Apple के iOS 26.2.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने कुछ वक्त पहले iPhone के लिए iOS 26.2.1 अपडेट जारी किया था। इसके साथ ही कंपनी ने फोन में एक जरूरी फीचर ऐड किया। वहीं, अब बताया जा रहा है कि अपडेट के बाद इससे कुछ समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं। जी हां, इस अपडेट में कई बग्स को ठीक करने के साथ-साथ दूसरी पीढ़ी के AirTag के लिए सपोर्ट को ऐड किया गया था, लेकिन नई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन में अपडेट करने के बाद से यूजर्स को अपने iPhone यूनिट्स पर सिस्टम क्रैश और कनेक्टिविटी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हमें भी अपने iPhone 16 Pro में कुछ एप्स को इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है। WhatsApp कॉल के दौरान इंस्टाग्राम यूज करने पर कॉल अपने आप डिसकनेक्ट हो रही है। साथ ही अपडेट के बाद कुछ एप्स भी बार-बार क्रैश हो रहे हैं। हालांकि, दूसरी तरफ टेक दिग्गज ने अभी तक इस समस्या को स्वीकार नहीं किया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। iOS 26.
2.1 अपडेट से क्रैश हो रहे एप्स Apple के कम्युनिटी फोरम पर यूजर पोस्ट के मुताबिक iOS 26.2.1 अपडेट इंस्टॉल करने के बाद से यूजर्स को लगातार ऐप क्रैश, सिस्टम फ्रीज और कनेक्टिविटी फेलियर का एक्सपीरियंस हो रहा है। समस्या के बारे में बताते हुए एक यूजर ने लिखा कि iOS 26.2.1 को लगभग 30GB फ्री स्टोरेज की जरूरत होती है और बार-बार ऐप्स और फाइल्स को डिलीट करने के बाद भी यह समस्या बनी रहती है। यूजर्स की Apple से अपील उनके लगभग सभी ऐप्स क्रैश हो जाते हैं, फ्रीज हो रहे हैं या पूरी तरह से काम करना बंद कर देते हैं। पोस्ट में कहा गया है कि इसका एकमात्र समाधान iPhone को रीबूट करना है, लेकिन 10 मिनट के अंदर वही समस्या वापस आ जाती है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कम्युनिटी फोरम पर लिखा iOS 26.2.1 ने फ़ंक्शनैलिटी और यूजेबिलिटी को काफी कम कर दिया है। साथ ही यूजर ने Apple से अपील की है कि वो इस समस्या को ठीक करें। यह भी पढ़ें- Amazon-Flipkart नहीं, यहां iPhone 17 Pro मिल रहा है सस्ता, चेक करें कीमत
Iphone App Crash Apple Ios Issues Iphone Connectivity Problems System Freeze Airtag Support Whatsapp Call Disconnect Apple Community Forum Iphone Software Update Tech News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्यों होता है iPhone के कैमरा के पास ये छोटा-सा छेद? ज्यादातर लोग नहीं जानतेआईफोन कैमरे के पास का छोटा छेद केवल एक डिज़ाइन नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण रियर माइक्रोफोन है। यह मल्टी-माइक सिस्टम वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान ऑडियो गुणवत्ता को बढ़ाता है, बैकग्राउंड शोर को कम करता है और विषय की आवाज़ पर ध्यान केंद्रित करता है। यही कारण है कि आईफोन क्रिएटर्स के बीच लोकप्रिय है, जो व्लॉगिंग और इवेंट रिकॉर्डिंग के लिए स्पष्ट और पेशेवर...
Read more »
iPhone वालों के लिए आ रहा है बड़ा अपडेट, ट्रांसफर टू एंड्रॉयड समेत मिलेंगे कई फीचर्सApple जल्द ही करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.
Read more »
iPhone में कैसे लें ‘अनलिमिटेड स्टोरेज’, वो भी बिना एक रुपया दिए?यह लेख बताता है कि आईक्लाउड के लिए भुगतान किए बिना आईफोन पर अनलिमिटेड स्टोरेज कैसे प्राप्त करें, साझा एल्बम सुविधा का उपयोग करके। यह ऐप्पल फोटो ऐप सुविधा आईक्लाउड स्थान का उपभोग नहीं करती है, जिससे तस्वीरें अनिश्चित काल तक सुरक्षित रहती हैं। हालांकि यह छवि गुणवत्ता को संपीड़ित करता है और यदि एल्बम मालिक उन्हें हटा देता है तो तस्वीरें हटाई जा सकती...
Read more »
Apple का फोल्डेबल iPhone: क्या जल्द होगा इंतज़ार खत्म?कई सालों से चर्चा में रहे Apple के फोल्डेबल iPhone पर काम शुरू हो गया है। नई रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी क्लैमशेल स्टाइल (Flip Phone) डिजाइन पर फोकस कर रही है। स्मार्टफोन बाजार में नवीनता लाने और प्रीमियम ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए Apple यह कदम उठा रहा है। हिंज मैकेनिज्म, स्क्रीन क्वालिटी और डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Read more »
Amazon-Flipkart नहीं, यहां iPhone 17 Pro मिल रहा है सस्ता, चेक करें कीमतविजय सेल्स Apple iPhone 17 Pro पर शानदार डील दे रहा है। Amazon-Flipkart के बजाय, यहां यह प्रीमियम स्मार्टफोन डिस्काउंट के बाद ₹1,32,490 में उपलब्ध है। HDFC बैंक कार्ड से ₹4,500 की अतिरिक्त छूट के साथ, कुल ₹6,910 का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कीमत ₹1,27,990 हो जाती है। एक्सचेंज ऑफर से और भी बचत कर सकते हैं। यह लेटेस्ट iPhone खरीदने का एक बेहतरीन...
Read more »
अमेरिका से खरीद रहे हैं फोन? बिना कस्टम ड्यूटी ला सकते हैं ये iPhone और Android डिवाइस; देखें लिस्टयूनियन बजट 2026-27 में, भारत ने ड्यूटी-फ्री कस्टम लिमिट को बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया और पर्सनल इंपोर्ट ड्यूटी को आधा करके 10 कर दिया। इस बदलाव से यात्री iPhone 16 या Pixel 10 जैसे प्रीमियम डिवाइस बिना ड्यूटी दिए ला सकते हैं। इसके अलावा, वयस्क लोग पैसे की लिमिट से अलग एक लैपटॉप ड्यूटी-फ्री ले जा सकते...
Read more »
