अंतरिक्ष से कैसी दिखती है दिल्ली? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन ने शेयर की चौंकाने वाली तस्वीरें

ISS City Night Photos News

अंतरिक्ष से कैसी दिखती है दिल्ली? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन ने शेयर की चौंकाने वाली तस्वीरें
Delhi From Space At NightInternational Space Station City ImagesBrightest Urban Centers From Space
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 47 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 53%

Delhi from Space: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ISS ने दिल्ली, सिंगापुर, टोक्यो और साओ पाउलो जैसे चार प्रमुख शहरों की रात की तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें ये शहर अंतरिक्ष से भी बेहद चमकदार दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली, जो टोक्यो के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रोपॉलिटन शहर है, इन तस्वीरों में यमुना नदी के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1984 में भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा जब स्पेस में गए, तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? उनका जवाब था, सारे जहां से अच्छा। मगर, क्या आप जानते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली अंतरिक्ष से कैसी दिखती है? अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ने दिल्ली समेत दुनिया के 4 बड़े शहरों की तस्वीरें जारी की हैं। यह तस्वीरें रात के समय की है, जिनमें सभी शहरों की चकाचौंध अंतरिक्ष से भी साफ देखी जा सकती है। शहरों की इस लिस्ट में दिल्ली के अलावा सिंगापुर, टोक्यो और साओ पाउलो का नाम शामिल है। सिंगापुर। फोटो- X/@Space_Station ISS ने शेयर की तस्वीरें चारों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन ने कैप्शन में लिखा, दिल्ली, सिंगापुर, टोक्यो और साओ पाउलो जैसे शहर रात में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से देखे जाने वाले सबसे चमकदार शहरी केंद्रों में से एक हैं। टोक्यो। फोटो- X/@Space_Station टोक्यो के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ी मेट्रोपॉलिटन है दिल्ली ISS के द्वारा शेयर की गई दिल्ली की तस्वीर में राजधानी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। दिल्ली के बीच से निकलती हुई यमुना नदी को भी देखा जा सकता है, जो राजधानी को दो हिस्सों में बांटती नजर आ रही है। ISS के अनुसार, भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लगभग 3.

46 करोड़ लोगों का घर है और टोक्यो के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रोपॉलिटन शहर है। साउ पाउलो। फोटो- X/@Space_Station रात करीब 11 बजे की हैं तस्वीरें ISS ने यह तस्वीरें रात के लगभग 10:54 बजे ली हैं। दिल्ली के बाद दूसरी तस्वीर दक्षिण एशियाई देश सिंगापुर की है। वहीं, तीसरी तस्वीर जापान की राजधानी टोक्यो की है और चौथी तस्वीर ब्राजील के शहर साओ पाउलो की है। Cities like Delhi, Singapore, Tokyo, and São Paulo are among the most luminous urban centers seen from the International Space Station at night. pic.twitter.com/JAfqr4PPTs— International Space Station November 20, 2025 यूजर्स ने किया रिएक्ट दिल्ली की तस्वीर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट शेयर करते हुए लिखा, प्रदूषण के बावजूद दिल्ली कितनी खूबसूरत दिख रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, मैं दिल्ली के नक्शे पर अपनी सड़क भी देख सकता हूं। यह बहुत खूबसूरत है। तीसरे यूजर ने लिखा, मैंने बिना पढ़े बता दिया कि पहला नक्शा दिल्ली का है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Delhi From Space At Night International Space Station City Images Brightest Urban Centers From Space Delhi Night View International Space Station Cities From ISS Night Pictures Delhi Second Largest Metropolitan Singapore Tokyo Sao Paulo Space Photos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Blasts Updates: রামমন্দিরে, কাশী বিশ্বনাথ মন্দিরেও ভয়ংকর বিস্ফোরণ? দিল্লিটা ডাহা ভুল ছিল! রিয়েল টার্গেটের তালিকায় রয়েছে...Delhi Blasts Updates: রামমন্দিরে, কাশী বিশ্বনাথ মন্দিরেও ভয়ংকর বিস্ফোরণ? দিল্লিটা ডাহা ভুল ছিল! রিয়েল টার্গেটের তালিকায় রয়েছে...Ayodhya Ram Temple Kashi Vishwanath Temple targeted by delhi terrorists Delhi Blast A Mistake Reveals Investigation
Read more »

Delhi Blast Plot: হাতে উমর-মুজাম্মিলের গায়ে কাঁটা দেওয়া ডায়েরি, হাড়হিম কোড! ৩২ গাড়ি নিয়ে ৪ শহরে প্রাণঘাতী হামলার ছক! কলকাতাতেও?Delhi Blast Plot: হাতে উমর-মুজাম্মিলের গায়ে কাঁটা দেওয়া ডায়েরি, হাড়হিম কোড! ৩২ গাড়ি নিয়ে ৪ শহরে প্রাণঘাতী হামলার ছক! কলকাতাতেও?Delhi serial-blast plot uncovered 4-city plan multiple IEDs 32 vehicles coded diary 8 major revelations Delhi Red Fort Blast delhi blast
Read more »

Delhi Blast Bangladesh Link: অবিশ্বাস্য! দিল্লির ভয়ংকর রক্তাক্ত রেড ফোর্ট বিস্ফোরণের পিছনে রয়েছে বাংলাদেশ? ইউনূস বলছেন...Delhi Blast Bangladesh Link: অবিশ্বাস্য! দিল্লির ভয়ংকর রক্তাক্ত রেড ফোর্ট বিস্ফোরণের পিছনে রয়েছে বাংলাদেশ? ইউনূস বলছেন...Delhi blast plot uncovered Intel Finds bangladesh Dhaka Link to the deadly Delhi red fort Blast
Read more »

Delhi AQI: दिल्ली की हवा अभी भी बेहद खराब, गाजियाबाद में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांकDelhi AQI: दिल्ली की हवा अभी भी बेहद खराब, गाजियाबाद में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांकDelhi AQI: दिल्ली की हवा अभी भी बेहद खराब, गाजियाबाद में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक Delhi AQI: Delhi air is still extremely bad, AQI reaches severe category in Ghaziabad
Read more »

Delhi Bomb Threats: दिल्ली में कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच शुरूDelhi Bomb Threats: दिल्ली में कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच शुरूDelhi Bomb Threats: Bomb threats to blow up courts and schools in Delhi, probe launched Delhi Bomb Threats: दिल्ली में कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू
Read more »

Delhi News: ‘सॉरी मम्मी….आखिरी बार आपका दिल तोड़ रहा हूं’, दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर छात्र ने किया सुसाइडDelhi News: ‘सॉरी मम्मी….आखिरी बार आपका दिल तोड़ रहा हूं’, दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर छात्र ने किया सुसाइडDelhi News: ‘सॉरी मम्मी….आखिरी बार आपका दिल तोड़ रहा हूं’, दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर छात्र ने किया सुसाइड Delhi School Boy Suicide in Delhi Metro राज्य | दिल्ली एनसीआर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:41:54