KKR vs RCB Playing 11 21 April: कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 36वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।
कोलकाता: हार दर हार से आजिज आ चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बखूबी पता है कि अब किसी चूक की गुंजाइश नहीं है। लिहाजा रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में उसे हर हालत में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। सात मैचों में से छह हार के बाद आरसीबी का पहला आईपीएल खिताब जीतने का सपना टूटता नजर आ रहा है। लगातार पांच हार के बाद आरसीबी अंक तालिका में सबसे नीचे है और प्लेआफ की उम्मीदें बनाये रखने के लिये उसे बाकी सातों मैच जीतने होंगे। ऐसे में केकेआर के खिलाफ आरसीबी मैच जीतने में पूरा जोर लगा देगी। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है।किन 11 पर आरसीबी जताएगी भरोसा?आरसीबी की कमजोर कड़ी उसके गेंदबाज साबित हुए हैं और टीम पूरी तरह से विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी और दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी पर निर्भर रही है। ऐसे में केकेआर की चुनौती उसके लिये काफी कठिन होगी। कप्तान फाफ डु प्लेसी ने कहा था ,‘गेंदबाजी में हमारी तरकश में ज्यादा तीर नहीं है । इससे सारा दबाव बल्लेबाजों पर आन पड़ा है। हम सिर्फ बड़े स्कोर बनाकर ही मैच जीत सकते हैं ।’ IPL 2024: ट्रेविस हेड ने RCB से लिया 'अपमान' का बदलासनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ ही टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर तीन विकेट पर 287 रन बनाया था। इस सत्र में सबसे महंगे 11 करोड़ 50 लाख रूपये में खरीदे गए अलजारी जोसफ ने तीन मैचों में एक ही विकेट लिया और 11 .
89 की इकॉनॉमी रेट से रन दिये। ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल भी फॉर्म के लिये जूझ रहे हैं जिन्होंने मानसिक थकान का हवाला देकर सनराइजर्स के खिलाफ नहीं खेला। उनके कूल्हे की मांसपेशी में खिंचाव के कारण वह कुछ और मैचों में बाहर रह सकते हैं ।केकेआर के खिलाफ आरसीबी की संभावित 11- फाफ डु प्लेसिस , विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, लॉकी फर्ग्युसन, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, आकाश दीप।किस प्लेइंग के साथ उतरेगी केकेआर?कोलकाता नाइटराइडर्स यानी केकेआर को पिछले मैच में आखिरी गेंद पर राजस्थान रॉयल्स ने हराया था। केकेआर ने आरसीबी की तुलना में एक मैच कम खेला है और उसकी नजरें जीत की राह पर लौटने पर लगी होगी। नारायण ने सिर्फ स्पिन गेंदबाजी ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी के जौहर भी दिखाये हैं। उन्होंने रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में पहला टी20 शतक जमाया। उनका स्ट्राइक रेट भी 187 के करीब रहा है। फिल साल्ट ने 151 से अधिक की औसत से रन बनाये हैं। उनके पास रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल जैसे खतरनाक बल्लेबाज भी हैं। केकेआर अभी शानदार फॉर्म में चल रही है। ऐसे में वह शायद ही अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव करें।आरसीबी के खिलाफ केकेआर की संभावित प्लेइंग 11- फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर , आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
Kkr Vs Rcb Predicted Playing 11 Kkr Playing 11 Rcb Playing 11 Ipl 2024 21 April Match Players
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2024, RCB vs SRH Dream11 Prediction: आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में इन खिलाड़ियों को दें फैंटेसी टीम में मौकाRCB vs SRH Dream11 Prediction, Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers hyderabad Playing XI: जनसत्ता.कॉम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच की संभावित ड्रीम इलेवन तैयार की है।
Read more »
RCB vs SRH : बैंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11RCB vs SRH : बैंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Read more »
KKR vs RR Playing 11: संजू के रजवाड़े या कोलकाता के नाइट्स में से कौन मारेगा बाजी? जानें क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग 11KKR vs RR Playing 11 16 April: 16 अप्रैल यानी मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में टेबल टॉपर्स राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच जंग होने वाली है।
Read more »
KKR vs RR, IPL 2024 Live Streaming: कोलकाता वर्सेस राजस्थान का आईपीएल मैच आज, जानें कैसे देखें ऑनलाइन फ्री में मैचIPL 2024 KKR vs RR Live Cricket Score Streaming & Telecast Online Today Match: जानें कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच को लाइव कब और कैसे देखा जा सकता है।
Read more »
KKR vs RCB Playing 11: क्या कोलकाता में RCB खत्म करेगी अपनी हार का सिलसिला? जानें किन 11 के साथ उतर सकती है टीमेंKKR vs RCB Playing 11 20 April: कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 36वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।
Read more »
