राफेल बनाने वाली कंपनी पर लगे हैं घूसखोरी और फ्रॉड के आरोप, कोर्ट से हो चुकी है सजा
राफेल फाइटर जेट को फ्रांस का दसो परिवार से जुड़ी कंपनी बनाती है. ये परिवार दुनिया का सबसे नामी और दौलतमंद परिवार तो है लेकिन उन्हें लेकर विवाद भी कम नहीं रहे हैं. उन पर घूसखोरी से लेकर फ्राड तक के मामले चले हैं.
सजा भी हुई है. वैसे फ्रांस की राजनीति में ये फैमिली काफी दबदबा रखती है.ये हैं सर्गेई दसो. फ्रांस की ताकतवर दसो परिवार के मुखिया. सर्गेई का निधन इसी साल अपने आफिस में बैठे बैठे हो गया. वो तब 93 साल के थे और पूरी तरह सक्रिय थे. दसो ग्रुप की आफिशियल वेबसाइट पर उनका नाम अब भी चेयरमैन के रूप में दर्ज है. फोर्ब्स उन्हें लगातार दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में शामिल करता रहा है. 2018 में वो फ्रांस के चौथे सबसे धनी शख्स थे लेकिन अपने राजनीतिक संपर्कों और खुद सियासत में सक्रिय रहने के कारण उन्हें खासा ताकतवर माना जाता रहा था.सर्गेई दसो ने अपने पिता मर्सेल दसो के निधन के बाद 65 साल की उम्र में इस ग्रुप की कमान संभाली थी. मर्सेल ने 1929 को ये ग्रुप खड़ा था. इसकी शुरुआत विमान के प्रोपेलर बनाने से हुई थी, जो खासा लोकप्रिय हुआ था. सर्गेई खासे विवादास्पद शख्सियत भी रहे. वो पेरिस के उपनगर कोरबील एसोंस में वर्ष 1995 से लेकर 2009 तक मेयर रहे. हालांकि उन पर पैसा देकर वोट खरीदने के आरोप भी लगे. बाद में वो फ्रांस में सीनेटर भी रहे. सर्गेई के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने फ्रांस में कई राष्ट्रपतियों को चुनाव लड़ने के लिए फंडिंग की.सर्गेई के खाते में दो बड़े विवाद रहे. पहले में उन्हें बेल्जियम में दो साल की निलंबित जेल की सजा हुई. ये सजा दसो आगस्ता हेलिकॉप्टर घोटाले में हुई. बेल्जियम की अदालत में साबित हो गया कि हेलीकॉप्टर सौदे में दसो और आगस्ता कंपनी ने मिलकर घूस खिलाई. इसके बाद फ्रांस में टैक्स फ्राड में जेल की सजा हुई, साथ ही मोटा जुर्माना लगा. साथ ही उन्हें चार साल के लिए चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य साबित कर दिया गया. उन पर ये आरोप लगा कि उन्होंने अपनी ब्लैक मनी लक्जमबर्ग, लिचेस्टाइन और वर्जिन आइलैंड के बैंकों में जमा कर रखी है.सर्गेई के तीन बेटे और एक बेटी हैं. इस तस्वीर में वो अपनी पत्नी और बेटी और बेटों के साथ हैं. बेटों के साथ उनके संबंध अक्सर तनावपूर्ण भी रहे हैं. खासकर नंबर दो बेटे ओलिवर के साथ, जो फ्रांस की नेशनल असेंबली में डिप्टी हैं. कई सालों से राजनीति में सक्रिय हैं. ओलिवर फिलहाल दसो ग्रुप में चेयरमैन ऑफ सुपरवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन हैं जबकि अन्य दो बेटे लारेंट और थिएरी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर. सर्गेई को हमेशा सख्त पिता माना जाता रहा.सर्गेई दसो ने अपने पिता के निधन के बाद पिता की कंपनी संभाली. इसके बाद उन्होंने इसे डायवर्सीफाइ किया. इस कंपनी ने एविएशन के साथ साफ्टवेयर, शराब, रियल एस्टेट और मीडिया जैसे क्षेत्रों में पैर पसारा. कुल मिलाकर दसो ग्रुप में सात कंपनियां हैं. एविएशन कंपनी भी तीन टुकड़ों में बंटी है. एक फॉल्कन फाइटर जेट के निर्माण से जुड़ी है तो एक राफेल बनाती है.ये दसो कंपनी की राफेल बनाने वाली इकाई का अंदरुनी हिस्सा है. भारतीय वायुसेना बहुत पहले लाये गए मिराज विमान की निर्माता भी यही कंपनी थी. अब दसो के राफेल फाइटर जेट को कई देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है.ये फ्रांस का दूसरा बड़ा अखबार है - ली फिगारो. ये अखबार भी दसो ग्रुप का हिस्सा है. इस पुराने अखबार को सर्गेई दसो ने कुछ साल पहले खरीदा था.