जानिए दिल्ली में हुए गैंगवार की पूरी खबर, पुरानी है दुश्मनी की दास्तान (itsparvezsagar)
दिल्ली में रोज की तरह उस सड़क पर भरपूर ट्रैफिक था. दिन का वक्त था. पैदल चलने वालों की भी अच्छी-खासी तादाद थी. तभी बीच सड़क पर चलती ट्रैफिक के बीच अचानक कुछ लड़के एक कार से उतरते हैं और एक दूसरी कार को रोक देते हैं.
उस कार के साथ ही पीछे से आ रही बाकी गाड़ियां भी रुक जाती हैं. सड़क किनारे एक पीसीआर वैन भी खड़ी थी. मगर इन सबसे बेपरवाह कार से उतरे दोनों लड़कों ने अचानक पिस्टल निकाली और गोलियां चलानी शुरू कर दी. बीच सड़क गोलीबारी देख कर पहली नज़र में यकीन करना मुश्किल है. देखने वालों को इनके किसी फिल्मी सीन का हिस्सा होने का धोखा भी हो सकता है. लेकिन कोई सचमुच में बीच सड़क पर सैकड़ों की आंखों के सामने, कायदे-क़ानून और पुलिस से बेख़ौफ़ किसी पर यूं गोलियां बरसाए, तो ये सब कुछ देखना ना सिर्फ़ डरावना है बल्कि अजीब भी है. तभी कांपते हाथों से किसी शहरी ने इस मंज़र को अपने मोबाइल फ़ोन में शूट करने की कोशिश की, ताकि कल को जब ये तस्वीरें सामने आएं, तो किसी के लिए इस वाकये पर शक करने की कोई गुंजाइश ना बचे. मगर सच्चाई तो ये है कि दिल्ली के गैंगवार में जो भी हो जाए, वो कम है. इस वाकये में तो फिर भी एक-दूसरे के ख़ून के प्यासे दो गैंगस्टर आपस में टकरा रहे हैं, लेकिन तारीख़ गवाह है कि दिल्ली के गैंगस्टर कई बार दुश्मनी में इतनी आगे निकल जाते हैं कि वो अपने दुश्मनों के साथ-साथ उनके बेगुनाह घरवालों और नाते-रिश्तेदारों को भी गोलियों का निशाना बनाने से नहीं चूकते.दरअसल, दिल्ली में जुर्म की काली दुनिया पर अपने वर्चस्व की लड़ाई में उलझे दो गैंगस्टरों का रविवार को अचानक ही एक-दूसरे से आमना सामना हो गया. विकास दलाल नाम के एक गैंगस्टर को खबर मिली थी कि उसका दुश्मन प्रवीण गहलोत अपने लोगों के साथ द्वारका इलाक़े की इस सड़क से गुज़रने वाला है. बस! फिर क्या था? विकास ने अपने गुर्गों के साथ बीच सड़क पर ही प्रवीण का इंतज़ार करना शुरू कर दिया. ताकि घात लगाकर उसे मारा जा सके. और फिर जैसे ही प्रवीण वहां अपनी सफ़ेद रंग की रिट्ज कार से पहुंचा, अपनी गाड़ी से उतर कर विकास दलाल और उसके गुर्गों ने प्रवीण पर फायरिंग शुरू कर दी. लेकिन इस कहानी में तब एक ज़बरदस्त ट्विस्ट आ गया, जब दूसरों की जान लेने पर आमादा विकास दलाल खुद ही गोली का शिकार बन गया. और खेल देखिए कि ये गोली उसके दुश्मन प्रवीण या उसके गुर्गों ने अपनी जान बचाने के लिए नहीं चलाई, बल्कि खुद उन पुलिसवालों ने चलाई, जिन पर दिल्ली में कायदे क़ानून के हिफ़ाज़त की जवाबदेही है. यानी यहां एक ही वक्त पर गैंगवार भी हो रहा था और एनकाउंटर भी. असल में यहां खड़ी एक पीसीआर वैन में मौजूद पुलिसवालों ने जब बीच सड़क पर फायरिंग की आवाज़ सुनी और कुछ लोगों को दूसरों पर गोली चलाते हुए देखा, तो कांस्टेबल नरेश ने अपनी पिस्टल से हमलावरों पर फायरिंग कर दी. उसका निशाना अचूक था. गोली सीधे विकास दलाल को लगी और प्रवीण को मारने की कोशिश कर रहा विकास खुद ही सड़क पर ढेर हो गया. हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद विकास के गुर्गों ने प्रवीण पर फायरिंग जारी रखी और आख़िरकार उसे मार कर ही दम लिया. ध्यान से देखिए कैसे प्रवीण गहलोत पर गोलियां बरसाने के बाद जब विकास के लोगों को उसकी मौत का इत्मीनान हो गया, तो उन्होंने पुलिस की गोली से बीच सड़क पर पड़े अपने सरगना विकास दलाल की सुध ली और उसे उठा कर ले जाने की कोशिश की. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. मौका-ए-वारदात पर चंद मिनटों के अंदर एक गैंगवार भी हुई और एक एनकाउंटर भी. जिसमें दो गैंगस्टर मारे गए. प्रवीण गहलोत और विकास दलाल भी. अब आइए, आपको इन दोनों गैंगस्टर की असलियत से भी वाकिफ़ करा देते हैं. असल में विकास दलाल दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल का वो गुर्गा था, जो जेल में बंद मंजीत के ईशारे पर जेल के बाहर उसके तमाम उल्टे-सीधे धंधों की ज़िम्मेदारी संभालता था, जबकि प्रवीण गहलोत जुर्म की दुनिया में एक अलग ही खिलाड़ी था. जबरन वसूली से लेकर ज़मीन हड़पने, किसी की प्रॉपर्टी पर कब्ज़ा करने से लेकर उसे खाली कराने जैसे तमाम काम इन गैंगस्टरों की कमाई के तरीकों में शामिल था. लेकिन हर रोज़ काली कमाई के नए-नए हथकंडे अपनाते ये दोनों गैंगस्टर एक रोज़ यूं बीच सड़क पर एक दूसरे का रास्ता काट जाएंगे, ये किसी को नहीं पता था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Paytm की जांच में खुलासा, कैशबैक की आड़ में 10 करोड़ की धोखाधड़ी!इस धोखाधड़ी के सामने आने के बाद कंपनी ने कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है और सैकड़ों की संख्या में विक्रेताओं को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है.
