एडीए ग्रेटर आगरा के पहले चरण में नर्मदापुरम, गंगापुरम और महानदीपुरम टाउनशिप लॉन्च करेगा। रायपुर व रहनकलां में 449.65 हेक्टेयर भूमि पर 10 टाउनशिप विकसित की जा रही हैं।
जागरण संवाददाता, आगरा। एडीए द्वारा रायपुर व रहनकलां में विकसित किए जा रहे ग्रेटर आगरा के पहले चरण में नर्मदापुरम, गंगापुरम और महानदीपुरम को लांच किया जाएगा। एडीए तीन चरणों में यहां विकसित की जा रही 10 टाउनशिप के भूखंडाें को लांच करेगा। इसकी शुरुआत आवासीय भूखंडों से होगी। यहां पांच टाउनशिप में आंतरिक विकास के लिए टेंडर कर चुका है। टाउनशिप की लांचिंग को एडीए द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समय मिलने का इंतजार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ही पिछले वर्ष अगस्त में अटलपुरम को लांच किया था। तीन चरणों में विकसित की जाएगी टाउनशिप और 45 मीटर रोड एडीए की रायपुर व रहनकलां में 449.
65 हेक्टेयर भूमि में ग्रेटर आगरा को विकसित करने की योजना है। इसमें देश की नदियों के नाम पर 10 टाउनशिप विकसित की जाएंगी, जिनमें सिंधुपुरम, गोमतीपुरम, गंगापुरम, यमुनापुरम, बेतवापुरम, महानदीपुरम, नर्मदापुरम, गोदावरीपुरम, कृष्णापुरम और कावेरीपुरम हैं। यमुनापुरम पूरी तरह व्यावसायिक है, जबकि कावेरीपुरम में व्यावसायिक व सार्वजनिक उपयोग के लिए भूखंड निर्धारित हैं। रायपुर व रहनकलां में ग्रेटर आगरा विकसित कर रहा है एडीए एडीए नर्मदापुरम, गंगापुरम, महानदीपुरम, सिंधुपुरम व यमुनापुरम के आंतरिक विकास काे टेंडर कर चुका है। इनमें से दो टाउनशिप में काम के लिए टेंडर अवार्ड भी किया जा चुका है। टाउनशिप में 164 भूखंड मिश्रित भू-उपयोग के रखे गए हैं। एडीए टाउनशिप के पहले चरण के लिए उप्र रियल एस्टेट रेग्यूलेटरी अथारिटी में पंजीकरण करा चुका है। पहले चरण में लांच होने वाली नर्मदापुरम, गंगापुरम और महानदीपुरम में 2031 आवासीय भूखंड हैं। यह भी पढ़ें- अटलपुरम फेज-3 में जमीन लेने का एक और मौका, एडीए ने आवासीय भूखंडों का रजिस्ट्रेशन किया शुरू यह भी पढ़ें- छोटे तो बिक गए लेकिन... अटलपुरम में सुपर एचआईजी भूखंडों को नहीं मिल रहे खरीदार टाउनशिप, क्षेत्रफल , आवासीय भूखंड नर्मदापुरम, 45.18, 763 गंगापुरम, 48.86, 975 महानदीपुरम, 31.09, 293 ग्रेटर आगरा को तीन चरणों में लांच किया जाएगा। पहले चरण में नर्मदापुरम, गंगापुरम और महानदीपुरम टाउनशिप लांच होंगी। - एम. अरून्मोली, एडीए उपाध्यक्ष।
ADA Agra Narmadapuram Gangapuram Mahanadipuram Agra Development Residential Plots Agra UPRERA Registration Yogi Adityanath Launch Uttar Pradesh Agra News Agra Latest News Agra News In Hindi Agra Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
45 प्रतिशत शुद्ध हुई काशी की हवा, प्रदूषण नियंत्रण में देश में अव्वल, धूल नियंत्रण के लिए मशीनीकृत सफाईकाशी ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम रैंकिंग में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। 2017 से 2024 के बीच शहर में पीएम 2.5 के स्तर में 45 की कमी दर्ज की गई, जो सबसे अधिक है।
Read more »
10 करोड़ के चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी हाईवे को मंजूरी, बुंदेलखंड की बढ़ेगी कनेक्टिविटी, जानें फायदेChitrakoot Prayagraj Varanasi Highway: 249 किलोमीटर का ग्रीनफील्ड हाईवे 2031 से पहले बनकर तैयार हो जाएगा. उसके बाद चित्रकूट से प्रयागराज, मिर्जापुर होते हुए वाराणसी का सफर केवल ढाई घंटे में पूरा होने लगेगा. महोबा, बांदा, सागर, दमोह, छतरपुर के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा. जानें पूरी योजना...
Read more »
फरीदाबाद में 12 नए सेक्टर बसाने की तैयारी, 19 गांवों की 4500 एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार; किसानों से मांगे आवेदनहरियाणा सरकार फरीदाबाद में 19 गांवों से 4500 एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी में है। इसका उद्देश्य जिले में 12 नए सेक्टर विकसित करना है, जो मास्टर प्लान 2031 का हिस्सा हैं।
Read more »
SIR in Prayagraj : पिता की उम्र 25 तो पुत्र की 45 वर्ष, एक व्यक्ति के चार पिता...नोटिस पाकर चकराया परिवारSIR in Prayagraj प्रयागराज में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान, कई मतदाताओं को नाम, पिता का नाम और उम्र में विसंगतियों के कारण नोटिस मिले हैं। कहीं पिता की उम्र पुत्र से कम है, तो कहीं एक व्यक्ति के कई पिता दर्शाए गए हैं।
Read more »
ईरान के प्राथमिक विद्यालय पर हमला: 40 की मौत, 45 घायलईरान के प्राथमिक विद्यालय पर हमला: 40 की मौत, 45 घायल
Read more »
2031 तक ‘प्रबंधित गिरावट’ का खतरा, पाकिस्तान को तुरंत व्यापक सुधारों की जरूरत: रिपोर्ट2031 तक ‘प्रबंधित गिरावट’ का खतरा, पाकिस्तान को तुरंत व्यापक सुधारों की जरूरत: रिपोर्ट
Read more »
