मेहनत से लिखी सफलता की इबारत, चायवाले और चौकीदार के बच्चे बने टॉपर

United States News News

मेहनत से लिखी सफलता की इबारत, चायवाले और चौकीदार के बच्चे बने टॉपर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 256 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 106%
  • Publisher: 51%

एमपी बोर्ड /मेहनत से लिखी सफलता की इबारत, चायवाले और चौकीदार के बच्चे बने टॉपर MPBoardResults2019 MPBoard

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा का 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। 10वीं में 61.

32% और 12वीं में 72.37% परीक्षार्थी पास हुए। 10वीं में गगन दीक्षित और आयुष्मान ताम्रकार ने 499 अंकों के साथ टॉप किया है। दूसरे नंबर पर 497 अंकों के साथ दीपेंद्र कुमार अहिरवार हैं। 496 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर 6 छात्र हैं। इसमें 63.69% छात्राएं और 59.15% छात्र हैं। दसवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले प्रदेश के गगन दीक्षित, आयुष्मान ताम्रकर, दीपेन्द्र कुमार, महिमा नामदेव, हर्ष कुमार, खुशबू चौबे, प्रियांशु चौहान, राजकुमार सोनी, साक्षी पटेल को हार्दिक बधाई...May 15, 201912वीं की मेरिट में सिवनी की दृष्टि सनोडिया ने प्रदेश में टॉप किया। वहीं कॉमर्स समूह में भोपाल के विवेक गुप्ता ने टॉप किया है। वहीं अशोकनगर की आर्या जैन ने 500/486 अंक लाकर प्रथम रहीं। 10वीं की मेरिट लिस्ट में पहले पांच स्थानों पर सागर के ही छात्र हैं। कहीं चायवाले तो कहीं चौकीदार के बच्चे ने मेरिट लिस्ट में टॉप पोजीशन हासिल की। बारहवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले प्रदेश की दृष्टि सनोदिया, आर्या जैन, विवेक गुप्ता, प्रिया चौरसिया, श्रीजन श्रीवास्तव और प्रतिभा शर्मा को हार्दिक बधाई..May 15, 2019एमपी बोर्ड के 12वीं में सिवनी की दृष्टि सनोडिया ने टॉप किया। दृष्टि के पिता शिवशंकर सनोडिया टीचर हैं। उन्होंने कहा,"मुझे पहले से ही ये यकीन था कि बेटी सूबे में टॉप करेगी। अपनी सफलता से खुश दृष्टि कहती हैं,"मैं हर रोज 6-7 घंटे की पढ़ाई करती थी, मेरे डाउट्स टीचर दूर करते थे। मैंने पढ़ाई के लिए कोई कोचिंग नहीं की थी। मध्य प्रदेश में टॉप करने की उम्मीद थी, बल्कि मैं सोच रही थी कि इससे भी ज्यादा नंबर आते हैं।"बगैर कोचिंग के ही ये मुकाम हासिल करने वाली दृष्टि का सपना आईएएस अफसर बनना है। पेपर देने से ठीक पहले मैं पापा के साथ पढ़ती थी। जिसके बाद मेरा पेपर बहुत अच्छा जाता था।"गोरझामर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र गगन दीक्षित 10वीं की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। उसे 500 में से 499 अंक प्राप्त किए। गगन के पिता राजेश दीक्षित खेती किसानी करते हैं। गगन ने बताया कि वे हर दिन रात 10 बजे तक ही पढ़ते थे और सबुह पांच बजे से फिर पढ़ाई करते थे। रोजाना छह घंटे पढ़ाई करना उन्होंने अपने डेली रुटीन में शामिल कर लिया था। उनकी कोशिश हमेशा स्ट्रेस फ्री स्टडी की रही। गगन ने सोशल मीडिया का यूज बिलकुल नहीं करते। गगन कलेक्टर बनना चाहते हैं। आगर मालवा जिले में चाय की गुमटी चलाने वाले दुर्गा प्रसाद सोनी के बेटे राजकुमार सोनी ने 10वीं बोर्ड में प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की है। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल सुसनेर में पढ़ने वाले छात्र राजकुमार ने कुल 500 में से 496 अंक लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।