अहमदाबाद की निष्ठा चौहान ने मिलेट्स (मोटे अनाज) को आधुनिक 'फास्ट फूड' में बदलकर एक सफल बिजनेस खड़ा किया है। 'आरंभ कैफे' की शुरुआत 80 हजार रुपये से हुई, जो आज सालाना 1 करोड़ रुपये की कमाई कर रहा है। निष्ठा का लक्ष्य शहर में स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराना और भारतीय मिलेट्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
नई दिल्ली: यह कहानी अहमदाबाद की निष्ठा चौहान की है। उनके पास बीटेक की डिग्री है। उन्होंने मोटे अनाज ( मिलेट्स ) को आधुनिक 'फास्ट फूड' का रूप देकर एक सफल बिजनेस खड़ा कर दिया है। उनके स्टार्टअप का नाम 'आरंभ कैफे' (Aarambh Cafe) है, जो 2021 में शुरू हुआ था। सिर्फ 80 हजार रुपये की पूंजी से निष्ठा ने इसकी नींव रखी थी। इसका मकसद शहर के लोगों को खाने के हेल्दी विकल्प उपलब्ध कराना था। उन्होंने महसूस किया था कि शहरी खान-पान में मिलेट्स को बिलकुल नजरअंदाज किया जा रहा है। इसकी जगह 'चीज और बटर' वाले
अस्वास्थ्यकर खाने ने ले ली है। छोटी सी पूंजी से शुरू हुआ यह स्टार्टअप आज सालाना एक करोड़ की कमाई कर रहा है। आइए, यहां निष्ठा चौहान की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।\बहुत छोटी थी शुरुआत। निष्ठा चौहान ऐसे परिवार में पली-बढ़ीं जो सार्वजनिक सेवा और विज्ञान से गहराई से जुड़ा रहा है। उनके पिता इसरो के रिटायर साइंटिस्ट हैं। मां बीएसएनएल में रही हैं। निष्ठा ने अहमदाबाद के प्रतिष्ठित एलडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया। अपने करियर की शुरुआत भी इसी शहर की स्पेस और 5जी तकनीक से जुड़ी कंपनियों में एक कुशल इंजीनियर के रूप में की। हालांकि, 2021 में उन्होंने एक साहसिक फैसला लिया। उन्होंने देखा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा मिलेट उत्पादक है। इसके बावजूद शहरी खान-पान में इसे भूलता जा रहा है। इसी कमी को दूर करने के लिए उन्होंने 'आरंभ कैफे' की शुरुआत की। शुरुआती निवेश सिर्फ 70-80 हजार रुपये था। इससे उन्होंने एक छोटी सी जगह में 5 डिशेज के साथ काम शुरू किया।\मिलेट फूड में किया इनोवेशन। अहमदाबाद के लोगों को उबला खाना या सलाद पसंद नहीं है। लिहाजा, निष्ठा ने मिलेट्स को उन्हीं के स्वाद के अनुसार पेश किया। कैफे के मेनू में उन्होंने 'रागी वड़ा पाव', 'मिलेट मोमोज' और 'मिक्स्ड मिलेट हांडवो' जैसे इनोवेशन शामिल किए। उनका उद्देश्य यह साबित करना था कि पौष्टिक भोजन भी उतना ही स्वादिष्ट हो सकता है जितना कि जंक फूड। 6-7 महीने की लंबी रिसर्च के अलावा अपनी बहन और मां के साथ रेसिपी पर काम करने के बाद उन्होंने ऐसा स्वाद तैयार किया, जिसने युवाओं को अपनी ओर खींचा।\सफर नहीं था आसान। हालांकि, निष्ठा का सफर आसान नहीं था। उनके पिता सुरक्षा और स्थिरता के चलते उनके इस फैसले के खिलाफ थे। साथ ही, अहमदाबाद के 'अनलिमिटेड मील' वाले कल्चर में क्वालिटी के दम पर टिकना बड़ी चुनौती थी। लेकिन, 2023 में 'इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स' और लोगों में बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता ने उनके फेवर में काम किया। पहले साल जहां दिन में 15-20 ग्राहक आते थे, वहीं, दूसरे साल यह संख्या दोगुनी हो गई। वित्त वर्ष 2023-24 में उनके कैफे ने 1 करोड़ रुपये का सालाना टर्नओवर हासिल कर अपनी सफलता की कहानी खुद लिखी।\बड़ा है भविष्य का टारगेट। निष्ठा का स्टार्टअप सिर्फ खाने तक सीमित नहीं है। यह एक सस्टेनेबल मॉडल है। यहां प्लास्टिक और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं होता। इससे पिछले 4 सालों में लगभग 47.3 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को रोका गया है। निष्ठा चौहान बच्चों की डाइट सुधारने के लिए 'समर कैंप' और स्कूलों में वर्कशॉप भी आयोजित करती हैं। उनका फ्यूचर का टारगेट भारतीय मिलेट्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है। वह चाहती हैं कि दुनिया भर में भारतीय पारंपरिक अनाज की पहचान 'सुपरफूड' के रूप में स्थापित हो
मिलेट्स स्टार्टअप सफलता की कहानी आहार अहमदाबाद
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बच्चे की फिल्मी जवाब से टीचर हैरानएक बच्चे ने अपनी आंसर शीट में लिखा फिल्मी डायलॉग देखकर टीचर हैरान रह गया और उसे 80 में से 80 नंबर देकर उसकी तारीफ की।
Read more »
Pakistan News: पाकिस्तान को सिंधु नदी में मिला सोने का भंडार, 80 हजार करोड़ रुपये आंकी जा रही कीमतPakistan found gold reserves in Indus River, value is estimated at Rs 80 crore । Pakistan News: पाकिस्तान को सिंधु नदी में मिला सोने का भंडार, 80 करोड़ रुपये आंकी जा रही कीमत ।
Read more »
Alcatel भारत में बनाएगा स्मार्टफोन, ₹80 हजार वाला फोन मिलेगा ₹25 हजार मेंफ्रांसीसी ब्रांड Alcatel भारत में बनाएगा स्मार्टफोन, ₹80 हजार वाला फोन मिलेगा ₹25 हजार में
Read more »
Bandar Abbas Port Blast: ഇറാനിലെ ബന്ദര് അബ്ബാസ് തുറമുഖത്ത് വന് സ്ഫോടനം; 80 പേര്ക്ക് പരിക്ക്ഇറാനിയന് തുറമുഖ നഗരമായ ബന്ദര് അബ്ബാസില് ശനിയാഴ്ച ഉണ്ടായ വന് സ്ഫോടനത്തില് 80 പേര്ക്ക് പരിക്കേറ്റതായി അന്താരാഷ്ട്ര മാധ്യമങ്ങള് റിപ്പോര്ട്ട് ചെയ്യുന്നു.
Read more »
सऊदी अरब का मानवीय कदम: 80 हजार ईरानी हाजियों को शाही मेहमान की तरह रखेगाSaudi Arabia's humanitarian step: 80 thousand Iranian pilgrims will be treated like royal guests, सऊदी अरब का मानवीय कदम: 80 हजार ईरानी हाजियों को शाही मेहमान की तरह रखेगा
Read more »
बलूच विद्रोहियों के हमलों में 80 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों की मौतबलूच विद्रोहियों के हमलों में 80 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों की मौत
Read more »