Read more »
'छेड़खानी का विरोध करने गए' पिता की हत्या की पूरी कहानीदिल्ली के मोतीनगर का एक पिता आधी रात बेटी को हॉस्पिटल से दिखा वापस ला रहे थे. छेड़छाड़ का विरोध करने पर की हत्या.
Read more »
लोकसभा चुनाव: चर्चा में आई चाय की यह दुकान, लालू-नीतीश से है खास कनेक्शन!– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव में देश भर में चाय की चर्चा जोरों पर है. खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाय की चर्चा के केंद्र बिंदु रहे हैं. लेकिन बिहार में भी सत्ता के गलियारे में एक चाय की दुकान की चर्चा इन दिनों जोरों पर है. यह चाय की दुकान भले ही मौजूदा राजनीति की धुरी ना हो लेकिन अतीत के सुनहरे पन्ने को अपने में समेटे यह चाय की दुकान आज भी कौतूहल का विषय है. और भला हो भी क्यों न, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, सुशील मोदी से लेकर शिवानंद तिवारी जैसे बिहार की राजनीति के मौजूदा दिग्गज चाय की चुस्कियों के बीच भावी राजनीति की दशा और दिशा तय करने में मशगुल रहा करते थे. Lok Sabha election 2019: Lalu Prasad Yadav, Nitish kumar, discussed at this tea shop, Patna university,
Read more »
सीबीआई ने दिल्ली की अदालत से वापस ली बोफोर्स मामले में जांच की मांग वाली अर्ज़ीसीबीआई ने दिल्ली की अदालत से वापस ली बोफोर्स मामले में जांच की मांग वाली अर्ज़ी Bofors CBI Court बोफोर्स सीबीआई कोर्ट
Read more »
गो तस्करी की अफवाह के बाद विवाद में एक शख्स की मौत; भद्रवाह इलाके में कर्फ्यून्यूज एजेंसी के मुताबिक गो तस्करी की अफवाह के बाद दो समूहों में विवाद हुआ विवाद में नईम शाह नामक व्यक्ति की मौत हो गई शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया | Curfew Imposed in Jammu-Kashmir’s Bhaderwah after man shot dead by unidentified gunmen
Read more »
NEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMपश्चिम बंगाल में लोकसभा की उन नौ सीटों के लिए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे प्रचार समाप्त हो गया जहां अंतिम चरण में चुनाव होने हैं. देश में यह पहली बार हो रहा है जब तय समय से 20 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म कर दिया गया हो और ऐसा चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक हुआ है. इसके अलावा प. बंगाल के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण हटाने के फैसले पर SC में सुनवाई आज होगी. तो दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद मामले सामने आ रहे जिन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. तो वहीं दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर के 14वें हैबिटैट फिल्म फेस्टिवल संस्करण के सिनेमाई सफर अश्विन कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म नो फादर इन कश्मीर से आज से शुरू होगा. इस फिल्म फेस्टिवल में 19 भारतीय भाषाओं की 42 फीचर फिल्में प्रस्तुत होंगी, जिनमें डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट्स और स्टूडेंट फिल्में शामिल हैं. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
Read more »
नायडू की सत्ता साधना: दिल्ली में राहुल-शरद के बाद लखनऊ में अखिलेश से की मुलाकातआखिरी चरण की वोटिंग बाकी है, मतगणना 23 मई को है, लेकिन दिल्ली से लेकर आंध्र प्रदेश, और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए सुगबुगाहटें तेज हो गई है. अगले पांच तक हिन्दुस्तान की सत्ता पर कौन राज करेगा, इसे लेकर समीकरण जोड़े-तोड़े जाने लगे हैं. इस पूरी कवायद में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू एक मध्यस्थ बनकर उभरें हैं. वह केंद्र में गैर बीजेपी सरकार बनाने के लिए सारे संभावित परिदृश्यों पर विचार कर रहे हैं.
Read more »
आम आदमी पार्टी पहुंची चुनाव आयोग, दिल्ली में ईवीएम और बैलट की सुरक्षा बढ़ाने की मांगआम आदमी पार्टी पहुंची चुनाव आयोग, दिल्ली में ईवीएम और बैलट की सुरक्षा बढ़ाने की मांग AamAadmiParty ArvindKejriwal ElectionCommission LokSabhaElection2019 ResultsWithAmarUjala BJP4Delhi
Read more »