अपनी इस उपलब्धि के लिए राजकुमार ने अपने माता-पिता और गुरुजन को श्रेय दिया है। चाय की छोटी सी गुमटी से अपने परिवार चलाने वाले राजकुमार के पिता दुर्गा प्रसाद और उसकी मां ने उसकी इस उपलब्धि को उसकी कठिन परिश्रम का फल बताते हैं। पिता दुर्गा प्रसाद चाहते हैं कि बेटा अब बड़ा अफसर बनकर नाम रोशन करे। कॉमर्स ग्रुप में भोपाल के विवेक गुप्ता ने टॉप किया। वो शासकीय सुभाष हायर सेकेंड्री स्कूल के छात्र हैं. उन्हें 500/486 अंक मिले। वो अपनी सफलता का श्रेय अपने टीचर्स को दे रहे हैं। विवेक ने बताया,"उसे पता था कि आखिरी महीने में पढ़ाई पर पूरा जोर लगाना पड़ेगा, इसलिए दोस्तों से मिलना जुलना बंद कर दिया था।"विवेक गुप्ता ने आखिर के तीन महीने के लिए अपने सोशल एकाउंट बंद कर दिए थे। ताकि पढ़ाई में पूरा फोकस बना रहे। विवेक का लक्ष्य सीए बनना है। उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सागर के आयुष्मान किराने की दुकान में काम करता था, जिससे फीस भर सके 10वीं में टॉप करने वाले आय़ुष्मान ताम्रकार के लिए ये कामयाबी किसी सपने से कम नहीं है। आयुष्मान को पढ़ाई के लिए वक्त निकालना पड़ता था। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार पिता की गैर मौजूदगी में उसे चौकीदारी करने जाना पड़ता था। आयुष्मान इस दौरान किराने की दुकान में काम करके अपनी फीस का इंतजाम करता था। मां की इच्छा बेटा आयुष्मान इंजीनियर बने। मां ने बताया कि, पति वॉचमैन हैं। ऐसे में जरुरत पड़ने पर आयुष्मान उनके साथ चौकीदार करने जाता था। दिन में पढ़ने का वक्त नहीं मिलता तो रात में जागकर बहन के साथ पढ़ाई करता। अब उसे इंजीनियर बनते हुए देखना चाहती हूं। 10वीं की मेरिट में दूसरे स्थान पर भी सागर के दीपेंद्र अहरिवार रहे हैं। वो भी सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के छात्र हैं। दीपेंद्र ने परीक्षा में 500 में से कुल 497 अंक मिले हैं। दीपेंद्र ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता और स्कूल के टीचर्स को दिया है। आगे इंजीनियर बनना उनका सपना है। दीपेंद्र के मुताबिक मैं रोज 6-7 घंटे पढ़ाई करता था। किसी विषय में अटकने पर टीचर्स से मदद लेता था।सागर की ही महिमा ने भी मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। उसने 99.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। महिमा की सफलता का राज आखिरी महीने में हर रोज 10-12 घंटे की पढ़ाई थी। उन्होंने कहा कि आखिरी एक महीने में मैंने हर विषय के लिए 6 दिन बांट लिए थे। इस दौरान मैं रोज 10-12 घंटे पढ़ती थी। इस दौरान बहनों और स्कूल के टीचर्स का काफी सहयोग मिला। मेरा लक्ष्य अब आईएएस बनना है।हरदा जिले में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली चेतना की मां नहीं पढ़ पायी थीं इसलिए बेटी को पढ़ाया। चेतना हरदा के सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा हैं। वो दसवीं में भी ज़िले में टॉप कर चुकी हैं। अपनी स्टूडेंट की कामयाबी पर पूरा स्कूल खुश है। चेतना राजपूत गोदागांव की रहने वाली हैं। उनके पिता एक छोटे से किसान हैं। गांव में हायर सेकेंड्री स्कूल तक नहीं है। इसलिए घर से दूर हरदा में किराए के एक कमरे में रहकर उन्होंने पढ़ाई की और बायलॉजी ग्रुप में चौथे नंबर पर रहीं। चेतना को 473 अंक मिले। चेतना आर्मी में डॉक्टर बनकर सैनिको का इलाज करना चाहती हैं. बेटी की इस सफलता पर पूरा परिवार झूम उठा। वो कहती हैं सच्चे मन से की गयी मेहनत कभी बर्बाद नहीं जाती। वो कहती हैं मेहनत मैंने की और उसमें पेरेंट्स और टीचर्स सबने मदद की।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