ये मार्सेल दसो हैं. दसो एविएशन के फाउंडर. पेशे से इंजीनियर मार्सेल ने 1929 में ये कंपनी शुरू की. दूसरे विश्व युद्ध के आसपास ये कंपनी जरूर मुश्किलों से गुजरी लेकिन उसके बाद इसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. मार्सेल के बारे में कहा जाता है कि वो बहुत सख्त बॉस थे, यहां कि अपने दोनों बेटों के साथ भी उन्होंने कभी कोई रियायत नहीं की.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टाटा स्काई के करोड़ों यूजर्स के काम की खबर, कंपनी ने लॉन्च किया नया प्लानडीटीएच सर्विस देने वाली अग्रणी कंपनी टाटा स्काई अपने ग्राहकों के लिए खास प्लान लेकर आई है. कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक से अधिक टीवी कनेक्शन यानी मल्टी टीवी कनेक्शन के लिए प्लान लॉन्च किया है.
Read more »
आतंकी मसूद अजहर के भाई ने किया पाकिस्तान का पर्दाफाश, कहा हवाई हमले से हुई बड़ी बर्बादीभारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों को लेकर पाकिस्तान भले ही यह कह रहा हो कि वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन जैश के सरगना मसूद अजहर के छोटे भाई मौलाना अम्मार के एक ऑडियो ने पाक के इस झूठ की पोल खोल दी है। इस ऑडियो में मसूद अजहर के छोटे भाई अम्मार ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को भारत के हवाई हमले से भारी नुकसान हुआ है।
Read more »
अडानी गैस कंपनी को झटका, सीएनजी नहीं बेच पाएगी कंपनी!PNGRB ने अपने आदेश में बताया है 'सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने विचार-विमर्श और विश्लेषण कर अडानी गैस लिमिटेड के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।'
Read more »
Air India के कर्मचारी को हर घोषणा के बाद जोश के साथ कहना होगा- 'जय हिंद', मिला निर्देशअधिकारियों के अनुसार, मौजूदा परामर्श ‘‘देश के रुख’’ के साथ कर्मचारियों के लिए ‘‘रिमाइंडर’’ है.
Read more »
राफेल के आते ही भारतीय वायुसेना के बेड़े से हटेंगे मिग-21 विमान: रिपोर्ट– News18 हिंदीपहले चरण में साल 2022 तक सभी मिग-21 विमानों को हटाने का काम किया जाएगा. इसके बाद मिग-27 और मिग-29 विमानों को हटाया जाएगा.
Read more »
लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »
राफेल डील पर बोले राहुल गांधी- भ्रष्टाचार के पर्याप्त सबूत, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हो मुकदमाराहुल गांधी से पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस मामले में सीधे प्रधानमंत्री मोदी को दोषी ठहराते हुए कहा कि देश के खजाने को हुए नुकसान की साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है और प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए.
Read more »
राफेल डील: दस्तावेज चोरी होने का दावा कर क्या फंस गई मोदी सरकार?कोर्ट ने बुधवार को दस्तावेज चोरी होने की केंद्र की दलील पर रक्षा मंत्रालय से हलफनामा मांग लिया है. इसे आधार बनाते हुए कांग्रेस ने फिर मोदी सरकार को घेर लिया और आरोप लगाया कि सरकार राफेल डील में फंस रही थी, इसलिए दस्तावेज चोरी का दावा कर केस पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है.
Read more »
राफेल पर कोर्ट में नहीं चलेगा ‘कागज चोरी’ का बहाना, चिदंबरम ने दिया अनुच्छेद 19 का तर्कRafale Deal Stolen Papers पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार के उस तर्क का जवाब दिया है जहां उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि राफेल से जुड़े पेपर चोरी हो गए हैं. चिदंबरम ने लिखा कि सरकार का ये तर्क कोर्ट के आगे नहीं टिकेगा.
Read more »
