Flop होकर भी 'क्वीन', श्रद्धा कपूर की 'बहन', 9 साल में शुरु की एक्टिंग, रश्मिका मंदाना को देती हैं टक्कर

Jannat Zubair News

Flop होकर भी 'क्वीन', श्रद्धा कपूर की 'बहन', 9 साल में शुरु की एक्टिंग, रश्मिका मंदाना को देती हैं टक्कर
Jannat Zubair CareerJannat Zubair InstagramJannat Zubair Luv Ka The End
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 51%

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन इस एक्ट्रेस की चमक कभी फीकी नहीं पड़ी. इस एक्ट्रेस की सफलता यह साबित करती है कि टैलेंट, मेहनत और सोशल मीडिया की ताकत से कोई भी बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है. आज वह न सिर्फ एक्ट्रेस हैं, बल्कि लाखों युवाओं की इंस्पिरेशन भी हैं.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्म से डेब्यू करने के बावजूद यह एक्ट्रेस आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ कही जाती हैं. महज 9 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू करने वाली इस स्टार ने कम उम्र में ही टीवी की दुनिया में मजबूत पहचान बना ली थी.

बड़े पर्दे पर वह श्रद्धा कपूर की बहन के किरदार में नजर आईं, लेकिन फिल्म दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर सकी. इसके बाद भी उनका करियर रुका नहीं. टीवी शोज, रियलिटी प्रोग्राम्स और म्यूजिक वीडियोज के जरिए उन्होंने खुद को बार-बार साबित किया. जानते हैं ये हसीना कौन है? जब ज्यादातर बच्चे अपनी पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर चुन रहे होते हैं, तब इस बच्ची ने अपने करियर की नींव रख दी थी. महज 9 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली इस एक्ट्रेस ने कम उम्र में ही कॉन्फिडेंट स्क्रीन प्रेजेस से दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्मों से लेकर टेलीविजन और अब रियलिटी शोज तक इस एक्ट्रेस सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है. ये एक्ट्रेस और कोई नहीं जन्नत जुबैर हैं. जो आज डिजिटल सुपरस्टार हैं. जन्नत जुबैर ने बॉलीवुड में कदम 2011 की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘लव का द एंड’ से रखा. फिल्म में उन्होंने मिंटी का किरदार निभाया, जो श्रद्धा कपूर के किरदार रिया की छोटी बहन थी. ‘लव का द एंड’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. फिल्म ने भारत में अपने लाइफटाइम रन में करीब 5.88 करोड़ रुपये की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. हालांकि, फिल्म की सफलता से इतर, जन्नत को इससे एक अनमोल रिश्ता मिला. पिंकविला के साथ एक बातचीत में जन्नत ने श्रद्धा कपूर के साथ काम करने की यादें शेयर कीं थी. उन्होंने कहा,’श्रद्धा ने मुझे बहुत ख्याल रखा. हमने 2010 में फिल्म की शूटिंग की थी और आज 15 साल बाद भी हमारा बॉन्ड बहुत मजबूत है.’ यह उनका पहला बड़ा प्रोजेक्ट था और श्रद्धा की केयर ने उन्हें इंडस्ट्री में कम्फर्टेबल फील कराया. टेलीविजन पर जन्नत ने बचपन में ही नाम कमाया. फूलवा में उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें हाउसहोल्ड नेम बना दिया. इसके अलावा काशा: अब ना रहे तेरा कागज कोरा, बेस्ट ऑफ लक निक्की, मट्टी की बन्नो, फियर फाइल्स, कोड रेड, स्टोरीज बाय रवींद्रनाथ टैगोर और आप के आ जाने से जैसी कई सीरियल्स में उन्होंने अलग-अलग रोल्स निभाए. उनकी एक्सप्रेसिव एक्टिंग और इमोशनल डेप्थ ने छोटी उम्र में ही दर्शकों को इम्प्रेस किया. रियलिटी शोज में भी जन्नत ने कमाल दिखाया. फियर फैक्टर: ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ और ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ में हिस्सा लिया. ट्रेटर्स में उन्होंने 8वें पोजीशन पर फिनिश किया, लेकिन उनकी गेमप्ले और प्रेजेंस की खूब तारीफ हुई. हाल ही में कलर्स टीवी के रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स में जन्नत अपनी कुकिंग और कॉमेडी से दिल जीत रही हैं. यह शो सेलेब्स को हास्यपूर्ण कुकिंग चैलेंजेस में डालता है और जन्नत की परफॉर्मेंस फैंस को खूब पसंद आ रही है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाफ्टर शेफ्स 3.0 में वे एक्टिव हैं और शूटिंग में नजर आ रही हैं. एक्टिंग के अलावा जननत म्यूजिक वीडियोज और सोशल मीडिया पर यूथ आइकन बनीं. उनके फैशन, डांस रील्स, रिलेटेबल कंटेंट और कमेडी ने उन्हें डिजिटल सुपरस्टार बना दिया. 10 साल से ज्यादा के करियर में उन्होंने बहुमुखी प्रतिभा दिखाई है. आज उनके इंस्टाग्राम पर 51.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो रश्मिका मंदाना से भी ज्यादा है. यह आंकड़ा उन्हें भारत की टॉप इंफ्लुएंसर्स में शामिल करता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Jannat Zubair Career Jannat Zubair Instagram Jannat Zubair Luv Ka The End Jannat Zubair Television Shows Jannat Zubair Reality Shows Jannat Zubair Social Media Jannat Zubair Laughter Chefs

