अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने रिपू कुमार को दी अहम जिम्मेदारी, राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया

UP News News

अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने रिपू कुमार को दी अहम जिम्मेदारी, राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया
Panchayat
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 51%

कारोबारी रिपू कुमार को अखिल भारती पंचायत परिषद ने राष्ट्रीय सचिव बनाया है. रिपू कुमार बचपन से ही सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहे हैं.

"कारोबारी रिपू कुमार को अखिल भारती पंचायत परिषद ने राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति परिषद के केंद्रीय कार्यालय 'पंचायत धाम' में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय के साथ पूर्व राज्य सभा सांसद एवं भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं सह राष्ट्रीय संरक्षक आरके सिन्हा के आदेश पर राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ.

अशोक चौहान ने की है. Advertisment गांव और जिले में भी जबरदस्त जुड़ाव रखते हैं रिपू कुमार बचपन से ही सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहे हैं. उन्होंने अपने संगठनिक कौशल की बदौलत एक छोटी पंचायत से निकलकर देश में पहचान हासिल की है. बिजनेस में नए प्रतिमान स्थापित करते हुए अपने गांव और जिले में भी जबरदस्त जुड़ाव रखते हैं. गुजरात के गांधी धाम में उन्होंने कई कन्या विवाह समारोहों में अहम भूमिका अदा की है. वह अपनी कमाई का दस प्रतिशत हिस्सा समाजिक कार्यों खर्च करते रहे हैं. उनसे यह अपेक्षा होती है कि वह परिषद के संगठन को ताकत देने में अहम योगदान देंगे. पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी का पालन करेंगे: रिपू कुमार रिपू कुमार ने अपनी नियुक्ति को लेकर कहा कि परिषद के नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है. इसके साथ जो जिम्मेदारी दी है, उसको वह पूरी निष्ठा से पालन करेंगे. पंचायत के पुरोधा लोक नायक जय प्रकाश नारायण, बलवंत भाई मेहता की ओर से पंचायतों को सशक्तिकरण के लिए जो सपना देखा गया, उन सपनों को पूर्ण के करने के लिए वह आजीवन पंचायत परिषद के संग काम करते रहेेंगे. खुद के दम पर पहचान हासिल की रिपू कुमार एक छोटे से पंचायत से पढ़े और खुद के दम पर पहचान हासिल की. उनका पंचायतों के साथ रिश्ता आज भी कायम है. आज भी पंचायतों के संस्कार बड़े खास रहे हैं. इस दौरान महामंत्री ध्यानपाल जादौन, राजस्थान पंचायत परिषद के अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, राजस्थान से परिषद के राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी, रामवृक्ष प्रसाद, नितिन अग्रवाल, मोहन राठौर, मदन यादव, रमाकांत शुक्ला, दिवाकर दुबे भी उपस्थित रहे. "

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Panchayat

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 10:21:38