T20 World Cup 2024
T20 World Cup 2024 : संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने में अब लगभग एक महीने का समय बचा है, उससे पहले एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि क्रिकेट वेस्टइंडीज को आगामी इवेंट को लेकर 'आतंकवादी धमकी' मिली है.
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वैश्विक क्रिकेट आयोजन पर उत्तरी पाकिस्तान से धमकी मिली है., जिसके कारण क्रिकेट निकाय ने तुरंत कार्रवाई की और कड़े सुरक्षा उपाय किए हैं. बता दें कि वेस्टइंडीज और अमेरिका 2 से 29 जून तक टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव्स ने रविवार को क्रिकबज से कहा,"हम मेजबान देशों और शहरों के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं और वैश्विक परिदृश्य की निरंतर निगरानी और मूल्यांकन कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे आयोजन के लिए किसी भी जोखिम को कम करने के लिए उपयुक्त योजनाएं बनाई जा सके." यह भी पढ़ेंरिपोर्ट के अनुसार प्रो-इस्लामिक स्टेट ने खेल आयोजनों के खिलाफ हिंसा भड़काने वाले अभियान शुरू किए हैं, जिसमें अफगानिस्तान-पाकिस्तान शाखा, आईएसखोरासन के वीडियो संदेश शामिल हैं, जिसमें कई देशों में हमलों पर प्रकाश डाला गया है और समर्थकों से युद्ध के मैदान में शामिल होने का आग्रह किया गया है. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. जून में क्रिकेट का सबसे बड़ा महामुकाबला खेला जाएगा. फैन्स जून महीने का अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ग्रुप बी- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपालListen to the latest songs, only on JioSaavn.comबता दें कि इस बार मेजबान वेस्टइंडीज और यूएसए है. जहां टी-20 वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे. इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 1 जून से 20 जून तक खेला जाएगा. सभी 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 8 में पहुंचेंगी. इसके बाद फिर 8 टीमों को सुपर 8 राउंड में मैच खेलने हैं. सुपर 8 में भी टीमों को 4-4 के साथ दो ग्रुप में रखा जाएगा. सुपर 8 में दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे. इसके बाद फिर सेमीफाइनल मैच जीतने वाली टीम आपस में फाइनल मुकाबला खेलेगी. ICC T20 World Cup 2024IndiaPakistanCricketटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
T20 World Cup 2024 Terror Threat West Indies Pakistan America USA
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Bomb Threat: कौन है इस मेल के पीछे? अब तक मिल चुकीं कई बार धमकियां, जानें कब-कब हुईं ऐसी घटनाएंराजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ा देने की धमकी मिली। जानें पहले कब-कब मिली है स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी।
Read more »
पाकिस्तान क्रिकेट अजीब संकट में, नहीं कर पाया टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान, जानें अब क्या होगाPakistan T20 World Cup Squad: पाकिस्तान क्रिकेट एक अलग तरह के ही संकट में घिर गया है, जिसके चलते वह टीम का ऐलान भी नहीं कर पा रहा है.
Read more »
Rajnath Singh: 'पाकिस्तानी नेता का राहुल की तारीफ करना चिंताजनक', राजनाथ ने कांग्रेस से मांगा स्पष्टीकरणपाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन 2019 में पुलवामा आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का दावा करके सुर्खियों में आए थे।
Read more »
T20 World cup: वेस्टइंडीज को मिली आतंकी हमले की चेतावनी, सीडब्ल्यूआई ने दिया सुरक्षा का आश्वासनजून से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के मुकाबले वेस्टइंडीज के कई स्थानों में खेले जाने हैं। बारबाडोस, गुयाना, एंटीगा और बारबुडा, सेंट विंसेंट, सैंट लुसिया, ग्रेनाडिंस, त्रिनिनादो और टोबागो को इस वैश्विक टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी करनी है।
Read more »
T20 World Cup में आतंकी हमले का खतरा, पाकिस्तान से प्रो इस्लामिक स्टेट ने दी धमकीटी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब 20 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं हैं, ऐसे में सुरक्षा की तमाम तैयारियां हो चुकी है। वेस्टइंडीज और यूएस दोनों देश मिलकर पहली बार क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं
Read more »
T20 World cup: वेस्टइंडीज को मिली आतंकी हमले की धमकी, सीडब्ल्यूआई ने दिया सुरक्षा का आश्वासनजून से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के मुकाबले वेस्टइंडीज के कई स्थानों में खेले जाने हैं। बारबाडोस, गुयाना, एंटीगा और बारबुडा, सेंट विंसेंट, सैंट लुसिया, ग्रेनाडिंस, त्रिनिनादो और टोबागो को इस वैश्विक टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी करनी है।
Read more »