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

சூர்யா நடிக்க இருந்த படம்..ஜீவா நடித்து Flop ஆனது! எந்த படம் தெரியுமா?சூர்யா நடிக்க இருந்த படம்..ஜீவா நடித்து Flop ஆனது! எந்த படம் தெரியுமா?சூர்யா நடிக்க இருந்த படம்..ஜீவா நடித்து Flop ஆனது! எந்த படம் தெரியுமா?
Read more »

தயாரித்த முதல் படத்திலேயே Flop கொடுத்த இயக்குநர்கள்!! யார் யார் தெரியுமா?தயாரித்த முதல் படத்திலேயே Flop கொடுத்த இயக்குநர்கள்!! யார் யார் தெரியுமா?தயாரித்த முதல் படத்திலேயே Flop கொடுத்த இயக்குநர்கள்!! யார் யார் தெரியுமா?
Read more »

रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, मेकर्स को हुआ था करोड़ों का घाटा, चार दिन में ही पसर गया था थिएटर्स में सन्नाटारणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, मेकर्स को हुआ था करोड़ों का घाटा, चार दिन में ही पसर गया था थिएटर्स में सन्नाटाRanveer Singh's biggest flop of career: रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक गिने जाते हैं, जिन्हें पदमावत और गोलियों की रासलीला और रामलीला के लिए जाना जाता है.
Read more »

Gambhir To Be Sacked: গম্ভীর থাকবেন কতক্ষণ, কোচ যাবেন বিসর্জন! হটসিটে বসার দৌড়ে ৩ ভারতীয় নক্ষত্র...Gambhir To Be Sacked: গম্ভীর থাকবেন কতক্ষণ, কোচ যাবেন বিসর্জন! হটসিটে বসার দৌড়ে ৩ ভারতীয় নক্ষত্র...3 Stars Who Can Become Next India Head Coach After Gautam Gambhir Flop Show
Read more »

Virat Kohli And Rohit Sharma Flop Show In Australia: রোববার বরবাদ! প্রত্যাবর্তনে ব্যর্থ রো-কো, নায়কদের ফ্লপ শোয়ে ডিপ্রেশনে নেটপাড়া...Virat Kohli And Rohit Sharma Flop Show In Australia: রোববার বরবাদ! প্রত্যাবর্তনে ব্যর্থ রো-কো, নায়কদের ফ্লপ শোয়ে ডিপ্রেশনে নেটপাড়া...Virat Kohli And Rohit Sharma Flop Show In Australia Triggers Meme FestIval
Read more »

2007 की महाफ्लॉप, 26 सितारे 6 निर्देशक फिर भी फ्लॉप, सितारों की भीड़ में खोई कहानी, मेकर्स को लगा था चूना2007 की महाफ्लॉप, 26 सितारे 6 निर्देशक फिर भी फ्लॉप, सितारों की भीड़ में खोई कहानी, मेकर्स को लगा था चूनाBollywood Flop Movies: 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में 26 नामी सितारे, 6 चर्चित निर्देशक और करोड़ों का बजट... सब कुछ परफेक्ट लग रहा था. माना जा रहा था कि यह प्रयोग बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगा, लेकिन नतीजा बिल्कुल उल्टा निकला. भारी-भरकम टीम के बावजूद फिल्म बुरी तरह पिट गई और मेकर्स को लगा कि उनके साथ चूना लग गया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:28:49