काशी ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम रैंकिंग में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। 2017 से 2024 के बीच शहर में पीएम 2.5 के स्तर में 45 की कमी दर्ज की गई, जो सबसे अधिक है।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काशी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की ताजा रैंकिंग में वाराणसी ने देश के 131 शहरों को पीछे छोड़ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ‘वर्ल्ड एमिशन नेटवर्क’ की रिपोर्ट और ‘एन्वायर्नमेंटल साइंस एंड टेक्नोलाजी लेटर्स’ में प्रकाशित शोध के अनुसार 2017 से 2024 के बीच वाराणसी शहर में पीएम 2.
5 के स्तर में 45 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, जो देश में सबसे अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, 2017 में वाराणसी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 220-240 के बीच ‘खराब’ श्रेणी में रहता था। 2024 में यह घटकर 140-160 के दायरे में पहुंच गया है, जो ‘मध्यम’ से ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। सर्दियों में भी प्रदूषण स्तर में उल्लेखनीय कमी देखी गई है। महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इसे जनसहभागिता और प्रभावी प्रबंधन का परिणाम बताया। धूल नियंत्रण के लिए मशीनीकृत सड़क सफाई, 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और वैज्ञानिक निस्तारण, निर्माण स्थलों की आनलाइन निगरानी तथा एंटी-स्माग गन का उपयोग जैसे कदम प्रभावी साबित हुए हैं। नगर निगम प्रतिदिन लगभग 1200 टन कचरे का निस्तारण कर रहा है और 40 से अधिक मशीनीकृत रोड स्वीपिंग मशीनें सड़कों पर संचालित हैं। पीएनजी-सीएनजी और ई-वाहनों का योगदान : गेल के महाप्रबंधक सुशील कुमार के अनुसार शहर में 50 सीएनजी स्टेशन तैयार हैं, जिनमें से 45 पर बिक्री हो रही है। प्रतिदिन एक से 1.10 लाख किलोग्राम सीएनजी की खपत हो रही है, जिससे डीजल वाहनों पर निर्भरता कम हुई है। 116 औद्योगिक इकाइयां पीएनजी से संचालित हो रही हैं और प्रतिदिन लगभग 20 हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। गंगा में कई नावें भी अब डीजल की जगह सीएनजी से चल रही हैं। इसके अलावा 25 हजार से अधिक पंजीकृत ई-रिक्शा और लगभग 3500 अन्य इलेक्ट्रिक वाहन शहर में संचालित हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वाराणसी का माडल अन्य शहरों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है। टाप-10 में उत्तर प्रदेश के मेरठ और गजरौला भी शामिल हैं, लेकिन 45 प्रतिशत सुधार के साथ काशी की उपलब्धि सबसे उल्लेखनीय मानी गई है।
Air Pollution Control NCAP Ranking PM2.5 Reduction Clean Air Initiatives Mechanized Cleaning CNG Vehicles E-Rickshaws Uttar Pradesh Varanasi वाराणसी टॉप न्\U200dयूज Varanasi Latest News Varanasi Top Trending News Varanasi News Varanasi Latest News Varanasi News In Hindi Varanasi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sahara Refund: अब सहारा से 10 लाख रुपये तक पाएं रिफंड, 45 दिन में अमाउंट क्रेडिट, जानिए फुल प्रोसेसSahara Refund New Rule: अब सहारा इंडिया निवेशक 10 लाख रुपये तक के दावों के लिए दोबारा अप्लाई कर सकते हैं. केवल ये ध्यान रखना है कि अगर आपने पहले से क्लेम कर रखा है, तो 45 दिन के बाद री-क्लेम कर सकते हैं.
Read more »
अब 45 मिनट का सफर सिर्फ 15 मिनट में! जून से शुरू होगा बाबा विश्वनाथ के दरबार का हवाई सफर, शिवमय होंगे स्टेश...Varanasi Ropeway Project: वाराणसी में कैंट से गोदौलिया के बीच ₹807 करोड़ की लागत से बन रहा देश का पहला पब्लिक रोपवे जून 2026 तक शुरू हो जाएगा. 92.5% काम पूरा हो चुका है, जिससे अब बाबा विश्वनाथ मंदिर की 45 मिनट की दूरी मात्र 15 मिनट में तय होगी. 50 मीटर की ऊंचाई से काशी के दर्शन करें और डमरू-त्रिशूल से सजे शिवमय स्टेशनों का अनुभव लें.
Read more »
अब 45 मिनट का सफर सिर्फ 15 मिनट में! जून से शुरू होगा बाबा विश्वनाथ के दरबार का हवाई सफर, शिवमय होंगे स्टेश...Varanasi Ropeway Project: वाराणसी में कैंट से गोदौलिया के बीच ₹807 करोड़ की लागत से बन रहा देश का पहला पब्लिक रोपवे जून 2026 तक शुरू हो जाएगा. 92.5% काम पूरा हो चुका है, जिससे अब बाबा विश्वनाथ मंदिर की 45 मिनट की दूरी मात्र 15 मिनट में तय होगी. 50 मीटर की ऊंचाई से काशी के दर्शन करें और डमरू-त्रिशूल से सजे शिवमय स्टेशनों का अनुभव लें.
Read more »
Physicswallah Share Fall: फंस गए निवेशक? बंपर एंट्री के बाद कंगाल बना रहा ये शेयर, हाई से 45% टूटाPhysicswallah Share Fall: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला के शेयर की बंपर लिस्टिंग ने निवेशकों को हैरान किया था, तो वहीं इसमें जारी लगातार गिरावट ने भी उनकी चिंता बढ़ा दी है और निवेशक खुद को फंसा हुआ महसूस करते नजर आ रहे हैं.
Read more »
किसानों के लिए जैकपॉट, मार्च की तपती धूप में चांदी काटेंगी ये जायद फसलें, 45-50 दिन में शुरू होगी कमाईBest Crop to Grow in March: सरसों और आलू की कटाई के बाद अगर आपका खेत खाली पड़ा है, तो आने वाला मार्च का महीना आपकी किस्मत बदल सकता है. कृषि एक्सपर्ट डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार, खीरा, ककड़ी, भिंडी और तरबूज जैसी जायद की फसलें न केवल कम समय में तैयार होती हैं, बल्कि गर्मियों में बढ़ती डिमांड के कारण किसानों की जेब भी भर देती हैं.
Read more »
रोडवेज चालक-परिचालक को मिलेगा 45 सौ रुपये का प्रोत्साहन, फेरों की संख्या होगी ज्यादा; छुट्टियां रहेंगी रदउत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है। सहारनपुर डिपो के चालक-परिचालकों को 28 फरवरी से 9 मार्च तक प्रतिदिन 300 किमी बस चलाने पर 4500 रुपये मिलेंगे।
Read more »
