अपने ही कुलपति के खिलाफ पहला केस लड़ने वाले रविशंकर प्रसाद का ऐसा है राजनीतिक जीवन- know the Political career of Ravi Shankar Prasad nodbk– News18 Hindi

United States News News

अपने ही कुलपति के खिलाफ पहला केस लड़ने वाले रविशंकर प्रसाद का ऐसा है राजनीतिक जीवन- know the Political career of Ravi Shankar Prasad nodbk– News18 Hindi
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

रविशंकर प्रसाद ने साल 1971 में पटना के सेंट जेवियर्स स्कूल से प्रथम श्रेणी से मैट्रीक की परीक्षा पास की थी.

रविशंकर प्रसाद ने साल 1971 में पटना के सेंट जेवियर्स स्कूल से प्रथम श्रेणी से मैट्रीक की परीक्षा पास की थी. साल 1972 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और कुछ ही दिनों में सक्रीय कार्यकर्ता भी बन गए.

भाजपा ने पटना साहिब लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया है. अब राज्यसभा सांसद और मोदी सरकार में कानून एवं आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद इस सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे. पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे रविशंकर प्रसाद का राजनीतिक सफर कब शुरू हुआ और वे कब-कब किस पद पर आसीन रहे. आइए पढ़ते हैं पटना से नीलकमल की इस खास रिपोर्ट में.रविशंकर प्रसाद का जन्म 30 अगस्त 1954 को हुआ था. वे मोदी सरकार में दूसरी बार कानून मंत्री बने हैं. मोदी सरकार के पहले भी वो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कोयला, सूचना एवं जनसंपर्क के साथ-साथ कानून मंत्रालय की जिम्मेवारी संभाल चुके थे. दरअसल, केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही शुरू हो चुका था.बात यदि रविशंकर प्रसाद के छात्र जीवन की करें तो उन्होंने 1971 में पटना के सेंट जेवियर्स स्कूल से प्रथम श्रेणी से मैट्रीक की परीक्षा पास की थी. इसके बाद इसी साल वे पटना विश्वविद्यालय में नामांकन लेकर पढ़ाई शुरू कर दिए. साल 1972 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और कुछ ही दिनों में सक्रीय कार्यकर्ता भी बन गए. साल 1974 में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में उन्हें संयुक्त सचिव चुना गया था. तब पटना विवि छात्र संघ के चुनाव में लालू प्रसाद अध्यक्ष और सुशील कुमार मोदी सचिव चुने गये थे. रविशंकर ने राजनीतिक शास्त्र में स्नातक करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन किया.साल 1975 से 1977 तक उन्होने विधि की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने पहला मुकदमा पटना विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ ही लड़ा था, क्योंकि कुलपति एक साथ दो पद पर आसीन थे और दोनों जगह से वेतन उठाते थे. ऐसे में रविशंकर प्रसाद के केस लड़ने से कुलपति को दूसरे पद से हटना पड़ा था.जेपी आंदेलन के वक्त रविशंकर प्रसाद सक्रीय रूप से जेपी के कहने पर काम करते थे. आपातकाल के दौरान जब सभी अखबारों में कुछ भी लिखने की पाबंदी थी तब रविशंकर प्रसाद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लोकवाणी अखबार निकाला और भूमिगत प्रेस के जरिए आपातकाल के विरूद्ध काफी बातें लिखीं. जेपी की गिरफ्तारी के बाद रविशंकर प्रसाद ने काफी उग्र होकर लेखन किया. फिलहाल, वे नरेन्द्र मोदी सरकार में कैबीनेट के टॉप टेन में स्थान रखने वाले केन्द्रीय मंत्री के रूप में पहचान रखते हैं.रविशंकर प्रसाद साल 1981 में भाजपा के सक्रीय कार्यकर्ता के रूप में उभर कर सामने आए. इसी साल उनकी शादी वरीय अधिवक्ता की पुत्री माया शंकर से हुई थी.लेकिन मुख्यधारा की राजनीति में वे1990 के बाद आए. रविशंकर प्रसाद साल 1990 से 1994 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं. साथ ही वे बिहार भाजपा अधिवक्ता मंच के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं. वे बिहार भाजपा चुनाव समिति के अध्यक्ष पर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. साथ ही रविशंकर प्रसाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता भी रह चुके हैं.बता दें कि रविशंकर प्रसाद बाजपेयी सरकार में पहली बार मंत्री बने थे. तब उन्होंने कोयला, सूचना जनसंपर्क और कानून मंत्री पद की जिम्मेवाली संभाली थी. इसके अलावा वे राज्यसभा के उपनेता भी रहे हैं. रविशंकर प्रसाद अयोध्या में रामलला के वकील भी हैं. उन्हें 16वीं लोकसभा चुनाव अभियान समिति का मीडिया संयोजक बनाया गया था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

केजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारकेजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): आप औप कांग्रेस के बीच गठबंधन को रुपरेखा देने के लिए कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और महासचिव गुलाम नबी आजाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के संपर्क में हैं।
Read more »

परिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, मुश्किल में भाजपा- Amarujalaपरिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, मुश्किल में भाजपा- Amarujalaकांग्रेस में इस बात को लेकर आशंका है कि भाजपा राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करवा सकती है। वहीं भाजपा खेमे में यह चर्चा
Read more »

राजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजनीति में युवाओं को आगे आने की अपील सभी राजनीतिक दल करते हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को टिकट में भागीदारी देने की बात करती हैं लेकिन जब टिकट बंटवारे का वक्त आता है तो नेताओं को अपने ही घर में ही युवा भी दिखते हैं और अपने घर में हीं महिलाएं भी दिखती हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियों का राजस्थान की राजनीति में यहीं हाल रहा है.
Read more »

पंजाब: छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कियापंजाब: छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कियापटियाला: छह छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया PunjabUniversity RajeevGandhiNationalUniversityofLaw Patiala StudentProtest पंजाबयूनिवर्सिटी राजीवगांधीनेशनलयूनिवर्सिटीऑफलॉ पटियाला छात्रप्रदर्शन
Read more »

मोदी के गढ़ काशी में प्रियंका, पुलवामा के शोक में रद्द किया होली मिलन समारोहमोदी के गढ़ काशी में प्रियंका, पुलवामा के शोक में रद्द किया होली मिलन समारोहआज पहली बार मोदी के गढ़ वाराणसी जाएंगी प्रियंका गांधी, जानिए पूरा कार्यक्रम-
Read more »

LIVE: काशी में प्रियंका के कार्यक्रम में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीटLIVE: काशी में प्रियंका के कार्यक्रम में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीटकाशी: प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के दौरान आपस में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता पढ़ें लाइव अप्डेट्स-
Read more »

बदरुद्दीन अजमल: इत्र के कारोबार और लोगों के प्यार ने बुलंदियों पर पहुंचायाबदरुद्दीन अजमल: इत्र के कारोबार और लोगों के प्यार ने बुलंदियों पर पहुंचायाइंट्रो- इत्र का व्यापार बदरुद्दीन अजमल का खानदानी पेशा है और इसमें उनका पूरा परिवार लगा हुआ है. बदरुद्दीन अजमल की गिनती असम के बड़े नेताओं में होती है. वह AIUDF के संस्थापक हैं और इसी पार्टी से लोकसभा सांसद हैं.
Read more »

मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत के साथ रिश्ते बेहतर हुए: ट्रम्प प्रशासनमोदी के सत्ता में आने के बाद भारत के साथ रिश्ते बेहतर हुए: ट्रम्प प्रशासनIndia-US relationship flourished under PM Modi says official in Trump administration | अमेरिका ने कहा- दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता रिश्तों को आगे ले जाने में मददगार रही जून 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था
Read more »

दिल्ली में जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में थादिल्ली में जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में थाJaish-e-Mohammad Terrorist Sajjad Khan Arrest आतंकी सज्जाद खान जम्मू कश्मीर का ही रहने वाला है. उसे पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हमले की साजिश की पूरी जानकारी थी. सज्जाद लगातार पुलावामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर के संपर्क में था. जो हाल ही में एक एनकाउंटर के दौरान मारा गया.
Read more »

राहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद BJP में हो सकते हैं शामिल? कांग्रेस ने किया खंडन-Navbharat Timesराहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद BJP में हो सकते हैं शामिल? कांग्रेस ने किया खंडन-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नजदीकी माने जाने वाले जितिन प्रसाद पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार भी थे लेकिन उनकी जगह अभिनेता से नेता बने राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया था।
Read more »

गुजरात में बच्ची के अपहरण के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या- Amarujalaगुजरात में बच्ची के अपहरण के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या- Amarujalaगुजरात के वडोदरा के पास एक गांव में बच्ची के अपहरण के शक में भीड़ ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:36:37