देशतक: PM नरेंद्र मोदी को 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका की चुनौती Delhi girl, Priyanka Gandhi challenges PM Modi! - Desh Tak AajTakदेशतक: PM नरेंद्र मोदी को 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका की चुनौती Delhi girl, Priyanka Gandhi challenges PM Modi! - Desh Tak AajTakलोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ रोड़ शो करने के लिए लिए दिल्ली पहुंची. दिल्ली में चुनाव से पहले जनता का पक्ष कांग्रेस की ओर करने के लिए प्रियंका गांधी ने यह रोड़ शो किया है.प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हुई और उनहोनें प्रियंका पर फूलों से वर्षो भी की. प्रियंका गांधी ने रोड़ शो के दौरान प्रधाननमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए खुदको दिल्ली की बेटी बताया. प्रियंका गांधी ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा की, आप सब अपने हक के लिए लड़िए.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

Analysis: क्यों खत्म हो रहा है पूर्वांचल से नेता-माफिया गठजोड़?– News18 हिंदीAnalysis: क्यों खत्म हो रहा है पूर्वांचल से नेता-माफिया गठजोड़?– News18 हिंदीपूर्वांचल ने देश की राजनीति में एक से एक बड़े नेता दिए हैं. कांग्रेस के दौर में कमलापति त्रिपाठी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर तक, लेकिन इस इलाके की पहचान इन बड़े नेताओं की बजाय यहां के माफिया से होती रही है. 80 के दशक के बाद पूर्वांचल की राजनीतिक पहचान बदलने लगी. गोरखपुर में हरिशंकर तिवारी की राजनीतिक एंट्री से शुरू हुआ राजनीतिक अपराधिक गठजोड़ 2000 आते-आते धीर-धीरे पूरे इलाके को अपने आगोश में ले लिया. एक दौर ऐसा भी आया जब पूर्वांचल की राजनीतिक पहचान माफिया से होने लगी.
Read more »

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रारजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रारजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रार JNU Chandrashekhar PatnaHighCourt जेएनयू चंद्रशेखर पटनाहाईकोर्ट
Read more »

खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakखबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

6th Phase Election: छठे चरण में क्या BJP मार पाएगी 'छक्का'? 2014 में 59 में से जीती थी 45 सीटें6th Phase Election: छठे चरण में क्या BJP मार पाएगी 'छक्का'? 2014 में 59 में से जीती थी 45 सीटेंLok Sabha Election 6th Phase: छह राज्यों और दिल्ली की 59 लोकसभा सीटों पर छठे चरण का मतदान जारी है. इस चरण के साथ ही केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन (Harshvardhan), राधामोहन सिंह और मेनका गांधी (Maneka Gandhi), सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला हो जाएगा. छठे दौर के इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होना है. इस चरण में कुल 10.17 करोड़ मतदाता मतदान के योग्य हैं जो 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. लोकसभा चुनाव के इस चरण को भाजपा के लिये कड़ी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि 2014 के चुनाव में भाजपा (BJP) ने इनमें से 45 सीटें जीतीं थीं जबकि तृणमूल कांग्रेस को आठ, कांग्रेस को दो और समाजवादी पार्टी और लोजपा को एक-एक सीट पर जीत मिली थी.
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

दलित की बारात रोकने के लिए ऊंची जाति के लोगों ने किया रोड जाम, सड़क पर करने लगे भजन और यज्ञदलित की बारात रोकने के लिए ऊंची जाति के लोगों ने किया रोड जाम, सड़क पर करने लगे भजन और यज्ञवहीं एक अन्य घटना के मुताबिक गुजरात के साबरकांठा जिले के एक गांव में एक दलित दूल्हे की बारात को रविवार को उस वक्त पुलिस सुरक्षा मुहैया करानी पड़ी, जब ठाकोर समुदाय के सदस्यों ने उसके एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने पर आपत्ति जताई. हालांकि, पुलिस ने कहा कि बारात शांतिपूर्ण तरीके से गुजर गई. ग्रामीण भीखाभाई वानिया ने कहा कि अनिल राठौड़ के परिवार ने उस वक्त पुलिस सुरक्षा की मांग की, जब सितवडा गांव के ठाकोर समुदाय के सदस्यों ने शनिवार को बारात के गांव से गुजरने और दूल्हे के मंदिर में पूजा करने की योजना पर आपत्ति जताई.
Read more »

पांच साल की बच्ची से रेप के बाद पत्थर मारकर निर्ममता से की हत्यापांच साल की बच्ची से रेप के बाद पत्थर मारकर निर्ममता से की हत्यासेक्टर-14 पंचकूला स्थित लिटल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल के साथ जंगल एरिया में हुआ रेप आसपास के लोगों ने शव देखा और पुलिस को दी जानकारी आरोपी लखपत मृतक बच्ची के साथ करता था काम, गिरफतार | Five year old raped and brutually murdered by father\'s colleague in Panchkula.
Read more »

23 मई को नतीजा : मायावती के प्रधानमंत्री बनने की कितनी संभवानाएं?23 मई को नतीजा : मायावती के प्रधानमंत्री बनने की कितनी संभवानाएं?बीएसपी सुप्रीमो मायावती साफ कह चुकी हैं कि अगर उनको प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला तो वह उत्तर प्रदेश की अंबेडकरनगर सीट से चुनाव लड़ेंगी. हालांकि इस पद की एक और दावेदार बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी मायावती की इस महात्वाकांक्षा से ज्यादा खुश नहीं हो सकती.हैं  खबर यह भी है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) , बीएसपी सुप्रीमो मायावती (Mayawati) और एसपी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) वोटिंग खत्म होने से पहले दिल्ली में होने वाली मीटिंग को टाल सकते हैं. इस मीटिंग का नेतृत्व कांग्रेस (Congress) द्वारा किया जाना है. सूत्रों का कहना है, ‘आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू बीते हफ्ते बंगाल गए थे और उन्होंने ममता बनर्जी से मुलाकात की थी. लेकिन जब उन्होंने मीटिंग के बारे में बात की तो ममता ने उनसे कहा, ‘जब तक 23 मई को नतीजे नहीं आ जाते तब तक मीटिंग की कोई जरूरत नहीं है. मायावती की तरफ से भी नकारात्मक जवाब ही मिला.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:19:39