iQOO Z9 Lite 5G Price in India: Vivo का सब-ब्रांड iQOO जल्द ही भारत में अपना नया फोन लॉन्च करने वाला है. ये फोन 10 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च होगा, जिसमें आपको आकर्षक फीचर्स मिलेंगे. कंपनी ने इसके फीचर्स को कन्फर्म कर दिया है. ये स्मार्टफोन 50MP + 2MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा. आइए जानते हैं इसके फीचर्स.
iQOO अगले हफ्ते की शुरुआत में नया स्मार्टफोन iQOO Z9 Lite लॉन्च करने वाला है. कंपनी 15 जुलाई को इस फोन को लॉन्च करेगी, जो दमदार फीचर्स के साथ आकर्षक कीमत पर आएगा. ये ब्रांड की Z9 सीरीज का सबसे सस्ता फोन होगा, जो सेल के लिए Amazon पर उपलब्ध होगा.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसकी एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है. इस पर फोन के बारे में तमाम डिटेल्स मौजूद हैं. कंपनी ने इसकी कीमत को भी टीज किया है. ब्रांड इस फोन को 10 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च करेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स. iQOO Z9 Lite की कीमत कितनी होगी? कंपनी इस फोन की कीमत कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन ये ब्रांड का अब तक का सबसे सस्सा होगा. इस स्मार्टफोन को iQOO 10 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च करेगा. कंपनी ने एक टीजर जारी कर खुद ये जानकारी दी है. iQOO Z9 Lite 5G को कंपनी 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च कर सकती है. यह भी पढ़ें: iQOO 12 5G Long Term Review: दिल लूट लेगा ये फ्लैगशिप फोन! वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन, नो-बकवासAdvertisementये स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन- मोचा ब्राउन और ऐक्वा फ्लो में आएगा. iQOO Z9 Lite 5G में हमें रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो राउंडेड कॉर्नर के साथ आएगा. इसमें डुअल रियर कैमरा और LED फ्लैश लाइट मिलेगी. राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मिलेगा. क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? iQOO Z9 Lite 5G में 6.56-inch का LCD पैनल मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. इसमें वाटर ड्रॉप स्टाइल नॉच मिलेगा. स्क्रीन 840 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा. यह भी पढ़ें: iQOO Neo 9 Pro भारत में लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Gen 2 और 5160mAh की बैटरी, ये है कीमत इसमें 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा. फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी लेंस मिलेगा. वहीं फ्रंट में कंपनी 8MP का सेल्फी कैमरा दे सकती है. स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आएगा. कंपनी ने इन फीचर्स को कन्फर्म कर दिया है. ये भी देखेंLive TV
Iqoo Z9 Lite 5G Price Iqoo Z9 Lite 5G Launch Date In India Iqoo Z9 Lite 5G Price In India Iqoo Z9 Lite 5G Specifications Iqoo Z9 Lite 5G Specs Iqoo Z9 Lite 5G Amazon Iqoo Z9 Lite 5G Processor Iqoo Z9 Lite 5G Launch Date
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
10 हजार रुपये से कम में मिल रहा तगड़ा 5G स्मार्टफोन, फीचर्स ऐसे रह जाएंगे दंगएक नया स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं और बजट कम है तो निराश होने की जरूरत नहीं होगी। कम बजट पर भी बढ़िया स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। कम कीमत पर 5G फोन खरीद सकते हैं। इस बजट पर Redmi 12 5G को चेक किया जा सकता है। इस फोन पर 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा...
Read more »
Xiaomi का सैटेलाइट Foldable फोन, नेटवर्क न मिलने का झंझट खत्म, कीमत होगी सबसे कमXiaomi Mix Fold 4: शाओमी के फोल्डेबल को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा, जिसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी दी जाएगी। मतलब मोबाइल टॉवर की जगह सीधे सैटेलाइट से इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी।
Read more »
20 हजार से कम के इस फोन में है 108MP का कैमरा, तगड़ी बैटरी और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भीInfinix Note 40 5G को भारत में लॉन्च किया गया है. इस फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी गई है.
Read more »
Vivo T3 Lite की लॉन्च डेट कन्फर्म, होगा कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोनVivo T3 Lite 5G Launch Date: वीवो जल्द ही अपना नया 5G फोन भारत में लॉन्च करने वाला है, जो ब्रांड का सबसे सस्ता 5G फोन होगा. ये डिवाइस Vivo T3 सीरीज का तीसरा फोन होगा. ये स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी इस हैंडसेट को अगले हफ्ते लॉन्च करेगी. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Read more »
10 हजार से कम में आ रहा Realme का एक जबदस्त फोन, पहली सेल में मिलेगा डिस्काउंट भी, भरभर कर मिलेंगे फीचर्सRealme C61 को भारत में 28 जून को लॉन्च किया जाएगा. ये फोन 10 हजार रुपये से कम कीमत में आएगा.
Read more »
iQOO Z9 Lite 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस तारीख को आएगा ब्रांड का सबसे सस्ता 5G फोनiQOO Z9 Lite 5G launch date in India: वीवो का सब-ब्रांड iQOO जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाला है. ये स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ किफायती कीमत पर आएगा. ये कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता 5G फोन हो सकता है. ये फोन डुअल रियर कैमरा और Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आ सकता है.
Read more »
