राहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद BJP में हो सकते हैं शामिल? कांग्रेस ने किया खंडन-Navbharat Times

United States News News

राहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद BJP में हो सकते हैं शामिल? कांग्रेस ने किया खंडन-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 51%

जितिन प्रसाद के BJP में जाने की अटकलों के बीच ट्वीट ये आया ट्विस्ट via NavbharatTimes

लखनऊ यूपी में कांग्रेस के बड़े नेता जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने की अटकलें शुक्रवार से सुबह से ही तेज हैं। कहा जा रहा है कि वह शाम तक बीजेपी का दामन थाम सकते हैं, लेकिन इस बीच पूरी कहानी में उनके एक ट्वीट से ट्विस्ट भी आ गया है। दोपहर करीब 12 बजे ही जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर अमित शाह और बीजेपी की बेरोजगारी के मुद्दे पर निंदा की थी। ऐसे में सवाल यह है कि यदि वह बीजेपी में आने वाले हैं तो फिर पार्टी की आलोचना क्यों? कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी उनके पार्टी छोड़ने की अफवाहों को गलत करार दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस बार जितिन प्रसाद पर धौरहरा की जगह लखनऊ से लड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि उनके ट्वीट से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस ने शायद उन्हें आखिरी वक्त में मना लिया है। जितिन प्रसाद ने इसमें बीजेपी और अमित शाह को देश में बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार करार देते हुए कहा, 'अमित शाह जी, बीजेपी के कारण रोजगार की जो भयावह समस्या देश में व्याप्त है वह उत्तर प्रदेश में और भी गहरी है| कांग्रेस इसको दूर करने हेतु संघर्षरत है, हम यह संघर्ष और तेज करेंगे| आपके स्वास्थ्य सेवा संदर्भित विचारों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है|' सूत्रों की मानें तो उनकी नाराजगी के पीछे दूसरा कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बताए जा रहे हैं। कांग्रेस से दो बार सांसद रहे जितिन प्रसाद पार्टी के नेतृत्व से भी खुश नहीं हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में कार्यसमिति का सदस्य होने के बाद भी पार्टी उन्हें फैसले लेने में शामिल नहीं कर रही है। यूपी की सीतापुर और लखीमपुर संसदीय सीट को लेकर उन्होंने पार्टी के बीच अपनी राय रखी थी लेकिन पार्टी आलाकमान ने उनकी किसी बात का मान नहीं रखा। जितिन प्रसाद अगर कांग्रेस छोड़ते हैं, तो गांधी परिवार से उनकी नजदीकी के कारण पार्टी के लिए यह बड़ा झटका होगा। उनके पिता जितेंद्र प्रसाद तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी और नरसिम्हा राह के सलाहकार रह चुके हैं। जितिन प्रसाद को सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह कांग्रेस से जुड़े परिवारों की विरासत संभालने वाले युवा नेताओं में माना जाता रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नजदीकी माने जाने वाले जितिन प्रसाद यूपी अध्यक्ष पद के दावेदार भी थे, लेकिन उनकी जगह अभिनेता से नेता बने राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया था। कहा जा रहा है कि पार्टी ने सीतापुर और लखीमपुर से दो मुस्लिम नेताओं को टिकट दिया है जिससे जितिन प्रसाद पार्टी से नाराज हैं। सूत्रों की मानें तो बीजेपी और जितिन प्रसाद के बीच गुपचुप बात जारी थी। यही कारण है कि बीजेपी ने हरदोई, सीतापुर और मिश्रिख लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए लेकिन इससे लगी हुई सीट धौरहरा सीट से किसी को टिकट नहीं दिया। कहा जा रहा है कि शाम को बीजेपी में शामिल होने के बाद जितिन प्रसाद को बीजेपी धौरहरा से अपना उम्मीदवार बना सकती है।.

