरदीप सिंह निज्जर हत्या मामले में कनाडा में गिरफ़्तार तीन भारतीय युवकों के परिवारवाले क्या कह रहे हैं?प्रज्वल रेवन्ना केस में यौन उत्पीड़न का शिकार हुई कई महिलाओं ने छोड़ा अपना घर बिहार: झंझारपुर में इंडिया गठबंधन के लिए अपने उम्मीदवार का आरएसएस कनेक्शन क्यों बना चुनौती - ग्राउंड रिपोर्टबरेलीः संतोष गंगवार का टिकट कटा, बीएसपी का पर्चा ख़ारिज, क्या बच पाएगा बीजेपी का गढ़ -ग्राउंड रिपोर्टहरदीप सिंह निज्जर हत्या मामले में कनाडा में गिरफ़्तार तीन भारतीय युवकों के परिवारवाले क्या कह रहे हैं?बृजमोहन अग्रवाल: बीजेपी के वो नेता जिनके समर्थकों ने कभी मोदी के सामने किया था हंगामा बरेलीः संतोष गंगवार का टिकट कटा, बीएसपी का पर्चा ख़ारिज, क्या बच पाएगा बीजेपी का गढ़ -ग्राउंड रिपोर्टगुना: क्या पिछली हार का हिसाब बराबर कर पाएंगे ज्योतिरादित्य सिंधियालोकसभा चुनाव 2024: भारत में रहने वाले वे लोग जो वोट नहीं डाल सकते बिहार: झंझारपुर में इंडिया गठबंधन के लिए अपने उम्मीदवार का आरएसएस कनेक्शन क्यों बना चुनौती - ग्राउंड रिपोर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
KKR vs RCB Playing 11: क्या कोलकाता में RCB खत्म करेगी अपनी हार का सिलसिला? जानें किन 11 के साथ उतर सकती है टीमेंKKR vs RCB Playing 11 20 April: कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 36वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।
Read more »
KKR vs RCB Playing 11: क्या कोलकाता में RCB खत्म करेगी अपनी हार का सिलसिला? जानें किन 11 के साथ उतर सकती है टीमेंKKR vs RCB Playing 11 21 April: कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 36वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।
Read more »
IPL 2024: सुनील नरेन ने फैंस को दिया बड़ा झटका, कहा- अब टीम के लिए दरवाजे बंद...वेस्टइंडीज के सुनील नरेन ने आईपीएल 2024 में अपनी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से सबसे अधिक रन बनाए हैं और सबसे अधिक विकेट भी झटके हैं.
Read more »
IPL 2024: आईपीएल में धोनी के भविष्य को लेकर हसी का बयान, कहा- थाला में अब भी गेंदबाजों की धुनाई करने की क्षमताधोनी की पारी टीम के लिए काफी मददगार साबित हुई है। सबसे खास बात तो यह है कि माही इस सीजन बिना किसी दबाव के खेल रहे हैं।
Read more »
KKR vs PBKS Pitch Report: कोलकाता में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज करेंगे हल्ला बोल? जानें ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्टआईपीएल 2024 के 42वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स KKR की भिड़ंत पंजाब किंग्स PBKS के साथ होगी। यह मैच 26 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम इस समय प्वांइट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है जिसने आठ में से...
Read more »
KKR vs PBKS: रसेल का रिकॉर्ड, कोलकाता के लिए 200+ छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज; बेयरस्टो का 45 गेंद में शतककोलकाता ने आईपीएल में अब तक दो बार 250+ का स्कोर बना लिया है। वह सनराइजर्स हैदराबाद के बाद सबसे ज्यादा बार 250+ का आंकड़ा छूने वाली आईपीएल की टीम है।
Read more »
