अमित शाह के डिनर और विपक्ष की बैठक से दूर कहां हैं महाराष्ट्र के ये 2 नेता, इनके दिल में क्या चल रहा है ? AbkiBaarKiskiSarkar
दरअसल, एक्ज़िट पोल में एनडीए को बहुमत का आंकड़ा दिखने के बाद विपक्षी खेमे में उत्साह ठंडा पड़ा हुआ है. मंगलवार को दोपहर में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विपक्ष ने बैठक बुलाई है. इस बैठक में शरद पवार, मायावती, ममता बनर्जी, एचडी कुमारस्वामी मौजूद नहीं रहेंगे.
पहले तो शरद पवार ने ग्रीन सिग्नल दिया था पर अचानक बैठक में नही आने का फ़ैसला किया. चंद्रबाबू नायडू, सासाराम येचुरी और गुलाम नबी आजाद बैठक में शामिल होने वाले हैं.दूसरी तरफ़ मोदी-शाह ने एनडीए के दलों के नेताओं को डिनर पर बुलाया है. डिनर में उद्धव ठाकरे को ध्यान में रखते हुए खास तौर से महाराष्ट्र की डिश पुरणपोली बनवाई जा रही है, लेकिन शिवसेना प्रमुख ने आने से मना कर दिया है. शिवसेना की तरफ़ से शिवसेना के महाराष्ट्र के मंत्री सुभाष देसाई शाह की डिनर पार्टी में शामिल होंगे. सवाल ये है, जब शिवसेना के लोकसभा सदन के नेता आनंदराज आडसूल, चंद्रकांत खेरे, मंत्री अनंत गीते, संजय राऊत, अनिल देसाई जैसे बड़े नेताओं के होते हुए सुभाष देसाई को डिनर के लिए क्यों भेजा गया? बीजेपी की सीटें कम होगी तो ऐसे में एनडीए की ज़रूरत होगी। इसलिए शिवसेना केंद्र में कैबिनेट मंत्री के लिए अभी से दबाव बना बनाने में जुटी हैं. इसका कितना असर होगा ये देखना होगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंभाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के मंगलवार को कोलकाता में हुए विशाल रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. हालांकि शाह को किसी तरह की चोट नहीं आई और पुलिस उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गई. अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क उठी जब विद्यासागर कॉलेज के भीतर से टीएमसी के कथित समर्थकों ने शाह के काफिले पर पथराव किया, जिससे दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई. गुस्साए भाजपा (BJP) समर्थकों ने भी उसी तरह प्रतिक्रिया दी और कॉलेज के प्रवेशद्वार के बाहर टीएमसी प्रतिद्वंद्वियों के साथ मारपीट करते नजर आए. बाहर खड़ी कई मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया गया. ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा भी झड़प के दौरान तोड़ दी गई. पुलिसकर्मी पानी भरी बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश करते देखे गए. रोडशो के लिए तैनात किए गए कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के दस्ते ने तुरंत हरकत में आते हुए इन समूहों का पीछा किया.
Read more »
मेहनत से लिखी सफलता की इबारत, चायवाले और चौकीदार के बच्चे बने टॉपरमध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा का 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित 10वीं की मेरिट लिस्ट में पहले पांच स्थानों पर सागर के ही छात्र रहे हैं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं | MP Board Result 2019, Toppers Success Story
Read more »
गाजियाबाद समेत दिल्ली और यूपी के सात स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकीगाजियाबाद समेत दिल्ली और यूपी के सात स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी BombThreat DelhiNCR Ghaziabad Delhi
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: बंगाल में अमित शाह के रोड शो में हिंसा से लेकर EC के सख्त कदम उठाने तक की 11 बड़ी बातेंपश्चिम बंगाल में हिंसा होना नई बात नहीं है बल्कि ये राज्य पहले भी चुनावी हिंसा का शिकार हो चुका है. मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान जो हिंसा हुई, उसके लिए बीजेपी और तृणमूल ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तृणमूल का कहना है कि बीजेपी ने बाहर से भीड़ लाकर हिंसा फैलाई. वहीं बीजेपी इस हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है. शाह के रोड शो में दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी और प्रसिद्ध दार्शनिक ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी गई. जिसके बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया और बीजेपी इस मामले को लेकर चुनाव आयोग के पास गई. जिसके बाद पश्चिम बंगाल में रैली और सभाओं पर चुनाव आयोग (Election Commission) की तरफ से रोक लगा दी गई. चुनाव आयोग की तरफ से जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई कि रोक का फैसला 16 मई की रात 10 बजे से प्रभावी होगा. बंगाल की सभी 9 लोकसभा क्षेत्र में आज रात 10 बजे के बाद से चुनाव प्रचार (Election Campaigning) पर रोक लग जाएगी.
Read more »
NEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMपश्चिम बंगाल में लोकसभा की उन नौ सीटों के लिए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे प्रचार समाप्त हो गया जहां अंतिम चरण में चुनाव होने हैं. देश में यह पहली बार हो रहा है जब तय समय से 20 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म कर दिया गया हो और ऐसा चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक हुआ है. इसके अलावा प. बंगाल के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण हटाने के फैसले पर SC में सुनवाई आज होगी. तो दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद मामले सामने आ रहे जिन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. तो वहीं दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर के 14वें हैबिटैट फिल्म फेस्टिवल संस्करण के सिनेमाई सफर अश्विन कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म नो फादर इन कश्मीर से आज से शुरू होगा. इस फिल्म फेस्टिवल में 19 भारतीय भाषाओं की 42 फीचर फिल्में प्रस्तुत होंगी, जिनमें डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट्स और स्टूडेंट फिल्में शामिल हैं. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
Read more »
यूपी के मुरादाबाद में तेज आंधी से 2 हादसे, 3 की मौत और एक बच्चा घायलमृतकों के परिजन ने बताया ये छजलैट के पास की घटना है. उस समय आंधी तूफान बहुत ज्यादा थी. तभी ये एक्सीडेंट हुआ, पहले बाइक टेंपो से टकराई और फिर ट्रक से टकरा गई.
Read more »
राहुल, अखिलेश और मायावती से मिले नायडू, नतीजे से पहले तीसरे मोर्च की सुगबुगाहट2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही तीसरे मोर्च की सुगबुगाहट तेज हो गई है। केंद्र की अगली सरकार के गठन के मकसद से भाजपा
Read more »
राहुल, अखिलेश और मायावती से मिले नायडू, नतीजे से पहले तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट तेज हो गई है। केंद्र की अगली सरकार के गठन के मकसद से भाजपा
Read more »
चुनाव आयोग की चूक, वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव की जगह किसी और की तस्वीरपटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में ही राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव का भी वोट है. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव का वोट तो है, मगर उनके नाम के आगे फोटो तेजस्वी की नहीं, बल्कि किसी और की है.
Read more »
