सपा प्रमुख yadavakhilesh (अखिलेश यादव) ने बीजेपी पर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव से पहले जैसे-जैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है वैसे-वैसे नेताओं की जुबानी जंग बढ़ती जा रही है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने झूठ फैलाने के मामले में बीजेपी आईटी सेल को इंटरनेट टेररिस्ट सेल करार दिया.
साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को हनुमान की जाति के बारे में बताएं. बीजेपी ने जातिगत आधार पर समाज में घृणा फैलाने की कोशिश की. लेकिन लोग अब बीजेपी को जवाब देने के लिए तैयार हैं. महान समाजवादी नेता और स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद अखिलेश यादव ने कहा, 'हमें वो दिन याद है जब लोहिया और अंबेडकर देश को नई दिशा देना चाहते थे. उसी राह पर मुलायम सिंह यादव और कांशीराम ने भी फॉलो किया. और अब मैं और मायावती ऐसा कर रहे हैं.' समझ में नहीं आता कि @narendramodi जी किस विचारधारा पर चलना चाहते हैं। एक तरफ़ गांधी जी, भगत सिंह, सरदार पटेल, बाबासाहेब और डॉ. लोहिया को अपनाने की कोशिश तो दूसरी तरफ़ उनका सम्मान, जिनका इन सबने खुला विरोध किया। आपने डॉ. लोहिया की ‘हिन्दू बनाम हिन्दू’ की पहली पंक्ति तो पढ़ी होगी! pic.twitter.com/eEiblmQ2hv — Akhilesh Yadav March 23, 2019लोहिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्लॉग पर लिखे लेख के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोहिया को लेकर जो कुछ कहा हमें अच्छा नहीं लगा. हमारे पास एक लंबी विरासत है. प्रधानमंत्री ने समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को लेकर कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी राष्ट्रवाद को लेकर किसी को प्रमाणपत्र नहीं दे सकती. I wonder which principles are being spoken of. The BJP seems to be schizophrenic. On the one hand they try to coopt Gandhi Ji, Bhagat Singh, Sardar Patel, Dr Ambedkar and Dr Lohia and on the other hand they follow people who these leaders opposed and disagreed with. https://t.co/I6Pw12OqeV — Akhilesh Yadav March 23, 2019अखिलेश यादव ने कहा कि हर राजनीतिक दल को अपने सुरक्षा बलों का सम्मान करना चाहिए. हालांकि पुलवामा हमले में खुफिया स्तर पर हुई चुक के बारे में सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है. प्रधानमंत्री को खुद को चौकीदार कहे जाने के मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि पहले एक चायवाला ता और अब हमारे पास एक चौकीदार है. चायवाले का पद खाली है. अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री और कार्यक्रम का आयोजन करें. वह जहां भी जाएं भगवान हनुमान की जाति के बारे में लोगों को बताएं. वह लोगों को आर्थिक संकट दूर करने के लिए लोगों से हनुमान चालिसा पढ़ने को कहें. उन्होंने योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले 2 साल में कुछ काम नहीं किया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अखिलेश यादव बोले- मैंने कभी नहीं कहा कि 'चौकीदार चोर है'लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha elections 2019) प्रचार में जुटे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ZEE न्यूज से खास बातचीत की.
Read more »
पप्पू यादव के बदले सुर, कहा- 'महागठबंधन के लिए कुछ भी करूंगा, मांगी दो सीट'पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को बड़ा नेता बताते हुए उनका गुनगान किया है.
Read more »
Redmi 7 लॉन्च, आने वाली है Redmi Note 7 और 7 Pro की सेलRedmi 7 Price: Redmi 7 के कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में आएगा। यह कलर वैसे ही हैं जैसे की रेडमी नोट 7 प्रो के हैं।
Read more »
बीजेपी नेता ने पांव छुए तो भी नहीं रुके योगी, अखिलेश ने गर्मजोशी से किया स्वागतLok Sabha Election 2019: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने एक व्यवहार को लेकर ट्वीटर पर आलोचना के शिकार बन रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव को वाहवाही मिल रही है। दरअसल, बीजेपी के नेता आईपी सिंह ने योगी के पैर छुए, लेकिन वह बिना गौर फरमाए आगे निकल गए, जबकि अखिलेश ने बीजेपी नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: सपा-बसपा गठबंधन की वजह से महज 'इतनी सीटों' पर सिमट सकती है बीजेपी, पढ़ें प्रणय रॉय का विश्लेषणमौजूदा स्थित के अनुसार कांग्रेस को मायावती और अखिलेश यादव ने अपने गठबंधन का हिस्सा नहीं बनाया है. अगर चुनाव तक कांग्रेस इस गठबंधन से बाहर रहती है तो इसका फायदा बीजेपी को होता दिख रहा है. ऐसे में बीजेपी 14 सीटें जीत सकती है. मायावती और अखिलेश यादव जिस तरह से कांग्रेस को अपने गठबंधन से बाहर रखने पर अड़े हैं. इसका साफ मतलब यह निकलता है कि 80 में से ज्यादातर सीटों पर त्रिकोणिय मुकाबला होगा और ऐसी स्थिति में बीजेपी विरोधी मतों का विभाजन होगा.
Read more »
आज रंग है ऐ मां रंग है, मेरे महबूब के घर रंग है री...सूफ़िया-ए-किराम हों या पीर-फ़क़ीर, दरवेश हों या साधू-संत सब अपने-अपने पीर-ओ-मुर्शिद और ख़ुदा से रिश्ता क़ायम करने के लिए इश्क़ पर ज़ोर देते हैं. इश्क़ के अनेक रंगों में एक रंग होली का है.
Read more »
आज 12 बजे से होगी Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi Go की सेल, Jio दे रहा शानदार ऑफर– News18 हिंदीशियोमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi Go की पहली सेल आज यानी 22 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसे आप Flipkart और Mi.com से खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत सिर्फ 4,499 रुपये है. वहीं फोन खरीदने वाले ग्राहकों को कई तरह का ऑफर भी मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है ऑफर और कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ.
Read more »
