अगर दिल्ली में ‘हाथ’ और ‘झाड़ू’ मिलकर चुनाव लड़ते तो क्या होता?

United States News News

अगर दिल्ली में ‘हाथ’ और ‘झाड़ू’ मिलकर चुनाव लड़ते तो क्या होता?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 161 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

ResultsOnAajTak LokSabhaElections2019 दिल्ली में कांग्रेस की जीत की संभावना 0-1 सीट पर है | KumarKunalmedia

दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए इस बार बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने बीजेपी के लिए कम से कम छह सीटों पर जीत का अनुमान जताया है.

वहीं नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट पर पोल के मुताबिक कांटे की टक्कर है. एग्जिट पोल के डेटा को बारीकी से खंगालने पर पर कुछ दिलचस्प तथ्य और आंकड़ें सामने आए हैं. बीजेपी ने दिल्ली में अपना वोट शेयर जस का तस रखा हुआ है. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 47% वोट मिलने का अनुमान है. 2014 में बीजेपी को 46.41% वोट मिले थे. वहीं ‘आप’ को 32.9% और कांग्रेस को 15.1% वोट हासिल हुए थे. 2019 लोकसभा चुनाव में राजधानी दिल्ली में राजनीतिक समीकरण बदलने जा रहे हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी अपने स्थान पर बरकरार रहेगी वहीं आप और कांग्रेस के स्थान एक-दूसरे से बदल जाएंगे. एग्जिट पोल के डेटा को देखें तो मोटे तौर पर आप को राजधानी में 17% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, वहीं कांग्रेस 30% वोट शेयर के साथ दिल्ली में दोबारा उभार पर आ सकती है. पोल के अनुमान के मुताबिक बीजेपी 6 से 7 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है वहीं कांग्रेस की जीत की संभावना 0-1 सीट पर है. कांग्रेस के लिए नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने जीत की संभावना जता रखी है. वैसे इस सीट पर भी कांटे का मुकाबला है. यहां बीजेपी की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी की ओर से दिलीप पांडे मैदान में हैं. राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के दिल्ली में दोबारा उभार को लेकर एक और बहस छिडी है. बहस है कि अगर दिल्ली में आप और कांग्रेस में गठबंधन होता तो क्या होता. अगर आप और कांग्रेस के वोट शेयर को मिला दिया जाए तो ये करीब करीब बीजेपी के वोट शेयर के बराबर ही बैठता है. लेकिन इंडिया टुडे ने एग्जिट पोल के सीट दर सीट डेटा को खंगालातो पाया कि कुछ सीटों पर निश्चित रूप से गठबंधन लाभ की स्थिति होता. लेकिन कुछ और सीटों पर फिर भी बीजेपी का हाथ ऊपर रहता. अगर आप और कांग्रेस में गठबंधन होता तो ये चांदनी चौक और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीटों पर निश्चित जीत हासिल करता. एग्जिट पोल के मुताबिक चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस के 36% वोट शेयर को आप के 15% वोटों से मिला दिया जाए तो ये आंकड़ा 51% बैठता. जबकि बीजेपी को इस सीट पर 43% वोट ही मिलने का अनुमान है. अगर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट की बात की जाए तो यहां एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 41% वोट मिल रहे हैं. वहीं आप को 11% वोट मिलने का अनुमान है. इन दोनों का जोड़ 52% बीजेपी को अनुमानित मिलने वाले वोट शेयर 44% से कहीं ज्यादा बैठता है. नई दिल्ली सीट पर पर भी आप और कांग्रेस का गठबंधन होता तो लाभ की स्थिति में होता. एग्जिट पोल के मुताबिक इस सीट पर कांग्रेस को 32% और आप को 16% वोट मिलने का अनुमान है. दोनों का जोड़ बीजेपी के अनुमानित वोट शेयर 47% से 1% अधिक बैठता. ईस्ट दिल्ली सीट पर कांग्रेस और आप में गठबंधन होता तो भी वो बीजेपी से पीछे रहता. यहां एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 47% वोट मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 33% और आप को 12% वोट मिलने की संभावना है. इन दोनों का जोड़ भी बीजेपी के वोट शेयर से 2% कम रहता. दिल्ली की बाकी तीन सीटों पर भी एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी की जीत आप और कांग्रेस के संभावित गठबंधन से बेअसर रहती. एग्जिट पोल के मुताबिक नॉर्थ वेस्ट दिल्ली पर बीजेपी को 53% वोट मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 21% और आप को 20% वोट मिलने की संभावना है. साउथ दिल्ली सीट की बात की जाए तो आप और कांग्रेस, दोनों को ही एग्जिट पोल के मुताबिक 22-22% वोट मिलने का अनुमान है. वहीं बीजेपी को 49% वोट मिलते दिख रहे हैं. इसी तरह वेस्ट दिल्ली सीट पर भी अगर आप और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा होता तो भी एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी के वोट शेयर से 3% पीछे रहते. बीजेपी को यहां 49% वोट मिलने का अनुमान है. वहीं आप को 21% और कांग्रेस को 25% वोट मिलते दिख रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कोलकाता हिंसा पर EC की बड़ी कार्रवाई, प्रधान और गृह सचिव की छुट्टी, प्रचार पर रोककोलकाता हिंसा पर EC की बड़ी कार्रवाई, प्रधान और गृह सचिव की छुट्टी, प्रचार पर रोकपश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा पर चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है. आयोग ने बंगाल में गुरुवार रात 10 बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है. इसके अलावा आयोग ने राज्य के प्रधान सचिव और गृह सचिव की छुट्टी कर दी गई है.
Read more »

