IndiaElects अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के लिए 11 अप्रैल 2019 को एक ही साथ मतदान होंगे.
लोकसभा के साथ अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होंगे. निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है. अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के लिए 11 अप्रैल 2019 को एक ही साथ मतदान होंगे. पिछली बार 9 अप्रैल 2014 को विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे.
राज्य में कुल 60 विधानसभा सीट हैं जिनमें से कांग्रेस ने 42 पर जीत दर्ज की थी. भारतीय जनता पार्टी ने 11 सीटें जीती थीं, निर्दलीय ने 2 और पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी. वर्तमान में बीजेपी के पेमा खांडू राज्य के मुख्यमंत्री हैं. बहरहाल, चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को बताया कि आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे. इन राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल अगले कुछ महीनों में पूरा होगा. उन्होंने साफ किया कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के साथ नहीं होंगे. अरोड़ा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को होने वाले मतदान की अधिसूचना 18 मार्च को जारी की जाएगी. चीन, तिब्बत, म्यांमार और भूटान की सीमाओं से सटे अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा की 2 सीटें है, जिनमें से अरुणाचल पश्चिम सीट पर भारतीय जनता पार्टी के किरन रिजिजू का कब्जा है. हिंदुस्तान के पूर्वोत्तर में भारतीय जनता पार्टी का चेहरा माने जाने वाले किरन रिजिजू केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भी हैं. अरुणाचल प्रदेश अरुण+अचल से मिलकर बना है, जिसका अर्थ होता है उगते सूर्य का पर्वत. उल्लेखनीय है कि सामाजिक नजरिये से अरुणाचल प्रदेश एशिया का सबसे विविधता वाला क्षेत्र माना जाता है. अरुणाचल पश्चिम संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा तिब्बती और बर्मा मूल के लोग रहते हैं. यहां की 63 फीसदी आबादी 104 प्रकार की जनजातियों की है, जिनमें गालो, निशि, आदि, खम्ति, मोंपा और अपातनी समेत अन्य जनजातियां आती हैं. इसके अलावा 35 फीसदी आबादी प्रवासियों की है, जिसमें बांग्लादेशी शरणार्थी भी शामिल हैं. यहां पर बंगाल असम और नगालैंड समेत अन्य हिस्सों के लोग भी रहते हैं. यहां करीब 30 फीसदी हिंदू, 13 प्रतिशत बौद्ध और 19 फीसदी ईसाई धर्म के अनुयायी हैं. अरुणाचल पश्चिम संसदीय क्षेत्र में अंग्रेजी, असमिया और हिंदी भाषा का चलन है. साल 1962 से पहले अरुणाचल प्रदेश को नार्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के नाम से जाना जाता था, जो असम का एक हिस्सा था. साल 1965 तक इस राज्य का प्रशासन विदेश मंत्रालय देखता था. इसके बाद साल 1972 में अरुणाचल प्रदेश केंद्र शासित राज्य बना और फिर 20 फरवरी 1987 को भारतीय संघ का 24वां राज्य बन गया. 60 सदस्यीय अरुणाचल विधानसभा की 33 सीटें अरुणाचल पश्चिम संसदीय क्षेत्र में आती हैं. अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर भी इसी संसदीय क्षेत्र में है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
विराट कोहली ने जमाया 40वां शतक, 39वें और 40वें शतक में है गजब की समानताविराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 120 गेंदों पर 116 रन की पारी खेली.
Read more »
राफेल की सीक्रेट फाइलें चोरी हो गईं: मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, जानें 15 अहम बातेंसुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में केंद्र सरकार ने कहा कि राफेल डील (Rafale Deal) से जुड़े कागजात चोरी हो गए हैं और याचिकाकर्ता उनका इस्तेमाल करके आधिकारिक गोपनीयता कानून का उल्लंघन कर रहे हैं. यह बात केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट का जिक्र करने के दौरान कही. केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एजी वेणुगोपाल ने कहा, ये कागजात रक्षा मंत्रालय से पूर्व या वर्तमान कर्मचारी द्वारा चोरी किए गए हैं. ये गोपनीय दस्तावेज हैं और इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. इस पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उनसे पूछा कि सरकार ने इस मामले में अभी तक क्या कार्रवाई की है. इसके बाद केंद्र सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि हम लोग जांच कर रहे हैं कि कागजातों की चोरी कैसे हुई? साथ ही राफेल विमान सौदे से जुड़े केस में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, यदि अब CBI जांच के निर्देश दिए जाते हैं, तो देश को भारी नुकसान होगा... पुनर्विचार याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि शीर्ष अदालत में जब राफेल सौदे के खिलाफ जनहित याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया तो केन्द्र ने महत्वपूर्ण तथ्यों को उससे छुपाया था. प्रशांत भूषण ने जब वरिष्ठ पत्रकार एन राम के एक लेख का हवाला दिया तो अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने इसका विरोध किया और कहा कि यह लेख चोरी किये गये दस्तावेजों पर आधारित हैं और इस मामले की जांच जारी है.
Read more »
राहुल ने कहा, देश में नफरत फैला रहे हैं बीजेपी और मोदीकांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी के लोग और प्रधानमंत्री जी देश में नफरत फैला रहे हैं जिसके खिलाफ गुरु नानक देव जी ने अपना पूरा जीवन लगा दिया.
Read more »
दिल्ली में दो हाई प्रोफाइल लुटेरे गिरफ्तार, दिन में नौकरी और रात में करते थे लूटपाटपंजाबी बाग थाने की पुलिस टीम ने हाई प्रोफाइल दो लुटेरों को गिरफ्तार की है. ये लुटेरे दिन में अच्छी नौकरी करते थे और रात में मौज-मस्ती, काजू, बादाम के साथ शराब पीने के लिए कैब ड्राइवर की पिटाई करके लूटपाट करते थे.
Read more »
गुजरात: एक ही दिन में कांग्रेस को डबल झटका, एक और विधायक सावरिया ने दिया इस्तीफाएक ही दिन में सौराष्ट्र के दो बड़े नेताओं के कांग्रेस छोड़ने से पार्टी में खलबली मची हुई है.
Read more »
VIDEO: गेंद कहीं और टप्पा खाई, बॉल-ट्रैकिंग में कुछ और दिखा, DRS पर उठे सवालभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में एरॉन फिंच का आउट होना, एक नए विवाद को बुलावा दे गया। 93 रन की पारी खेलने वाले एरॉन फिंच को पगबाधा आउट करार दिए जाने के बाद डीआएस तकनीक एक बार फिर से विवाद के घेरे में है।
Read more »
Box Office: अमिताभ बच्चन और तापसी की 'बदला' ने पकड़ी रफ्तार, कमाई में हुआ उछालफिल्म 'बदला' की रिलीज के दो दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाई के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं.
Read more »
