IndiaElects अंबाला सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजर है. पढ़िए ये सीट क्यों है ख़ास
हरियाणा का अंबाला शहर औद्योगिक के साथ-साथ इतिहास के नजरिये से भी अहम है. यह शहर दिल्ली से 200 किलोमीटर उत्तर दिशा में स्थित है. अंबाला छावनी भारत का प्रमुख सैन्य ठिकानों में से एक है. इस शहर को विज्ञान नगरी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां वैज्ञानिक उपकरण उद्योग केंद्रित है.
भारत के वैज्ञानिक उपकरणों का लगभग 40 फीसद प्रोडक्शन अंबाला में ही होता है. वैसे सूबे में बीजेपी की सरकार है और 2014 में बड़े अंतर से इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में बीजेपी ने इस बार भी पूरी ताकत लगा दी है कि सीट पर कब्जा बरकरार रहे.दरअसल अंबाला लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के रत्तन लाल कटारिया सांसद हैं, 2014 के चुनाव में मोदी लहर की वजह से इस सीट पर कटारिया ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार को 3,40,074 वोटों से हराया था. कटारिया को 50 फीसद वोट के साथ कुल 6,12,121 वोट पड़े थे. जबकि कांग्रेस के राजकुमार बाल्मिकी को करीब 22 फीसदी वोट के साथ 2,72,047 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर रहीं INLD की डॉ. कुसुम शेरवाल को 1,29,571 वोट मिले थे.अंबाला लोकसभा सीट पर 1952 से लेकर 2014 तक 10 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जबकि 4 चुनाव में बीजेपी ने कब्जा किया. बीजेपी के कटारिया ने 2014 से पहले 1999 में भी यहां जीत दर्ज की थी. जबकि 2004 और 2009 में कांग्रेस की कुमारी शैलजा ने अंबाला सीट से जीत हासिल की थीं. 2014 के चुनाव के मुताबिक अंबाला में कुल 16,92227 रजिस्टर्ड वोटर्स हैं. जिसमें से 12,18,995 वोटर्स ने 2014 में अपने मतों का इस्तेमाल किया था. यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,91,750 और महिलाओं मतदाताओं की तादाद 5,73,157 है. अंबाला लोकसभा के अंदर 9 विधानसा क्षेत्र हैं. जिनके नाम- कालका, पंचकूला, नारायणगढ़, अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, मुल्लना, सधौरा, जगाधारी और यमुनानगर है. 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान यहां पर 1415 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे.19 दिसंबर 1951 को जन्मे रत्तन लाल कटारिया अंबाला से दो बार लोकसभा सदस्य चुने गए हैं. 16वीं लोकसभा के दौरान संसद में 127 डिबेट के दौरान इन्होंने हिस्सा लिया. इस दौरान कटारिया ने 5 प्राइवेट मेंमर बिल पर संसद की मुहर लगवाई. जबकि संसद में तमाम मसलों पर बीजेपी सांसद ने अपने कार्यकाल में 285 सवाल पूछे. वहीं सांसद ने अबतक अपने सांसद निधि कोष का 85.37 फीसद रकम का इस्तेमाल किया है.अंबाला शहर की स्थापना 14वीं शताब्दी में अम्बा नाम के राजपूत ने की थी, पर्यटन के नजरिये से अंबाला शहर में अंबिका देवी का मंदिर मशहूर है. नवरात्र पर यहां बड़ा आयोजन होता है. मां अंबिका के दर्शन के लिए पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश से भी लोग आते हैं. अंबिका देवी का संबंध महाभारत काल से है, इस मंदिर के नजदीक में नोरंगराय तालाब स्थित है, जिसके बीच में विष्णु के अवतार वामन भगवान की प्रतिमा स्थापित है. एक अन्य मत यह भी है कि यहां पर आमों के बहुत बगीचे थे, जिससे इस शहर का नाम अम्बा वाला अर्थात अंबाला पड़ा. आजादी के केंद्र भी अंबाला शहर रहा है. 1857 के विद्रोह में अंबाला शहर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
औरंगाबाद लोकसभा सीट पर बरकरार है पार्टी की दावेदारी: AIMIM MLA– News18 हिंदीलोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (या एआईएमआईएम) AIMIM के महाराष्ट्र के औरंगाबाद से विधायक इम्तियाज जलील ने कहा है कि औरंगाबाद लोकसभा सीट पर पार्टी की दावेदारी बरकरार है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: असम की ऑटोनोमस सीट, यहां कांग्रेस का है कब्जाइस सीट पर लंबे समय तक कांग्रेस का कब्जा रहा है. यहां से कांग्रेस नेता बिरेन सिंह इंगती 5 बार सांसद रह चुके हैं.
Read more »
क्या चीन को सुरक्षा परिषद में मिली स्थायी सीट भारत की देन है?- Amarujalaक्या चीन को सुरक्षा परिषद में मिली स्थायी सीट भारत की देन है? UNSCN UNSC China VETO MasoodAzhar Pakistan India PulwamaTerroristAttack
Read more »
धनबाद सीट: कोयले की राजधानी, जहां दो बार से कांग्रेस को हरा रही है बीजेपीकोयले की राजधानी के नाम से प्रसिद्ध धनबाद लोकसभा क्षेत्र, झारखंड के 14 लोकसभा क्षेत्रों में से एक है. 2009 और 2014 के चुनाव में बीजेपी के पशुपति नाथ सिंह जीते हैं. इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर होती है.
Read more »
तेभागा आंदोलन की धरती बसीरहाट सीट पर माकपा और कांग्रेस के बीच रही है टक्करबसीरहाट लोकसभा सीट पर आमतौर पर कांग्रेस और माकपा के बीच मुकाबला रहा है, लेकिन 2009 के आम चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने पहली बार इस सीट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी
Read more »
श्रद्धालुओं पर हुई लड्डुओं की बौछार, लठमार होली आजनंदगांव के हुरियारों के होली खेलने के लिए बरसाना आने का निमंत्रण स्वीकार करने की खुशी में गुरुवार को बरसाना के श्रीजी
Read more »
कल आ सकती है BJP की पहली लिस्ट, मोदी-राजनाथ की सीट का ऐलान संभवभारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई अन्य बड़े नेताओं की दावेदारी का ऐलान हो सकता है. बीजेपी शनिवार को करीब 100 उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है.
Read more »
वेस्ट यूपी: यहां हर सीट की है अपनी एक खास 'हिस्ट्री'-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: वेस्ट यूपी की बुलंदशहर को यूपी में लकी सीट बताया जाता है। इस सीट से सांसद रहे बाबू बनारसीदास और कल्याण सिंह यूपी के सीएम रहे। इस सीट से ताल्लुक रखने वाले रामप्रकाश गुप्त भी यूपी के सीएम रहे।
Read more »