लखनऊ यूपी में कांग्रेस के बड़े नेता जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने की अटकलें शुक्रवार से सुबह से ही तेज हैं। कहा जा रहा है कि वह शाम तक बीजेपी का दामन थाम सकते हैं, लेकिन इस बीच पूरी कहानी में उनके एक ट्वीट से ट्विस्ट भी आ गया है। दोपहर करीब 12 बजे ही जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर अमित शाह और बीजेपी की बेरोजगारी के मुद्दे पर निंदा की थी। ऐसे में सवाल यह है कि यदि वह बीजेपी में आने वाले हैं तो फिर पार्टी की आलोचना क्यों? कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी उनके पार्टी छोड़ने की अफवाहों को गलत करार दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस बार जितिन प्रसाद पर धौरहरा की जगह लखनऊ से लड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि उनके ट्वीट से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस ने शायद उन्हें आखिरी वक्त में मना लिया है। जितिन प्रसाद ने इसमें बीजेपी और अमित शाह को देश में बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार करार देते हुए कहा, 'अमित शाह जी, बीजेपी के कारण रोजगार की जो भयावह समस्या देश में व्याप्त है वह उत्तर प्रदेश में और भी गहरी है| कांग्रेस इसको दूर करने हेतु संघर्षरत है, हम यह संघर्ष और तेज करेंगे| आपके स्वास्थ्य सेवा संदर्भित विचारों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है|' सूत्रों की मानें तो उनकी नाराजगी के पीछे दूसरा कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बताए जा रहे हैं। कांग्रेस से दो बार सांसद रहे जितिन प्रसाद पार्टी के नेतृत्व से भी खुश नहीं हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में कार्यसमिति का सदस्य होने के बाद भी पार्टी उन्हें फैसले लेने में शामिल नहीं कर रही है। यूपी की सीतापुर और लखीमपुर संसदीय सीट को लेकर उन्होंने पार्टी के बीच अपनी राय रखी थी लेकिन पार्टी आलाकमान ने उनकी किसी बात का मान नहीं रखा। जितिन प्रसाद अगर कांग्रेस छोड़ते हैं, तो गांधी परिवार से उनकी नजदीकी के कारण पार्टी के लिए यह बड़ा झटका होगा। उनके पिता जितेंद्र प्रसाद तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी और नरसिम्हा राह के सलाहकार रह चुके हैं। जितिन प्रसाद को सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह कांग्रेस से जुड़े परिवारों की विरासत संभालने वाले युवा नेताओं में माना जाता रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नजदीकी माने जाने वाले जितिन प्रसाद यूपी अध्यक्ष पद के दावेदार भी थे, लेकिन उनकी जगह अभिनेता से नेता बने राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया था। कहा जा रहा है कि पार्टी ने सीतापुर और लखीमपुर से दो मुस्लिम नेताओं को टिकट दिया है जिससे जितिन प्रसाद पार्टी से नाराज हैं। सूत्रों की मानें तो बीजेपी और जितिन प्रसाद के बीच गुपचुप बात जारी थी। यही कारण है कि बीजेपी ने हरदोई, सीतापुर और मिश्रिख लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए लेकिन इससे लगी हुई सीट धौरहरा सीट से किसी को टिकट नहीं दिया। कहा जा रहा है कि शाम को बीजेपी में शामिल होने के बाद जितिन प्रसाद को बीजेपी धौरहरा से अपना उम्मीदवार बना सकती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

केजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारकेजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): आप औप कांग्रेस के बीच गठबंधन को रुपरेखा देने के लिए कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और महासचिव गुलाम नबी आजाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के संपर्क में हैं।
Read more »

परिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, मुश्किल में भाजपा- Amarujalaपरिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, मुश्किल में भाजपा- Amarujalaकांग्रेस में इस बात को लेकर आशंका है कि भाजपा राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करवा सकती है। वहीं भाजपा खेमे में यह चर्चा
Read more »

राजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजनीति में युवाओं को आगे आने की अपील सभी राजनीतिक दल करते हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को टिकट में भागीदारी देने की बात करती हैं लेकिन जब टिकट बंटवारे का वक्त आता है तो नेताओं को अपने ही घर में ही युवा भी दिखते हैं और अपने घर में हीं महिलाएं भी दिखती हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियों का राजस्थान की राजनीति में यहीं हाल रहा है.
Read more »

मोदी के गढ़ काशी में प्रियंका, पुलवामा के शोक में रद्द किया होली मिलन समारोहमोदी के गढ़ काशी में प्रियंका, पुलवामा के शोक में रद्द किया होली मिलन समारोहआज पहली बार मोदी के गढ़ वाराणसी जाएंगी प्रियंका गांधी, जानिए पूरा कार्यक्रम-
Read more »

दिल्ली में जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में थादिल्ली में जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में थाJaish-e-Mohammad Terrorist Sajjad Khan Arrest आतंकी सज्जाद खान जम्मू कश्मीर का ही रहने वाला है. उसे पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हमले की साजिश की पूरी जानकारी थी. सज्जाद लगातार पुलावामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर के संपर्क में था. जो हाल ही में एक एनकाउंटर के दौरान मारा गया.
Read more »

LIVE: कांग्रेस को यूपी में बड़ा झटका, BJP का दामन थाम सकते हैं जितिन प्रसादLIVE: कांग्रेस को यूपी में बड़ा झटका, BJP का दामन थाम सकते हैं जितिन प्रसादकांग्रेस नेता JitinPrasada भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं IndiaElects पढ़ें लाइव अप्डेट्स-
Read more »

कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हो सकते हैं जितिन प्रसादकांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हो सकते हैं जितिन प्रसादलोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो चुका है. ऐसे समय में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद नाराज चल रहे हैं. माना जा रहा है कि जितिन प्रसाद कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.
Read more »

LIVE: कांग्रेस को UP में बड़ा झटका, BJP का दामन थाम सकते हैं जितिन प्रसादLIVE: कांग्रेस को UP में बड़ा झटका, BJP का दामन थाम सकते हैं जितिन प्रसादकांग्रेस नेता JitinPrasada भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं IndiaElects पढ़ें लाइव अप्डेट्स-
Read more »

राहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद BJP में हो सकते हैं शामिल-Navbharat Timesराहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद BJP में हो सकते हैं शामिल-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नजदीकी माने जाने वाले जितिन प्रसाद पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार भी थे लेकिन उनकी जगह अभिनेता से नेता बने राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया था।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:57:26