'छेड़खानी का विरोध करने गए' पिता की हत्या की पूरी कहानी

United States News News

'छेड़खानी का विरोध करने गए' पिता की हत्या की पूरी कहानी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 203 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 51%

दिल्ली: बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करने गए पिता की हत्या की पूरी कहानी

घटना होने के तीन दिन बाद भी मोहल्ले में जगह-जगह लोगों का जमघट लगा है और घटना की रात की चर्चा चल रही है. बसईदारा में घुसने पर शायद ही कोई होगा जिसे इसका पता न हो. लोग तुरंत उंगली दिखाकर पीड़ित का घर दिखा देते हैं.

जब हम वहां पहुंचे तो मीडिया का जमावड़ा था और मिलने आने वालों का आना-जाना लगा था. मृतक के बड़े भाई और पिता मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. जिसकी भी सुनो उसका कहना था कि इस इलाक़े में ऐसा भी होगा ये सोचा नहीं था. परिवार को जितनी शिकायत अपराधियों से है उतनी ही आसपास के लोगों से भी, जो पूरी घटना को देखते रहे लेकिन सुमित और उनके बेटे को बचाने की कोशिश नहीं की. सुमित के बड़े भाई और लड़की के ताऊ देवेंद्र त्यागी बताते हैं, ''वो लोग मार रहे थे और सब तमाशा देख रहे थे. किसी ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की. उनके परिवार की औरतों ने भी हमारी भतीजी और उनकी मां को मारा. पूरा परिवार लड़ने आ गया. लेकिन, किसी की आवाज़ नहीं निकली. लड़की ख़ुद को ही दोषी मान रही कि उसके कारण ही पिता की जान गई. बिना किसी गलती के उसे ज़िंदगी भर का दुख मिल गया.''मामले के सामने आने के बाद इस पर राजनीति शुरू हो गई है. पूरे मामले में दो समुदायों के लोग शामिल हैं. इस पर बीजेपी दिल्ली ने ट्वीट किया, ''देश विदेश के हर मुद्दे पर ट्वीट करने वाले सीएम केजरीवाल, दिल्ली में हुई इतनी बड़ी घटना पर अभी तक चुप हैं. क्या वोटबैंक की राजनीति बोलने नहीं दे रही मुख्यमंत्री जी? ये साफ़ दर्शाता है कि आरोपी का धर्म देखकर ही आप कुछ बोलते हैं. हत्यारों से इतनी हमदर्दी क्यों...?'' इसे री-ट्वीट करते हुए बीजेपी नेता और लोकसभा चुनावों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार मनोज तिवारी ने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ''दुखद, बेहद निंदनीय. अपनी बेटी की मर्यादा बचाने के लिए पिता ने विरोध किया. एक बहादुर बेटे ने परिवार के लिए अपना फ़र्ज़ निभाया. हमें एकसाथ आकर इसकी निंदा करनी चाहिए. दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सज़ा दी जानी चाहिए.''दिल्ली महिला आयोग ने भी इस घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है. आयोग ने 17 मई तक एफ़आईआर में दर्ज जानकारियों समेत अब तक की जांच की रिपोर्ट मांगी है.इमेज कॉपीरइटहालांकि, परिवार और मोहल्ले के लोगों ने किसी भी सांप्रदायिक टकराव से इनकार किया है. उनका कहना है कि ये एक झगड़ा है जो धर्म से अलग किसी के भी साथ हो सकता था. देवेंद्र त्यागी ने बताया, ''उन लोगों से हमारी कोई रंजिश नहीं थी. पहले कभी झगड़ा नहीं हुआ. एक ही गली में तो हैं लेकिन बातचीत नहीं थीं, न तो बेटी ने कभी कोई शिकायत की थी. इसमें धर्म से जुड़ा कोई मसला नहीं है क्योंकि मेरे भाई और भतीजे को अस्पताल ले जाने वाला भी एक मुसलमान लड़का ही है. वो हमारे परिवार जैसा है और यहां हिंदू-मुसलमान लंबे समय से साथ साथ रह रहे हैं.'' आसपास के लोग भी इस बात से सहमति जताते हैं कि अभी तक इस इलाक़े में धर्म के चलते कभी झगड़ा नहीं हुआ. सब मिल जुलकर रहते हैं. इस मामले के चश्मदीद और पीड़ितों को अस्पताल ले जाने वाले रियाज़ अहमद ने बताया, ''रोज़े के कारण हमारा परिवार सहरी के लिए जगा हुआ था. तभी हमें औरतों के चीखने की आवाज़ सुनाई दी. मैं भागकर गया तो अंकल और उनके बेटे को चाकू मार दिया गया था. चाकू मारने वाले ने बेटी के बाल पकड़े थे और उसके चेहरे पर पत्थर मारने वाला था. मैंने सबसे पहले लड़की को छुड़ाया. उन्होंने मुझे भी पत्थर मारने की कोशिश की. फिर मैं किसी तरह अंकल और बेटे को अस्पताल ले गया. हालत ज़्यादा ख़राब होने पर उन्हें आरएमल ले जाया गया.''इस घटना के बाद इलाक़े में बाहरियों और मूल निवासियों का मसला भी उठने लगा है. इस इलाक़े में कई लोगों ने मकान किराए पर दे रखे हैं. मकान मालिकों की यहां पर फैक्ट्रीयां या दुकानें हैं जिनमें कई किरायेदार काम भी करते हैं. लोगों का कहना है कि पिछले कुछ सालों से यहां के हालात बदल गए हैं. लोग किराए पर तो मकान दे देते हैं लेकिन पुलिस से किरायेदारों का वेरिफिकेशन नहीं कराते.मृतक की भतीजी दीप्ती उस इलाक़े में 26 साल से रह रही हैं. अभी उनकी शादी हो चुकी है. इलाक़े के बदले हालात के बारे में बताते हुए कहती हैं,"पहले यहां लड़ाई झगड़ा बहुत कम होता था पर अब अक्सर झगड़े होते हैं. लड़कियों के साथ भी बदतमीजी होती है. हत्या जैसी घटना तो मैं पहली बार सुन रही हूं." रियाज़ अहमद कहते हैं, ''यहां पर महिलाएं, बच्चे, बुजु्र्ग कोई सुरक्षित नहीं हैं. रात को माहौल ऐसा होता है कि अलग-अलग कोने पर लड़के शराब पीते दिखते हैं. पुलिस की रूटीन पेट्रोलिंग की कमी है. मकान मालिक पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराते जिसका खामियाजा बाद में भुगतान पड़ता है. जैसा कि इस मामले में भी हुआ है.'' हालांकि, अभियुक्तों का वेरिफिकेशन कराया गया था. उनके मकान मालिक और पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है. अभियुक्त मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और क़रीब 10-12 साल से इलाक़े में रह रहे हैं. डीसीपी का कहना था कि वो ख़ुद विशेष तौर पर इलाक़े पर नज़र बनाए रखती हैं. इस मामले में भी सभी अभियुक्तों को पकड़ लिया गया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जय श्रीराम का नारा राम की महिमा का उद्घोष नहीं, दबंगई का ऐलान हैजय श्रीराम का नारा राम की महिमा का उद्घोष नहीं, दबंगई का ऐलान हैलालकृष्ण आडवाणी ने कहा था कि उनका राम अभियान धार्मिक नहीं था. वह राम के नाम की आड़ में एक मुसलमान घृणा से युक्त राजनीतिक हिंदू के निर्माण का अभियान था. जय श्रीराम इसी गिरोह का एक राजनीतिक नारा है. इस नारे का राम से और राम के प्रति श्रद्धा से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं. आप जब जय श्रीराम सुनें तो मान लें कि आपको जय आरएसएस कहने की और सुनने की आदत डाली जा रही है.
Read more »

