गोरखपुर में बकाया बिल के कारण अचानक 5000 प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई। बाद में दबाव पड़ने पर बिना भुगतान के आपूर्ति बहाल कर दी गई।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बकाये में अचानक लाइन काटने के बाद हुई फजीहत के बाद शनिवार देर रात बिना रुपये जमा कराए प्रीपेड मीटर वाले पांच हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति शुरू करा दी गई। बिजली निगम अब पूरे प्रकरण की जांच करा रहा है। अभियंता खुद को बचाने के लिए इसे बकाये में कनेक्शन काटने का परीक्षण बता रहे हैं। शुक्रवार दोपहर एक बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक गोरखपुर-बस्ती मंडल में हजारों बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। इन उपभोक्ताओं को कनेक्शन काटने की जानकारी भी नहीं दी गई। कई उपभोक्ता ऐसे थे जिन्होंने बिजली का बिल जमा कर दिया था लेकिन उनका कनेक्शन काट दिया गया। उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी शाम को तब हुई जब पास-पड़ोस में बिजली जलती दिखी। उपकेंद्र पर पहुंचे उपभोक्ताओं को बताया गया कि बकाये में कनेक्शन काटा गया है। इसे लेकर हंगामा भी हुआ। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया वीडियो, धमकी देकर की शादी, अनैतिक काम में धकेला बिजली कटने से परेशान कई उपभोक्ताओं ने रुपये जमा कर दिए। बाद में मामला लखनऊ पहुंचा तो अभियंताओं पर दबाव बढ़ने लगा। अभियंताओं ने आनन-फानन उन उपभोक्ताओं का भी कनेक्शन जोड़ दिया जिन पर बकाया था। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।माइनस में बिल तो तत्काल जमा करें रुपयेबिजली निगम के अभियंताओं ने प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिनका माइनस में बिल है वह तत्काल रुपये जमा करें वरना कनेक्शन काटा जा सकता है। जितने रुपये माइनस में हैं, उतने रुपये उपभोक्ता पर बकाया हैं। ऐसी स्थिति में रुपये जमा करने ही होंगे। उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड कर पूरी जानकारी लें।.
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बकाये में अचानक लाइन काटने के बाद हुई फजीहत के बाद शनिवार देर रात बिना रुपये जमा कराए प्रीपेड मीटर वाले पांच हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति शुरू करा दी गई। बिजली निगम अब पूरे प्रकरण की जांच करा रहा है। अभियंता खुद को बचाने के लिए इसे बकाये में कनेक्शन काटने का परीक्षण बता रहे हैं। शुक्रवार दोपहर एक बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक गोरखपुर-बस्ती मंडल में हजारों बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। इन उपभोक्ताओं को कनेक्शन काटने की जानकारी भी नहीं दी गई। कई उपभोक्ता ऐसे थे जिन्होंने बिजली का बिल जमा कर दिया था लेकिन उनका कनेक्शन काट दिया गया। उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी शाम को तब हुई जब पास-पड़ोस में बिजली जलती दिखी। उपकेंद्र पर पहुंचे उपभोक्ताओं को बताया गया कि बकाये में कनेक्शन काटा गया है। इसे लेकर हंगामा भी हुआ। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया वीडियो, धमकी देकर की शादी, अनैतिक काम में धकेला बिजली कटने से परेशान कई उपभोक्ताओं ने रुपये जमा कर दिए। बाद में मामला लखनऊ पहुंचा तो अभियंताओं पर दबाव बढ़ने लगा। अभियंताओं ने आनन-फानन उन उपभोक्ताओं का भी कनेक्शन जोड़ दिया जिन पर बकाया था। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।माइनस में बिल तो तत्काल जमा करें रुपयेबिजली निगम के अभियंताओं ने प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिनका माइनस में बिल है वह तत्काल रुपये जमा करें वरना कनेक्शन काटा जा सकता है। जितने रुपये माइनस में हैं, उतने रुपये उपभोक्ता पर बकाया हैं। ऐसी स्थिति में रुपये जमा करने ही होंगे। उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड कर पूरी जानकारी लें।
Prepaid Smart Meter Power Disconnection Electricity Arrears UP Power Supply Connection Restoration Consumer Issues Energy Department Gorakhpur News Uttar Pradesh Gorakhpur News Gorakhpur Latest News Gorakhpur News In Hindi Gorakhpur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्मार्ट मीटर पर विधानसभा में तीखी बहस, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का विपक्ष पर जोरदार पलटवारUP Assembly Debate on Smart Meter: यूपी विधानसभा में स्मार्ट मीटर मुद्दे पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जोरदार पलटवार किया। कांग्रेस विधायक की ओर से मुद्दा उठाया गया था।
Read more »
ARR में मीटर की लागत भी जोड़ी: स्मार्ट मीटर की 4000 करोड़ की कीमत उपभोक्ताओं से वसूलने की तैयारी में पावर कॉ...UP smart meter cost recovered from consumers through electricity bills.
Read more »
स्मार्टर मीटर की भ्रांतियां दूर करेंगी बिजली कंपनियां: देश भर में 9 से 23 फरवरी तक स्मार्ट मीटर पखवाड़ा आयोज...Nationwide Smart Meter Pakhwada from Feb 9-23 to address consumer concerns. Follow Latest Updates.
Read more »
સ્માર્ટ મીટર લગાવવું ફરજિયાત છે કે નહિ? સ્માર્ટ મીટર લગાડવા અંગે RTI માં મોટો ખુલાસોSmart Meter Compulsory Or Not : પોરબંદરના એક ગ્રાહક દ્વારા ગુજરાત વીજ કંપનીને આરટીઆઈ કરીને આ અંગે સ્પષ્ટતા માંગવામાં આવી હતી, જેનો જવાબ આપવામાં આવ્યો છે
Read more »
कल से गुलाबी टिकट बंद, कैसे बनेगा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड? जानें बनवाने का STEP by STEP प्रोसेसPink Saheli Smart Card: दिल्ली की महिलाओं को होली से पहले बड़ी सौगात मिलने जा रही है। कल 2 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना को लॉन्च करने जा रही हैं।
Read more »
यूपी में प्रीपेड में बदले गए 35 हजार Smart Meter, अब फोन की तरह करना होगा रिचार्जअंबेडकरनगर में 35 हजार स्मार्ट मीटर अब प्रीपेड हो गए हैं, जिनका सफल ट्रायल हुआ। उपभोक्ता मोबाइल की तरह मीटर रिचार्ज कर बिजली का उपयोग कर सकेंगे।
Read more »