गुजरात: दलितों की बरात रोकने पर जिग्नेश ने की डिप्टी एसपी को सस्पेंड करने की मांगगुजरात: दलितों की बरात रोकने पर जिग्नेश ने की डिप्टी एसपी को सस्पेंड करने की मांगगुजरात में एक हफ्ते में चार दलितों को घोड़ी पर बरात निकालने से रोके जाने का मुद्दा गरमा गया है. युवा कांग्रेसी नेता और विधायक जिग्नेश मेवाणी ने इस मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने डिप्टी एसपी पर मामला दर्ज करने के साथ सस्पेंड करने की मांग की है.
Read more »

'बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत पक्की है'बीजेपी के बिहार एवं गुजरात राज्य के प्रभारी भूपेंद्र यादव का कहना है गठबंधन को 2014 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी.
Read more »

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में कुख्यात बदमाश, अब तक कर चुका है 11 हत्याएंदिल्ली पुलिस की गिरफ्त में कुख्यात बदमाश, अब तक कर चुका है 11 हत्याएंआरोपी के खिलाफ हत्या के 11 मामले, हत्या की कोशिश, लूटपाट, बलात्कार, कार लूटने के कई मामले दर्ज हैं. पूछताछ में पता चला है कि उसने अपने विरोध गिरोह के बदमाशों की पहले गोली मार कर हत्या करता था बाद में शव को गंग नगर में फेंक देता था.
Read more »

दिल्ली छेड़छाड़-मर्डर: पुलिस बोली- माहौल खराब करने की हो रही है कोशिश– News18 हिंदीदिल्ली छेड़छाड़-मर्डर: पुलिस बोली- माहौल खराब करने की हो रही है कोशिश– News18 हिंदीस्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी माहौल को खराब कर रही है. जानकारों की मानें तो स्थानीय लोग आपस में बातचीत करके माहौल को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: मुस्लिम वोटर्स को लेकर केजरीवाल के बयान पर शीला दीक्षित का पलटवार– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019: मुस्लिम वोटर्स को लेकर केजरीवाल के बयान पर शीला दीक्षित का पलटवार– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे, लेकिन उससे पहले दिल्ली में सियासत गरमा गई है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आखिरी समय में मुस्लिम वोट कांग्रेस की तरफ चले गए. इस पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. शीला दीक्षित ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि केजरीवाल क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं. हर किसी को अधिकार है कि वह जिस भी पार्टी को वोट देना चाहे दे सकता है.
Read more »

एग्जिट पोलः दिल्ली में 2014 की सफलता दोहरा सकती है भाजपाएग्जिट पोलः दिल्ली में 2014 की सफलता दोहरा सकती है भाजपाLok Sabha Elections 2019 LIVE News Updates: इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में भाजपा छह से सात सीटें जीत सकती है जबकि कांग्रेस को शून्य या एक सीट मिल सकती है।
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली में 5-6 घंटे की देरी से आएंगे नतीजे, यह है वजहलोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली में 5-6 घंटे की देरी से आएंगे नतीजे, यह है वजहईवीएम की गिनती पूरी होने के बाद उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक ‘वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल’ (वीवीपैट) की गणना की जाएगी.
Read more »

Facebook पर महिला भाजपा नेता की अश्लील तस्वीर, दिल्ली के मुख्यमंत्री के 'PA' पर आरोपFacebook पर महिला भाजपा नेता की अश्लील तस्वीर, दिल्ली के मुख्यमंत्री के 'PA' पर आरोपभाजपा की एक महिला नेता की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। आरोपी खुद को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पीए बताता है।
Read more »

दिल्ली में सड़क पर दिनदहाड़े गैंगवार, पुरानी है दुश्मनी की दास्तानदिल्ली में सड़क पर दिनदहाड़े गैंगवार, पुरानी है दुश्मनी की दास्तानविकास दलाल दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल का वो गुर्गा था, जो जेल में बंद मंजीत के ईशारे पर जेल के बाहर उसके तमाम उल्टे-सीधे धंधों की ज़िम्मेदारी संभालता था, जबकि प्रवीण गहलोत जुर्म की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता था.
Read more »

नवजोत सिंह सिद्धू की कुर्सी पर खतरा, मंत्रियों ने की इस्तीफे की मांगनवजोत सिंह सिद्धू की कुर्सी पर खतरा, मंत्रियों ने की इस्तीफे की मांगबाजवा ने कहा, 'अगर सिद्धधू को कैप्टन अमरिंदर की लीडरशिप पर भरोसा नहीं है तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए। अगर वह नैतिक तौर पर इतने मजबूत हैं तो अपनी कुर्सी से चिपके क्यों हुए हैं?
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:37:08