SSC 2017 एग्जाम का रिजल्ट जारी करने का SC का आदेश-Navbharat TimesSSC 2017 एग्जाम का रिजल्ट जारी करने का SC का आदेश-Navbharat TimesEducation News: 2017 में एसएससी के पेपर के लीक होने को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने उस समय एग्जाम के रिजल्ट को जारी करने पर रोक लगा दिया था।
Read more »

भारत की जगह पराग्वे का झंडा पोस्ट करने को लेकर ट्रोल हुए रॉबर्ट वाड्राभारत की जगह पराग्वे का झंडा पोस्ट करने को लेकर ट्रोल हुए रॉबर्ट वाड्राउन्होंने अपनी इस पोस्ट के साथ लाल, सफेद और नीले रंग का पराग्वे के ध्वज की इमोजी भी साझा की. कुछ ही घंटे बाद उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में बदलाव किया और भारतीय ध्वज के साथ एक और पोस्ट साझा की. उन्होंने पोस्ट में लिखा भारत मेरे दिल में बसता है और मैं तिरंगे को सलाम करता हूं.
Read more »

रमजान में वोटिंग का वक्त बदलने का विरोध करेगा चुनाव आयोग, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाईरमजान में वोटिंग का वक्त बदलने का विरोध करेगा चुनाव आयोग, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाईचुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि मतदान अधिकारी पहले से ही बढ़े हुए घंटों में काम कर रहे हैं. साथ ही हर राज्य में सूर्योदय का समय अलग-अलग होता है. ऐसे में अगर मतदान सूर्योदय से पहले शुरू होगा तो अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक बदलाव करने होंगे. लिहाजा, अब इसमें फेरबदल मुमकिन नहीं है.
Read more »

बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने की पिता की हत्या, बेटा घायलबेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने की पिता की हत्या, बेटा घायलदिल्ली के मोती नगर के बसई दारापुर में फब्तियां कसने का विरोध करने पर लड़की के पिता की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई और उसके भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया.
Read more »

बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की चाकू मारकर हत्या– News18 हिंदीबेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की चाकू मारकर हत्या– News18 हिंदीख़बर है कि बेटी से हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की के पिता पर हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई.
Read more »

ममता की फोटो शॉप्ड तस्वीर शेयर करने के केस में भाजपा कार्यकर्ता को मिली जमानतममता की फोटो शॉप्ड तस्वीर शेयर करने के केस में भाजपा कार्यकर्ता को मिली जमानतममता बनर्जी की फोटो का मीम बनाकर शेयर करने पर प्रियंका शर्मा को गिरफ्तार किया गया था प्रियंका ने गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की आजादी का हनन बताया था | Mamata Banerjee\'s Morphed Photo: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटो का मीम बनाकर उसे शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया
Read more »

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, DCW का दिल्ली पुलिस को नोटिसबेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, DCW का दिल्ली पुलिस को नोटिसपश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर क्षेत्र में एक 51 वर्षीय व्यक्ति की हत्या इसलिए कर दी गई, क्योंकि उसने कुछ गुंडों द्वारा अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया था. इस पर दिल्ली महिला आयोग ने पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है.
Read more »

विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने पर गरमाई सियासत, ममता और टीएमसी नेताओं का ट्विटर पर विरोधविद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने पर गरमाई सियासत, ममता और टीएमसी नेताओं का ट्विटर पर विरोधबंगाल में हिंसा के दौरान ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने पर ममता बनर्जी और टीएमसी नेताओं ने विरोध जताते हुए ट्विटर पर विद्यासागर की प्रोफाइल तस्वीर लगाई है। MamataOfficial AITCofficial derekobrienmp LokSabhaEelctions2019
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:16:54